Connect with us
युवक सेही का शिकार करने की नीयत से गुफा में गया था, लेकिन वहां से जिंदा वापस नहीं लौट सका।

Uncategorized

बागेश्वर: सेही को मारने के लिए गुफा में गया युवक, वापस जिंदा नहीं लौट पाया

बागेश्वर: उत्तराखंड का बागेश्वर जिला। यहां गुफा के भीतर गए एक नेपाली युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पुलिस ने उसका शव महादेव गुफा से बरामद किया। बताया जा रहा है कि युवक लकड़ी लेने के लिए जंगल में गया था। वहां उसे एक सेही दिखाई दिया।

उसका शिकार करने की नीयत से वो गुफा में घुसा, लेकिन वहां से जिंदा वापस नहीं लौट सका। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे स्वजनों को सौंप दिया है। घटना रीमा क्षेत्र की है। यहां 22 वर्षीय भरत बुड़ा पुत्र बिरकी बुड़ा, निवासी बैलेख वार्ड नंबर तीन, नगर पालिका दुलू, नेपाल क्षेत्र में ही रहकर काम किया करता था।

बताया जा रहा है कि बीते दिन वो लकड़ी लेने के लिए जंगल में गया था। वहां उसे एक सेही दिखाई दिया। भरत के साथियों के अनुसार वह सेही को मारने के लिए उसके पीछे दौड़ा था, लेकिन गुफा से बाहर नहीं निकल पाया। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने उसका शव पौड़ीबैंड के समीप महादेव गुफा से रेस्क्यू किया।

पुलिस का मानना है कि गुफा के अंदर आक्सीजन की कमी और दोनों पैर फंस जाने से वह बाहर नहीं निकल सका। जिससे उसकी मौत हो गई। नेपाली मजदूर बीते गुरुवार की शाम लगभग साढ़े चार बजे गुफा के भीतर गया था। उसके साथियों ने उसका काफी इंतजार किया। उसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts