Connect with us

Uncategorized

संघर्ष के बाद सफलता- दिग्गज अभिनेता आशुतोष राणा के साथ इस वेबसीरीज़ में नज़र आएंगे शीशमहल के ललित

हल्द्वानी। जब कुछ ठान लिया जाए और कुछ करने का जज्बा अगर हो तो हार भी जीत में बदल जाती है। ऐसा ही कुछ कारनामा शीशमहल के रहने वाले ललित रावत ने कर दिखाया। ललित अब एक कर्म युद्ध नाम की वेब सीरीज में अपना जौहर दिखायेंगे। इस वेब सीरीज में मुख्य किरदार आशुतोष राणा, सतीश कौशिक जैसे कलाकार हैं। इससे पूर्व भी ललित कई ऐट कर चुके हैं। शीशमहल के रहने वाले ललित रावत बॉलीवुड में तो अपना लोहा मनवााया है लेकिन साथ ही वह सोनी चैनल में आने वाले क्राइम पेट्रोल में भी अभिनव कर चुके हैं। ललित अब कर्म युद्ध नाम की वेब सीरीज में अभिनय कर रहे हैं। इस वेब सीरीज के जरिए ललित को अपने अभिनय का जौहर दिखाने का मौका मिलेगा। वेब सीरीज में अभिनय करने से पहले ललित ने तीन साल बॉलीवुड लेकर एडवर्टाइजमेंट की इंडस्ट्री में काफी संघर्ष किया है। इस दौरान ललित ने बताया कि उन्हें अभिनय का बचपन से शौक है, और काफी संघर्ष के बाद उन्हें यह मौका मिला है। ललित ने बताया इतने बड़े कलाकारों के बीच अभिनय करना उनके लिए बड़ी उपलब्धि है। इसमें मुख्य किरदार आशुतोष राणा, सतीश कौशिक जैसे कलाकार हैं। ललित ने तीन साल बॉलीवुड में रहकर एडवटाइजमेंट इंडस्ट्री में कापफी संघर्ष किया है। उन्होंने बताया इसके जरिए उनको अभी बहुत कुछ सीखने को भी मिलेगा। ललित की इस कामयाबी पर उनके परिजनों और क्षेत्र के लोगों में भी खुशी का माहौल है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts