Connect with us
प्रख्‍यात फिल्‍म अभिनेता अक्षय कुमार मंगलवार को केदारनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्‍होंने पूजा अर्चना की और प्रशंसकों का आभार व्‍यक्‍त किया।

Uncategorized

देहरादून से केदारनाथ धाम पहुंचे सुपरस्टार अक्षय कुमार, भगवान शिव की नगरी में लगाया ध्यान

रुद्रप्रयाग: ये बात आप जानते ही होंगे कि कुछ दिन पहले ही फिल्म स्टार अक्षय कुमार देहरादून आए थे। वो यहां एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में आए हैं। इस बीच प्रख्‍यात फिल्‍म अभिनेता अक्षय कुमार मंगलवार को केदारनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्‍होंने पूजा अर्चना की और प्रशंसकों का आभार व्‍यक्‍त किया। अक्षय सु‍बह केदारनाथ पहुंंचे और सीधे मंदिर में गए।

गर्भ गृह में उन्‍होेंने बाबा केदार के दर्शन किए और बाद में मंदिर ने बाहर पहुंचकर उन्‍होंने प्रशंसको का आभार जताया। बच्‍चे बूढेे और युवा अक्षय की एक झलक पाने को बेकरार थे। आपको बता दें कि हाल ही में अभिनेत्री सारा अली खान ने भी केदारनाथ दर्शन किए थे अब फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार भी केदारनाथ पहुंचे और बाबा के दर्शन किए।

Advertisement
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts