Connect with us

Kasturi News

बागेश्वर जिले के पेट्रोल पंपों का तहसील प्रशासन ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई खामियां मिली। पंप आपरेटरों पर अर्थदंड लगाया गया। अनियमितताओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। प्रशासन की कार्रवाई से पंप मालिकों में दिन भर हड़कंप मचा रहा।

Uncategorized

बागेश्वर: कलेक्टर के निर्देश पर तहसील प्रशासन ने पेट्रोल पंपों पर किया औचक निरीक्षण, मिली भारी गड़बड़

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: जिले के पेट्रोल पंपों का तहसील प्रशासन ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई खामियां मिली। पंप आपरेटरों पर अर्थदंड लगाया गया। अनियमितताओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। ऐसा नहीं होने पर अग्रिम कार्रवाई होगी। प्रशासन की कार्रवाई से पंप मालिकों में दिन भर हड़कंप मचा रहा।

एक पंप आपरेटर पर लगाया गया अर्थदंड

जिलाधिकारी अनुराधा पाल के निर्देश पर तहसील प्रशासन ने गुरुवार को जिले के पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया। तेल की उपलब्धता और गुणवत्ता जांची। महिला-पुरुष प्रसाधन, स्वच्छता, पीने का पानी, हवा मशीन आदि की जांच की। मुस्योली कांडा में पर्याप्त तेल नहीं था। प्रसाधन में गंदगी पसरी मिली। पानी की व्यवस्था नहीं थी। जिस पर पंप स्वामी पर अर्थदंड आरोपित किया गया।

वहीं, मै. बजरंग आयल्स बैजनाथ का हाल भी असमान्य था। पुरूष-महिला प्रसाधन, पानी, हवा मशीन आदि व्यवस्थाएं सही मिली। साइन बोर्ड नहीं थे। जिस पर पंप आपरेटर को दिशा-निर्देश जारी किए। श्री ईष्टदेव फिलिंग स्टेशन द्वारसों और मैं. बजरंग फ्यूल्स आरे का आकस्मिक निरीक्षण किया। वहां भी साइन बोर्ड आदि नहीं लगे थे।

बागेश्वर के पेट्रोल पंपों पर भारी अनियमितताएं

इसके अलावा पेट्रोल पंपों में उपलब्ध डीजल, पेट्रोल की जांच की और गुणवत्ता सही पाई गई। पर्यटन सीजन पर पंप स्वामियों को ईंधन भंडारण सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए। वह प्रतिदिन जिला पूर्ति कार्यालय को स्टाक की जानकारी देंगे। पर्यटकों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। इस दौरान उपजिलाधिकारी सदर हरगिरी, गरुड़ राजकुमार पांडे, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार बर्मन, पूर्ति निरीक्षक रवींद्र कुमार बिष्ट, परविंद नेगी, दीपक चंद्र, प्रकाश कांडपाल आदि उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts