Connect with us

धर्म-संस्कृति

Aaj ka Rashifal: मिथुन राशि में बना धन योग, मिल रहा आज 28 मार्च को इन 5 राशियों को शुभ लाभ

खबर शेयर करें -

आज का राशिफल 28 March 2023 आज का राशिफल 28 मार्च दिन मंगलवार को चंद्रमा का संचार बुध की राशि मिथुन में हो रहा है। जबकि आज मृगशिरा उपरांत आर्द्रा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। ऐसे में आज का दिन कुंभ, मीन, मिथुन सहित कई राशियों के लिए बेहद शुभ लाभदायक रहेगा। आज मिथुन राशि में मंगल और चंद्रमा के संयोग से धन योग बनने का लाभ भी कई राशियों को प्राप्त होगा। देखें आज आपके सितारे क्या कहते हैं।

मेष राशि: रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे

मेष राशि: रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कामकाज में भाग दौड़ वाला रहेगा। बच्चों के एडमिशन या किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। घर के लिए कोई जरूरी सामान खरीदने के लिए जीवनसाथी के साथ बाजार जा सकते हैं, जिससे मन शांत रहेगा। लव लाइफ में किसी वजह से तनाव आ सकता है, बातचीत से स्थिति को सुलझाएं। युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। यदि आप दृढ़ संकल्प के साथ कोई कार्य करेंगे तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। शाम का समय आप अपने दोस्तों के साथ बातचीत में बिताएंगे।

आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल पर दूध मिश्रित पानी चढ़ाएं और हनुमानजी के दर्शन करें।

वृषभ राशि: आनंददायक समय व्यतीत होगा

वृषभ राशि: आनंददायक समय व्यतीत होगा

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक बिजनस में किसी भी तरह का बदलाव परिजनों की सलाह लेकर करें, परिजनों की सलाह से प्रगति और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापारियों के लिए आज आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं और वे अपनी आवश्यकता के अनुसार कार्य गतिविधियों को करने में सफल रहेंगे। लव लाइफ में आनंददायक समय व्यतीत होगा। आज कार्यक्षेत्र में सभी का सहयोग मिलेगा और सफलतापूर्वक विस्तार भी होगा।

आज भाग्य 98% आपके पक्ष में रहेगा। चमेली के तेल का दीपक जलाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मिथुन राशि: तैयारियों में व्यस्त नजर आएंगे

मिथुन राशि: तैयारियों में व्यस्त नजर आएंगे

मिथुन राशि वाले आज अधूरे कार्यों को पूरा करने की लिस्ट बनाएं और उसी हिसाब से पूरे दिन काम करेंगे। अगर आप कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो किसी विशेषज्ञ और अपने जीवन साथी की सलाह जरूर लें, तभी आपको सफलता मिलेगी। परिवार में यदि कोई विवाद चल रहा था तो वह आज सुलझता नजर आ रहा है। छोटे बच्चों के साथ आज अच्छा समय व्यतीत करेंगे। दांपत्य जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा और कोई उपहार मिल सकता है। विद्यार्थी अपनी प्रतियोगिता की तैयारियों में व्यस्त नजर आएंगे। अगर आप अपने करियर में बदलाव करने की सोच रहे हैं तो अभी समय ठीक नहीं है।

आज भाग्य 61% आपके पक्ष में रहेगा। बड़े भाई का आशीर्वाद लें और मिठाई खिलाएं।

कर्क राशि: अधिकारियों का सहयोग मिलेगा

कर्क राशि: अधिकारियों का सहयोग मिलेगा

कर्क राशि वाले आज व्यापारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लव लाइफ में मधुरता आएगी और कहीं घूमने फिरने का प्लान बनेगा। इससे जीवनसाथी के चेहरे पर प्रसन्नता का भाव देखने को मिलेगा। विदेश जाने की संभावना प्रबल होगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। कार्यक्षेत्र में आज आपको कुछ नए प्रोजेक्ट पर काम करने को मिलेगा, जिसमें अधिकारियों का सहयोग आपको मिलेगा। पुराने मित्रों से धन प्राप्ति की उम्मीद है। संतान को आज कुछ शारीरिक परेशानी हो सकती है, इसलिए सावधान रहें।

आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। सुबह स्नान करने के बाद से शाम तक 108 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें।

सिंह राशि: कहीं घूमने का प्लान बनेगा

सिंह राशि: कहीं घूमने का प्लान बनेगा

सिंह राशि आज अपने पारिवारिक खर्चों पर नियंत्रण रखें अन्यथा जरूरत से ज़्यादा खरीदारी मासिक बजट खराब कर सकता है। मित्रों के साथ निवेश संबंधी योजना बनाएंगे। परिवार की कुछ जरूरतों के लिए आज आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। व्यापार करने वाले जातकों को आज नकदी की आवश्यकता पड़ सकती है। लव लाइफ में आज कहीं घूमने का प्लान बनेगा और उसके लिए कुछ तैयारियां भी करनी होंगी। शाम का समय धर्म-कर्म के कार्यों में व्यतीत होगा।

आज भाग्य 67% आपके पक्ष में रहेगा। लाल कपड़े में नारियल बांधकर हनुमान मंदिर में रख दें।

कन्या राशि: आर्थिक संकट से मुक्ति मिलेगी

कन्या राशि: आर्थिक संकट से मुक्ति मिलेगी

कन्या राशि वालों को आज कार्यक्षेत्र में किसी काम को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है। रोजगार के क्षेत्र में परिवर्तन का वातावरण बनेगा। अगर आप कोई निवेश करने की सोच रहे हैं तो उससे आर्थिक लाभ होगा। शाम के समय किसी विवाद को लेकर परिवार में कटुता आ सकती है, लेकिन धैर्य से काम लें। व्यापार करने वाले जातकों की स्थिति बेहतर होती नजर आएगी। विद्यार्थियों को आर्थिक संकट से मुक्ति मिलेगी। परिजनों को अपनी लव लाइफ के बारे में बता सकते हैं, जिससे पारिवारिक माहौल बिगड़ सकता है।

आज भाग्य 75% आपके पक्ष में रहेगा। मंगलवार का व्रत रखें और हनुमानजी को चोला अर्पित करें।

तुला राशि: अधिकारी वर्ग का पूरा सहयोग रहेगा

तुला राशि: अधिकारी वर्ग का पूरा सहयोग रहेगा

तुला राशि वाले आज माता-पिता के साथ किसी तीर्थ यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आपको अपने मित्र के लिए भी व्यवस्था करनी पड़ सकती है। परीक्षा की तैयारी के लिए छात्रों को अधिक एकाग्रता की आवश्यकता होगी। संपत्ति संबंधी कोई विवाद चल रहा है तो आज स्थिति आपके पक्ष में रुख करती नजर आएगी। नौकरी व कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग का पूरा सहयोग रहेगा। घर के महत्वपूर्ण कार्य रुके हुए थे, आज उन्हें पूरा करने का समय मिलेगा।

आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी की पूजा करें और मंदिर में नारियल रखें।

वृश्चिक राशि: सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे

वृश्चिक राशि: सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे

वृश्चिक राशि वालों को आज संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। पारिवारिक संपत्ति का लाभ उठाएंगे। अगर आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं तो आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कारोबार में सुधार के लिए कुछ बदलाव करने होंगे, तभी तरक्की के अवसर मिलेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यस्तता के बीच अपनी लव लाइफ के लिए समय निकालेंगे और उनके साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाहेंगे। आज आप सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लें और लाल गाय को रोटी दें।

धनु राशि: मानसिक शांति प्राप्त होगी

धनु राशि: मानसिक शांति प्राप्त होगी

धनु राशि वालों का दिन आज मध्यम फलदायी रहेगा। घर में नवरात्रि की पूजा-पाठ का माहौल रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है, जिससे अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस वजह से पारिवारिक माहौल कुछ डिप्रेशन में रह सकता है। मनचाही शिक्षा प्राप्त करने के लिए आपको अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है। कुछ पुराने मित्रों से बातचीत करने से आज मानसिक शांति प्राप्त होगी। व्यापार में आज कुछ अप्रिय शत्रु सिर उठा सकते हैं, जिससे आपको परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

आज भाग्य 69% आपके पक्ष में रहेगा। मंगलवार का व्रत रखें और लाल चंदन का तिलक लगाएं।

मकर राशि: तरक्की के योग बनेंगे

मकर राशि: तरक्की के योग बनेंगे

मकर राशि वालों को आज संतान को कार्यक्षेत्र में प्रगति करते देख मन में प्रसन्नता की अनुभूति होगी। कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग बनेंगे और सरकार से सहयोग मिलेगा। छात्रों को शिक्षा में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। परिवार का पूरा सहयोग बना रहेगा। लव लाइफ को स्थायी संबंधों में बदलने की योजना बनेगी। आपके द्वारा किए गए व्यायाम से अच्छे परिणाम मिलेंगे। आज आप अपने कारोबार को एक नई गति देने की कोशिश करते नजर आएंगे। किसी भी वाद-विवाद में पड़ने से बचें।

आज भाग्य 96% आपके पक्ष में रहेगा। मंगलवार को लाल कपड़ा अपने पास रखें या पहनें।

कुंभ राशि: आज आपका यश बढ़ेगा

कुंभ राशि: आज आपका यश बढ़ेगा

कुंभ राशि वालों का परिवार का वातावरण आज सुखद रहेगा और शत्रु भी परास्त होंगे। यदि आप किसी को धन देने का विचार कर रहे हैं तो ऐसा न करें क्योंकि धन वापस मिलने की उम्मीद कम है। कार्यक्षेत्र का वातावरण आज आपके लिए अनुकूल रहेगा और नए कार्य आपका ध्यान आकर्षित करेंगे। सामाजिक कार्य करने से आज आपका यश बढ़ेगा। पिता के साथ संबंधों में मधुरता आने से घरेलू समस्याओं में कमी आएगी और जीवनसाथी के साथ मधुर समय व्यतीत होगा।

आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। रोज रात में अंतिम रोटी काले कुत्ते को खिला दें।

मीन राशि: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी

मीन राशि: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी

मीन राशि वालों को आज पारिवारिक बिजनस में भाइयों और पिता का सहयोग मिलेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दांपत्य जीवन में झगड़ों के कारण कुछ मानसिक तनाव हो सकता है। जीवनसाथी का विश्वास जीतना जरूरी होगा। परिवार में कुछ ऐसे खर्चे सामने आएंगे, जो आपको अपनी मर्जी के खिलाफ भी करने पड़ेंगे और कुछ पारिवारिक विवाद भी आज आपके सामने आ सकते हैं, जिसमें घर के बड़े-बुजुर्गों का सहयोग माहौल को सुधारने में सहायक होगा। आज आप अपने कार्य क्षेत्र को लेकर भी थोड़े चिंतित नजर आएंगे।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी का पूजन करें और 21 मंगलवार तक गुड़-चना अर्पित करें।

– ज्योतिष मित्र चिराग दारूवाला (पुत्र बेजन दारूवाला)

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

More in धर्म-संस्कृति

Recent Posts

Facebook

Advertisement

Trending Posts

You cannot copy content of this page