Connect with us

Uncategorized

शादी पक्की हुई किसी और से निकाह के बाद दूल्हा निकला कोई और ससुराल में दुल्हन का हंगामा

उधम सिंह नगर। मामला बाजपुर के दोराहा चौकी क्षेत्र के रम्पुरा शाकर गांव का है। एक युवक की शादी मुरादाबाद के भगतपुर क्षेत्र के एक गांव की युवती से तय हुई थी। शनिवार 26 नवंबर को दूल्हा पक्ष के लोग बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचे। पूरी रस्मों के साथ निकाह किया गया। इसके बाद रविवार सुबह बेटी को परिजनों ने दूल्हे के साथ भीगी पलकों के साथ विदा भी कर दिया।
जैसे ही बारात घर पहुंची तो लोग दुल्हन को घर के अंदर ले जाने को कार से उतारने लगे तो दुल्हन ने मना कर दिया। जब इसका कारण दूल्हे पक्ष के लोगों ने जानना चाहा तो जवाब सुन सभी दंग रहे गये।
दुल्हन का कहना था कि उसकी शादी किसी और से तय हुई थी, लेकिन शादी किसी और से कर दी गई। दूल्हा पक्ष के लाख समझाने के बाद भी दुल्हन ने कार से उतरने को तैयार नहीं हुई, जिसके बाद दूल्हन अपने मायके वापस लौट गई। इधर दुल्हन के मायके पहुंचने पर दुल्हन पक्ष के लोग भी हैरान हो गये। सभी ने दुल्हन से पूछा तो उसने बताया कि उसका निकाह जिस लड़के के साथ तय हुआ था, निकाह करने वाला शख्स दूसरा है। उसकी शादी किसी दूसरे लड़के से करा दी गई है। कार में बैठने के बाद जब उसने शौहर का चेहरा देखा तो तब इसका पता चला। दुल्हन की बातें सुनकर दुल्हन के माता-पिता भी हैरान रह गये। इसके बाद पंचायत बुलाई गई, जिसमें हुए निर्णय के बाद दूल्हे ने दूल्हन पक्ष की ओर से मिले गहने और सभी सामान वापस कर दिए और दोनों अपने-अपने घरों को चले गए।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts