Connect with us

Uncategorized

बारात में जा रहे लोगों पर मधुमक्खियों का हमला, हमले में हुई मासूम की मौत

टनकपुर। पड़ोस के गांव में रिश्तेदार की शादी में शामिल होने जा रहे परिवार पर जंगल में मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। हमले में ढाई साल के मासूम की मौत हो गई। वह जंगल में खाई में पड़ा मिला।

कोटकेंद्री के गणेश राम का परिवार जंगल के रास्ते पड़ोस के गांव बांस बरकुम जा रहा था। बताया जा रहा है कि वहां गणेश के साले की शादी थी। रास्ते में अचानक मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया। गणेश राम और उसकी पत्नी पार्वती छह महीने की बेटी को लेकर किसी तरह बच निकले, लेकिन 19 साल का भतीजा मनोज उनके ढाई साल के बेटे कार्तिक को लेकर दूसरी दिशा की ओर भाग गया। मधुमक्खियां पीछे पड़ीं तो वह कार्तिक को जंगल में छोड़कर एसएसबी की खेत ब्यूरी बीओपी पहुंच गया। वहां वह बेहोश हो गया।

उप जिला अस्पताल में इलाज के बाद देर शाम होश आने पर उसने कार्तिक के बारे में बताया तो अफरातफरी मच गई। परिजनों के साथ पुलिस और एसडीआरएफ की टीम फौरन रेस्क्यू में जुट गई। जंगल में खोजने के बाद सुबह कार्तिक एक खाई में अचेत अवस्था में पड़ा मिला। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। डॉ. हेमंत का कहना है कि बच्चे को मधुमक्खियों ने काटा था। इसके अलावा उसके सिर पर भी चोट थी।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts