Connect with us

Uncategorized

अल्मोड़ा पुलिस ने फिर पकड़े शराब तस्कर: कार में पकड़ी 15 पेटी अंग्रेजी शराब, दो तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा पुलिस व एसओजी ने  पिथौरागढ़ मार्ग स्थित पर काली मंदिर के पास देर रात वाहनों की चेकिंग के दौरान एक वेगनआर से 15 गत्ते की पेटियां में छिपा कर लाई जा रही शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। शराब की सभी पेटियों में मैकडौल नंबर 1 विहस्की के 672 पव्वे बरामद हुए है। पुलिस ने शराब और वाहन को सीज करते हुए दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक कल देर रात अल्मोड़ा कोतवाली के तहत चितई मंदिर क्षेत्र में पड़ने वाले पेटशाल रोड के पास पुलिस नाकाबंदी करके आने-जाने वाले वाहनों की जांच पड़ताल कर रही थी। एसआई बिशन लाल, कांस्टेबल विरेन्द्र बिष्ट व राकेश भट्ट वाहनों को रोक-रोककर जांच रहे थे इसी दौरान पेटशाल की ओर से आ रही एक वैगनआर डीएल05सीएफ/3356 को जांच के लिए रोका गया तो उसकी डिग्गी में छह गत्ते की पेटियां वाहन में पिछली सीट में आठ पेटियां बरामद हुई। इन कुल चौदह पेटियों में 672 पव्वे बरामद हुए।

शराब का ब्रांड मैकडौल नंबर 1 विहस्की पाया गया। पूछताछ में वाहन चालक ने अपना नाम व पता 29 वर्षीय दीपक, ग्राम जैंती थाना लमगड़ा तथा उसके बगल में बैठे दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम व पता 28 वर्षीय विजय सिंह ग्राम कोटा चरचालीखान अल्मोड़ा बताया। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार करते हुए आवश्यक कार्रवाई के बाद शराब को सील करते हुए वाहन को कब्जे में ले लिया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts