Connect with us

Uncategorized

पत्नी की हत्या कर फरार हो गया राजमिस्त्री, मायके वालों के पहुंचने के बाद खुला राज

हरिद्वार। बुधवार की रात पथरी थाना क्षेत्र के गांव ऐथल में एक राजमिस्त्री अपनी पत्नी की हत्या कर मौके से फरार हो गया। सुबह महिला की हत्या की जानकारी मायके वालों को मिलने पर वह गांव में पहुंचे। मायके वालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लेकर पंचनामे की कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक महिला बानो 30 वर्ष है। महिला के पति के साथ ही ससुराल वाले सभी घर से लापता बताए जा रहे है। महिला के सिर व चेहरे पर चोट के निशान है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी। इंस्पेक्टर रमेश सिंह तनवार ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

Advertisement
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts