Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड में आठ जिलों के DM को किया अलर्ट,इस दिन हो सकती है भारी बारिश

देहरादून: प्रदेश में लगातार भारी बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मानसून भी जाते-जाते गहरे जख्म दे रहा है। कुमाऊं और उससे लगे गढ़वाल के क्षेत्रों में 17 सितंबर को भारी बारिश की हो सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद आपदा प्रबंधन विभाग ने राज्य के आठ जिलों के डीएम को अलर्ट जारी किया है।

अनुसचिव/ड्यूटी अफसर गोकर्ण सिंह ने बारिश का अलर्ट जारी किया। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग के अनुसार 17 सितंबर को राज्य के कुमाऊं क्षेत्र और उससे सटे गढ़वाल क्षेत्र के जिलों में कहीं कहीं भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है। इनमें कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश भी हो सकती है।

आपातकालीन स्थिति के अनुसार सभी जिलें अलर्ट रहते हुए सभी जरूरी व्यवस्थाएं कर लें। सभी थाना चौकी हाईअलर्ट मोड में रहेंगे। इस दौरान कोई भी अधिकारी अपना फोन स्विच ऑफ नहीं करेगा। मौसम विभाग के अनुसार अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, यूएसनगर, पिथौरागढ़, चमोली और पौड़ी जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

उत्तराखंड में आठ जिलों के DM को किया अलर्ट,इस दिन हो सकती है भारी बारिश
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts