Connect with us

Uncategorized

CM धामी का एक और बड़ा एक्शन, स्मार्ट सिटी से कंपनी की छुट्टी

देहरादून: राजधानी देहरादून को कहने के लिए तो स्मार्ट बनाया जा रहा है। लेकिन, स्मार्ट सिटी के काम ने जिस तरह से शहर की सूरत बिगाड़ कर रख दी। उससे शहर स्मार्ट कम और बदहाल अधिक हो गया है। लोगों को लंबे समय से स्मार्ट सिटी के कार्यों से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

अब CM धामी ने स्मार्ट सिटी को लेकर बड़ा एक्शन लिया है। स्मार्ट सिटी के कार्यो में लेटलतीफी पर सरकार ने कड़ा फैसला लिया है। सरकार ने कार्यदाई संस्था हिंदुस्तान स्टील वर्क्स कंस्ट्रक्शन लिमिटेड (HSCL) जो नामित होने के बाद काम शुरू नहीं कर पाई।

उसको हाई पावर कमेटी के निर्णय के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुमोदन पर हटा दिया गया है। शहरी विकास और आवास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने CEO स्मार्ट सिटी/जिलाधिकारी सोनिका के साथ बैठक कर निर्देशित किया।

उन्होंने शीघ्र ही PWD से स्मार्ट सिटी कार्य को प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। जिससे जनता को सुविधा मिल सके। अग्रवाल ने CEO सोनिका को शहर में वर्षाकाल से क्षतिग्रस्त सड़कें/गड्ढों में पैच वर्क करने के भी निर्देश दिए।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts