Connect with us

Uncategorized

सेना का ट्रक हादसे का शिकार, एक की मौत, इतने थे सवार

टिहरी: हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। हर दिन हादसों की खबरें राज्य के किसी ना किसी हिस्से से सामने आ ही जाती हैं। इन हादसों में जहां लोगों की जानें चली जाती हैं। वहीं, कई लोग जीवनभर के लिए अपंग हो जाते हैं। बेमार में सेना का ट्रक हादसे का शिकार हो गया।

आज एक और हादसा हो गया। ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर बेमर के पास एक आर्मी का ट्रक सड़क पर पलटने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ट्रक में दो लोग सवार थे। जिसमें से एक व्यक्ति घायल हो गया और एक व्यक्ति की मौत हो गई।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि हादसे की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस और राजस्व विभाग की टीम घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts