Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में एक के बाद एक दो घरों में चोरों का धावा, इतना माल उड़ाया

हल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र में बीती रात्रि चोरों ने एक के बाद एक दो घरों में धावा बोलकर चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए स्वर्गाभूषणों सहित हजारों की नगदी में हाथ साफ कर दिया। दोनो पीड़ितों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार मलिक का बगीचा निवासी दिलशाद पुत्र शमशाद ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि बीती 28 अप्रैल की रात परिवारजन खाना खाने के बाद सो गए।

इस बीच चोरों ने घर में सेंध लगा दी। अगली प्रातः जब परिवारजन उठे तो घर का सारा सामान इधर उधर बिखरा पड़ा था। बताया जा रहा कि चोर घर से 12 हजार रुपये की नकदी, सोने की अंगूठी, गले की पैंडिल, नथ, कान के झुमके, चांदी के बिछुए आदि ले उड़े। वहीं चोरों ने दूसरी वारदात को चोरगलिया रोड में अंजाम दिया। यहां चोरों ने अरशद खान पुत्र यूसूफ खान के घर में धावा बोल कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर में रखे तीन मोबाइल फोन ले उड़े। चोरों ने इस वारदात को भी इतनी सफाई से अंजाम दिया कि घर के अंदर सो रहे लोगों को भनक तक नहीं लगी। दोनो मकान स्वामियों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts