Connect with us

Uncategorized

छुट्टी पर घर आते ही फौजी ने पत्नी को पीटा, पत्नी ने पुलिस बुला ली…

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। अवकाश पर घर आए फौजी ने पत्नी की पिटाई लगा दी। पत्नी मायके में रह रही थी। पत्नी ने 112 पर काल कर पुलिस मंगा दी। फौजी के विरुद्ध पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। कपकोट के झटक्वाली निवासी फौजी अनुज सिंह पांच दिन पूर्व अवकाश पर घर आया था। घर में पत्नी नहीं होने पर वह घर पर भी नहीं रुका। शुक्रवार की रात को पत्नी के मायके भैरू गांव चला गया। उनकी पत्नी अप्रैल से अपने मायके में रह रही थी। पुलिस के अनुसार महिला का पारिवारिक झगड़ा चल रहा था। आरोप है कि फौजी ने पत्नी के साथ मारपीट कर दी। उसने 112 पर काल की और पुलिस गांव पहुंची। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि आरोपी फौजी के विरुद्ध 323 और 504 में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts