Connect with us

Uncategorized

नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी दिल्ली सचिवालय का एडीएम हल्द्वानी में गिरफ्तार

हल्द्वानी। अल्मोड़ा जिले के रानीखेत के पास मजखाली स्थित संस्थान में एक नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपित दिल्ली सचिवालय के एडीएम एवी प्रेमनाथ को हल्द्वानी में वोल्वो बस में बैठने के दौरान अल्मोड़ा और रानीखेत की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बताया गया है कि अपनी गिरफ्तारी के डर से एवी प्रेमनाथ रानीखेत से हल्द्वानी होते हुए दिल्ली भागने की तैयारी में था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एडीएम एवी प्रेमनाथ रानीखेत से पहले पैदल ही भागा, रास्ते में टैक्सी के माध्यम से हल्द्वानी पहुंचा, और वहां वोल्वो बस से बैठकर दिल्ली भागने की तैयारी में था, लेकिन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिल गई। जिसके बाद अल्मोड़ा पुलिस ने हल्द्वानी पुलिस के साथ मिलकर ऐवी प्रेमनाथ को गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस उसे आज कोर्ट में पेश करेगी। एवी प्रेमनाथ पर मजखाली में एक नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ और शारीरिक शोषण करने का प्रयास का आरोप लगा है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts