Connect with us

Uncategorized

87 साल की महिला ने कार से लिया एक गलत मोड़, फिर उसके साथ जो हुआ वो देखकर आप भी दंग रह जाओगे

कई बार कुछ ऐसे हादसे होते हैं जिनकी फोटो देखकर इंसान का दिमाग हिल जाता है और इंसान यही सोचता है कि आखिर ये कैसे हो गया। हादसे की तस्वीरें ही देखकर लोग अंदाजा लगा लेते हैं कि आखिर इस हादसे में कितना जान माल का नुकसान हुआ होगा। हालही में एक ऐसा हादसा हुआ लंदन में। जहां एक कार दो बिल्डिंग के बीच में अटक गई। वो ऐसी अटकी कि देखकर हर कोई दंग रह गया। तस्वीरें देखकर हर कोई इस बात को लेकर ही हैरत में पड़ा हुआ है कि आखिर यह खतरनाक हादसा हो कैसे गया और कार दो इमारतों के बीच कैसे फंस गई।

बुजुर्ग महिला चला रही थी कार

87 साल की महिला ने कार से लिया एक गलत मोड़, फिर उसके साथ जो हुआ वो देखकर आप भी दंग रह जाओगे

खबरों के मुताबिक, यह कार 87 साल की एक बुजुर्ग महिला चला रही थी। बीते गुरुवार यानी कि 21 जुलाई को इस बुजुर्ग महिला का जन्मदिन था। वो बाहर से खाना पैक कराने के लिए कार से जा रही थी। तभी वो गलत मोड़ ले लेती हैं। तभी उनके साथ यह हादसा हुआ। इस हादसे के कारण यह कार जमीन से 20 फुट ऊपर दो बिल्डिंग के बीच की रेलिंग में फंस गई थी।

मदद के लिए आए लोग

87 साल की महिला ने कार से लिया एक गलत मोड़, फिर उसके साथ जो हुआ वो देखकर आप भी दंग रह जाओगे

बता दें कि यह बुजुर्ग महिला डेवोन एंड समरसेट की रहने वाली है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद डेवोन एंड समरसेअ फायर एंड रेस्क्यू सर्विस के दमकल कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। वो खुद यह देखकर हैरान थे। कार दो बिल्डिंग के बीच रेलिंग में बिल्कुल बैलेंस होकर लटकी थी। कार को इस हालत में जिसने भी देखा वह यही सोचता रहा कि आखिर कार यहां पहुंची कैसे। हालांकि इस हैरान वाली घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

नहीं लगाया गया महिला पर कोई जुर्माना

87 साल की महिला ने कार से लिया एक गलत मोड़, फिर उसके साथ जो हुआ वो देखकर आप भी दंग रह जाओगे

बुजुर्ग महिला अपने जन्मदिन का खाना लेने के लिए बाहर जा रही थी। तभी एक गलत टर्न के दौरान उसने गलत साइड पर मोड़ दिया। इसी कारण कार यहां पर अटक गई। महिला पर अभी किसी तरह का जुर्माना नहीं लगाया गया।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts