Connect with us
पोखरियालगांव के निकट स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर 100 मीटर खाई में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई जबकि एक घायल हुआ है। घायल को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धौंतरी ले जाया गया।

Uncategorized

 खाई में कार गिरने से एक की मौत, बैक करते समय हुआ हादसा; भटक गए थे रास्ता

उत्तरकाशी: धौंतरी उपतहसील क्षेत्र के श्रीकालखाल से रातलधार मार्ग पर एक स्विफ्ट कार पोखरियालगांव के निकट अनियंत्रित होकर 100 मीटर खाई में गिरी। जिसमें एक व्यक्ति की घटना स्थल पर मृत्यु हुई। जबकि एक घायल हुआ है। घायल को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धौंतरी ले जाया गया।

जानकारी के अनुसार दीपक सिंह निवासी थत्यूड़ जौनपुर टिहरी गढ़वाल व सचिन सिंह रावत पुत्र जगदशी सिंह रावत निवासी मलेथा टिहरी गढ़वाल स्विफ्ट कार से सेममुखेम जा रहे थे। लेकिन रातलधार के पास वह श्रीकालखाल वाले मार्ग गए। जब पोखरियाल गांव पहुंचे तो वहां स्थानीय ग्रामीणों से पूछने पर उन्हें पता चला कि वह गलत मार्ग आए हैं।

कार बैक करते समय कार पोखरियाल गांव के निकट करीब 100 मीटर खाई में गिरी। ग्रामीणों ने रेस्क्यू किया तथा सूचना उत्तरकाशी पुलिस को दी। दीपक सिंह की घटना स्थल पर ही मौत हुई है। जबकि सचिन सिंह रावत गंभीर रूप से घायल है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts