Connect with us

Uncategorized

बागेश्वर बिगुल: पार्वती दास ने भाजपा प्रत्याशी बतौर परचा भरा, कहा कांग्रेस को आयात करना पड़ा प्रत्याशी

बागेश्वर। भारतीय जनता पार्टी की बागेश्वर उपचुनाव में प्रत्याशी पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदनराम दास की पत्नी पार्वती दास ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट कैबिनेट मंत्री सौरव बहुगुणा मौजूद रहे।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा बागेश्वर उपचुनाव में चंपावत उपचुनाव की तर्ज पर पहले से अधिक रिकार्ड मतों से जीत दर्ज करेगी।बागेश्वर की जनता कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति को दरकिनार कर अपने प्रिय नेता स्वर्गीय चंदन रामदास को ऐतिहासिक जीत के साथ श्रद्धांजलि देगी।

भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास ने कहा कि उनका मकसद पूर्व कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास के विकास के कामों को आगे बढ़ाना है। कहा कि आज विपक्षी दल कांग्रेस के पास चुनाव लड़ाने को प्रत्याशी नहीं हैं उन्हें प्रत्याशी भी आयात करना पड़ा है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts