Connect with us

धर्म-संस्कृति

Aaj Ka Rashifal : आज गुरु मीन राशि में अस्त, मेष से मीन तक सभी राशियों पर ऐसा रहेगा प्रभाव

खबर शेयर करें -

आज का राशिफल, 31 Marchआज ​के दिन शुक्रवार को चंद्रमा का संचार कर्क राशि में होगा। स्वराशि कर्क में होने से चंद्रमा आज बेहद मजबूत स्थिति में होंगे इस पर गुरु और सूर्य के साथ चंद्रमा का नवम पंचम योग बनेगा। साथ ही आज गुरु मीन राशि में अस्त भी हो रहे हैं जबकि बुध मेष राशि में आज गोचर कर रहे हैं। इन ग्रह स्थितियों के बीच आज मार्च महीने के अंतिम दिन 31 मार्च को मिथुन राशि वालों को तकनीकी ज्ञान से लाभ मिलेगा, कोई महत्वपूर्ण सूचना भी आज इन्हें मिल सकती है। आइए जानते हैं आज 31 मार्च का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि: खुद पर नियंत्रण रखें

मेष राशि: खुद पर नियंत्रण रखें

मेष राशि वाले आज सुबह से ही कामकाज की भागदौड़ में रहेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन मेहनत से भरा रहेगा, जो लोग परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें पढ़ाई पर अधिक ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में आज किसी से कहासुनी हो सकती है तो खुद पर नियंत्रण रखें। दांपत्य जीवन में किसी गलतफहमी की वजह से तनाव उत्पन्न हो सकता है, जिसकी वजह से कुछ समय के लिए बोलचाल प्रभावित हो सकती है। शाम का समय परिजनों के साथ बिताएंगे, जिससे तनाव भी कम होगा।

आज भाग्य 69% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद वस्त्र पहनकर माता लक्ष्मी की पूजा करें।

वृषभ राशि: भविष्य में बड़ा फायदा मिलेगा

वृषभ राशि: भविष्य में बड़ा फायदा मिलेगा

वृषभ राशि वालों की आज कार्यक्षेत्र और घरेलू कार्यों में व्यस्तता अधिक रहेगी, लेकिन सूझबूझ से सभी कार्यों को पूरा करेंगे और लव लाइफ के लिए समय निकालेंगे, जिससे रिश्ते में मजबूती आएगी। नौकरी पेशा जातक ऑफिस के कार्यों में सावधानी बरतें, तभी नुकसान से बचा जा सकता है। अगर आज आप कहीं निवेश करना चाहते हैं तो भविष्य में बड़ा फायदा मिलेगा। शाम को कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। शुक्रवार के दिन काली चींटियों को शकर डालें।

मिथुन राशि: भविष्य में भरपूर लाभ होगा

मिथुन राशि: भविष्य में भरपूर लाभ होगा

मिथुन राशि वाले आज लाभ प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। छात्रों को अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देना होगा, तभी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक बिजनस में आज आप कुछ नई तकनीक अपना सकते हैं, जिससे भविष्य में भरपूर लाभ होगा। आज दोपहर तक फोन या दूरभाष के जरिए कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है, जो आपके लिए काफी महत्वपूर्ण रहने वाली है। पिता के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देना होगा।।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी को बताशा, मखाना, कौड़ी अर्पित करें।

कर्क राशि: विरोधी कुछ समय के लिए शांत रहेंगे

कर्क राशि: विरोधी कुछ समय के लिए शांत रहेंगे

कर्क राशि वाले आज माता-पिता के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बनाएंगे। व्यापार में लाभ प्राप्ति के लिए कुछ नए उपाय अपनाएंगे, जिससे अच्छा खासा मुनाफा कमा पाएंगे। अगर आप कोई काम करना चाहते हैं और आपको लगता है कि यह जोखिम भरा है तो उसे करने के लिए आज का दिन ठीक नहीं है। परिवार में आपके विरोधी कुछ समय के लिए शांत रहेंगे, लेकिन फिर भी सतर्क रहना आवश्यक होगी शाम का समय किसी सामाजिक समारोह में व्यतीत होगा।

आज भाग्य 68% आपके पक्ष में रहेगा। लोहे के बर्तन में जल, चीनी, दूध, घी मिलाकर अर्पित करें।

सिंह राशि: वाणी में मधुरता बनाए रखें

सिंह राशि: वाणी में मधुरता बनाए रखें

सिंह राशि वाले आज सुबह से कार्यों को लेकर ऊर्जावान रहेंगे। अगर व्यापार के लिए कोई नया विचार आया है तो उसे तुरंत आगे बढ़ाएं, भविष्य में लाभ होगा। स्वजनों से आपके कुछ मतभेद चल रहे हैं तो आज उन्हें दूर करने का उत्तम समय है। दोस्तों से मुलाकात होगी, जिससे आपके मन के सुकून मिलेगा। परिवार में आज कोई विवाद उत्पन्न हो सकता है, इसलिए वाद-विवाद में न पड़ें, बेहतर होगा अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें।

आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। घर के मुख्य द्वार पर गुलाल छिड़ककर दो मुखी दीपक जलाएं।

कन्या राशि: आपको अच्छा फल मिलेगा

कन्या राशि: आपको अच्छा फल मिलेगा

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन काफी भागदौड़ वाला रहेगा, लेकिन मन से किया गया काम आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। पुरानी चल रही परेशानियां आज खत्म होगी और आप स्वतंत्र महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में ईमानदारी से काम करने से फायदा होगा। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपकी मदद करने वाले लोग भी आगे आएंगे, जिसका आपको अच्छा फल मिलेगा। व्यवसाय के लिए की गईं यात्राएं बहुत फलदायी रहेंगी।

आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें और कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

तुला राशि: लव लाइफ मजबूत रहेगी

तुला राशि: लव लाइफ मजबूत रहेगी

तुला राशि वालों को आज अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा क्योंकि मौसम में बदलाव से आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। आज आपको नौकरी में टीम वर्क करने का मौका मिलेगा, जिससे आपके साथी कर्मचारी भी खुश नजर आएंगे। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो उसमें खतरा है इसलिए ऐसा बिल्कुल न करें। लव लाइफ मजबूत रहेगी, जिससे आपका जीवनसाथी खुश नजर आएगा।

आज भाग्य 96% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी को लाल चुनरी, सिंदूर, चूड़ियां अर्पित करें।

वृश्चिक राशि: प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी

वृश्चिक राशि: प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी

वृश्चिक राशि वालों को व्यापार में आज अच्छा लाभ होगा। शत्रु आज प्रबल होंगे, लेकिन आपको उन पर ध्यान नहीं देना चाहिए। राजनीतिक क्षेत्र में उन्नति के प्रबल संकेत हैं। आज आप किसी शुभ कार्यक्रम में जा सकते हैं, जिसमें आपकी मुलाकात अच्छे और प्रभावशाली लोगों से होगी, जिनसे आप किसी खास काम की बात करेंगे, जिससे आपकी कुछ चिंताएं कम होंगी।

आज भाग्य 65% आपके पक्ष में रहेगा। कमल गट्टे की माला से माता लक्ष्मी के मंत्रों का जप करें।

धनु राशि: जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा

धनु राशि: जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा

धनु राशि वाले आज व्यापार से जुड़ी कुछ यात्राएं कर सकते हैं, जिससे आपको भरपूर लाभ मिलेगा। नौकरी और व्यापार में साथी कर्मचारियों से वाद-विवाद में न पड़ें, अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। दांपत्य जीवन के लिए समय अच्छा है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। अनुभवी लोगों की सलाह आपके व्यापार के लिए फायदेमंद हो सकती है। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

आज भाग्य 70% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का प्रसाद चढ़ाएं।

मकर राशि: वाणी पर नियंत्रण रखें

मकर राशि: वाणी पर नियंत्रण रखें

मकर राशि वालों की आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और कामकाज की स्थिति बेहतर रहेगी। कार्यक्षेत्र में काम का अधिक दबाव रहेगा, लेकिन आपको यह सोचना होगा कि कौन सा काम पहले करना चाहिए और कौन सा बाद में, ताकि सभी काम समय पर पूरे हो सकें। परिवार में आज किसी से मतभेद हो सकते हैं लेकिन वाणी पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। छात्रों को शिक्षकों से सलाह लेने की आवश्यकता होगी।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। नीम के पेड़ पर जल चढ़ाएं।

कुंभ राशि: अपने काम स्पष्टता से करें

कुंभ राशि: अपने काम स्पष्टता से करें

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन खर्चों से भरा रहेगा। किसी खास दोस्त के लिए कोई तोहफा खरीद सकते हैं, लेकिन आपको अपनी जेब का भी ध्यान रखना होगा अन्यथा आर्थिक स्थिति डांवाडोल हो सकती है। कार्यक्षेत्र में साथी कर्मचारियों के साथ मिलकर काम करेंगे, जिससे कुछ शत्रु भी प्रबल दिखाई देंगे इसलिए अपने काम स्पष्टता से करें। किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत या सलाह-मशविरा करने से आपके व्यवसाय को नया जीवन मिलेगा।

आज भाग्य 95% आपके पक्ष में रहेगा। गरीबों को वस्त्र एवं भोजन दान करें।

मीन राशि: लंबे समय से अटके कार्य पूरे होंगे

मीन राशि: लंबे समय से अटके कार्य पूरे होंगे

मीन राशि वाले आज मित्रों के साथ घूमने-फिरने की योजना बनाएंगे। आपको बाहर की फिजूलखर्ची के बजाय परिजनों के साथ समय बिताना चाहिए, जिससे आपके परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे क्योंकि आज खर्चे अधिक रहेंगे। यदि कुछ कार्य लंबे समय से अटके हुए हैं तो आज पूरे हो जाएंगे, इसलिए सतर्क रहें। माता-पिता आज बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं।

आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करने के बाद सफेद चीजों का दान करें।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

More in धर्म-संस्कृति

Recent Posts

Facebook

Advertisement

Trending Posts

You cannot copy content of this page