Connect with us

Uncategorized

सगाई से लौट रहे थे घर, देर रात खाई में गिरी कार, एक की मौत

नैनीताल: हादसों का सिलसिला थमने का नामा नहीं ले रहा है। एक के बाद एक हर दिन कहीं ना कहीं से हादसे की खबर आ ही जाती है। इनमें हर दिन किसी की जान जाती है, तो कई घायल हो जाते हैं। ऐसा ही एक हादसा नौननीताल जिले में सामने आया है। कार खाई में गिरने से एक की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार धानाचूली-पहाड़पानी मोटर मार्ग के चौरलेख के पास सोमवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि, पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे एक ऑल्टो कार लोहाघाट से धारी की ओर जा रही थी। जिसमें सवार सभी लोग एक पारिवारिक सगाई कार्यक्रम में लोहाघाट गए हुए थे। वहां से लौटते समय चोरलेख के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पदमपुरी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

नवीन चंद्र पुत्र सेवक राम निवासी ग्वालाकोट (अघरिया) की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई थी। विमला देवी, ईश्वरी राम, दीपक चंद्र, बुद्धि राम और गीता के घायल होने पर प्राथमिक उपचार किया गया। तीन लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर किया गया है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts