Connect with us

Uncategorized

चिंता: 24 घंटे में सक्रिय मरीज 15 लाख पार

बीते 24 घंटे में 2.71 लाख से अधिक मामले, 314 लोगों की मौत

देश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। देश की राजधानी नई दिल्ली समेत कई राज्यों में हर रोज नए मामले आ रहे हैं और संक्रमण दर में तेजी दिखाई दे रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार सबसे अधिक 42,462 मामले महाराष्ट्र में फिर कर्नाटक में बीते 24 घंटों में कोरोना के 32,793 नए केस मिले हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 23,989 मरीज सामने आए हैं। 22,645 मामलों के साथ बंगाल चौथे स्थान पर बना हुआ है। वहीं 20,718 मरीजों के साथ दिल्ली पांचवें स्थान पर बनी हुई है। उत्तर प्रदेश में भी 16000 से अधिक केस सामने आए हैं। बिहार में कोरोना के 6,325 मामले सामने आए हैं।

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2.71 लाख से अधिक मामले
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के दो लाख 71 हजार 202 नए मामले सामने आए और 314 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान एक लाख 38 हजार 331 लोग स्वस्थ भी हुए। सबसे चिंता करने वाली बात यह है कि देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 15(15,50,377) लाख को पार कर गई है।
सक्रिय मामले: 15,50,377
कुल रिकवरी: 3,50,85,721
कुल मौतें: 4,86,066
कुल वैक्सीनेशन: 1,56,76,15,454
ओमिक्रोन के कुल मामले: 7,743

मिजोरम में कोरोना वायरस के 875 नए मामले
मिजोरम में कोरोना वायरस के 875 नए मामले सामने आए और दो मौतें हुईं।  
कुल मामले: 1,52,255
सक्रिय मामले: 8,921
कुल डिस्चार्ज: 1,42,764
कुल मौतें: 570
भारत में कम टेस्टिंग की वजह से कम मामले
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारत में कम टेस्टिंग की वजह से आज दो लाख 66 हजार मामले आ सकते हैं।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts