Connect with us

Uncategorized

अयोध्या पर फैसला सुनाने वाले जजों में शामिल रहे अब्दुल नज़ीर को मोदी सरकार ने बड़ी ज़िम्मेदारी से नवाज़ा

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति एस अब्दुल नजीर को आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है। बता दें कि अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट की पांच सदस्यीय बेंच का हिस्सा रहे अल्पसंख्यक समुदाय के इकलौते जज जस्टिस एस अब्दुल नजीर पिछले महीने चार जनवरी को रिटायर हो गए थे। जिसके बाद से ही उनके राज्यपाल बनने की संभवना जताई जा रही थी।
न्यायमूर्ति नजीर की सेवानिवृत्ति दो बैक-टू-बैक निर्णयों के बाद हुई, जिसमें उनके नेतृत्व वाली एक संविधान पीठ ने नोटबंदी को सही ठहराते हुए बरकरार रखा था। इसके अलावा मंत्रियों, सांसदों, विधायकों के स्वतंत्र भाषण अधिकार पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाने से इनकार कर दिया था।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts