Connect with us

Uncategorized

सीओ के बेटे पर भाजपा नेत्री को छेड़ने का आरोप, उत्तर प्रदेश में गर्माया ये मामला

खबर शेयर करें -

उत्तर प्रदेश के बड़े नगर कानपुर के बिधनू की रहने वाली एक भाजपा नेत्री ने कानपुर आउटर में तैनात सीओ घाटमपुर के पुत्र पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। महिला का तो यहां तक कहना है कि सीओ ने अपने बेटे को बचाने के लिए छेड़छाड़ का विरोध करने वाले एक अन्य युवक के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया है। एसपी आउटर तेज स्वरूप सिंह ने शिकायत मिलने पर जांच एडिशनल एसपी को सौंप दी है। बिधनू सतबरी रोड निवासी भाजपा नेत्री ने अधिकारी को बताया कि पिछले साल फरवरी माह में सीओ घाटमपुर के बेटे ने कार से उनकी स्कूटी का पीछा किया। शोर मचाने पर आसपास मौजूद उनके पड़ोसी रेशू यादव समेत कुछ लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की थी। शिकायत आजाद नगर पुलिस चौकी में की, लेकिन वहां समझौता करा दिया गया। घटना के वक्त सीओ लखनऊ में तैनात थे। आरोप है कि कुछ समय पहले घाटमपुर सीओ बनने के बाद रेशू व उसके परिजनों के खिलाफ बिधनू थाने में फर्जी तरीके से दो रिपोर्ट दर्ज करा दीं। दोनों ही मामलों की विवेचनाओं में रेशू और उसके परिजन बेकसूर साबित हुए। इसके बाद सीओ ने फिर से जांच शुरू करा दी। इससे तंग आकर उन्होंने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री, पुलिस महानिरीक्षक, एसपी आउटर से की है। महिला का आरोप है कि सीओ ने अपना तबादला घाटमपुर में करवाया। फिर आउटर में अवैध तरीके से करोड़ों की संपत्तियां अर्जित कीं। न्यू आजाद नगर चौकी के सामने एक कॉम्प्लेक्स भी बनवाया। उन्होंने सीएम से सीओ की संपत्तियों की जांच कराने के साथ ही तबादला गैर जनपद कराने की भी मांग की है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts