Connect with us

धर्म-संस्कृति

Aaj Ka Rashifal 11 March, 2023: ग्रहण योग में आज कैसा बीतेगा आपका दिन, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

खबर शेयर करें -

Aaj Ka Rashifal 11 March, 2023: आज चंद्रमा का संचार दिन रात तुला राशि में होगा। ऐसे में तुला राशि में आज ग्रहण योग बनेगा क्योंकि केतु पहले से ही तुला राशि में चल रहे हैं। जबकि सूर्य, शनि और बुध के साथ चंद्रमा का नवम पंचम योग बनेगा। इन ग्रह स्थितियों के साथ आज पूरे दिन स्वाति नक्षत्र का प्रभाव बना रहेगा। ऐसे में शनिवार 11 मार्च का दिन वृष राशि के लोगों के लिए काफी हद तक लाभप्रद हो सकता है। ऐस्ट्रॉलजर चिराग दारूवाला से जानिए आज का आपका राशिफल क्या कहता है।

मेष राशि : रुके कार्य संपन्न होंगे

मेष राशि :  रुके कार्य संपन्न होंगे

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्‍छा है, लेकिन इसके साथ ही आपके लिए यह भी सलाह है कि आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में किसी से अधिक अपेक्षाएं और उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। आपको अपने दम पर मेहनत करनी होगी। आपके व्यक्तित्व में नए आकर्षण का संचार होगा। हालांकि व्यावसायिक मामलों में निर्णय लेते समय आपको अच्छी सोच और समझ से काम लेना होगा, तभी सफलता प्राप्‍त होगी। पारिवारिक संबंधों में आज नई ताजगी आएगी और कोई शुभ कार्य भी होगा। आज आपके कुछ रुके कार्य संपन्न होंगे और कुछ अधूरे पड़े प्रॉजेक्ट पूरे करने में सफलता मिलेगी। भाग्य आज आपका भरपूर साथ देता नजर आ रहा है। घर में सजावट के लिए आप कुछ सामान भी खरीद सकते हैं।

आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।

वृषभ राशि : आज भाग्य आपका भरपूर साथ देगा

वृषभ राशि : आज भाग्य आपका भरपूर साथ देगा

वृषभ राशि वालों का भाग्‍य आज साथ दे रहा है। आपके माता-पिता का आशीर्वाद आपके कार्यक्षेत्र में आपका मार्गदर्शन करेगा, जिससे आपके सभी काम सुचारू रूप से चलते रहेंगे। आर्थिक मामलों में भी आज भाग्य आपका भरपूर साथ देगा और आपके व्यापार में भी आज विस्तार होगा। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग आज प्रशस्त होगा। प्रेम जीवन में आज आपको कोई तोहफा मिल सकता है और साथ में घूमने भी जा सकते हैं। यदि कोई पुराना कर्ज है तो आज आपको उससे मुक्ति मिलेगी और आपका अटका हुआ पैसा भी आज के दिन मिल सकता है। परिवार में आज सुखद वातावरण रहेगा। आपके भाई बहन भी आपको भरपूर स्नेह देंगे।

आज भाग्य 65% आपके पक्ष में रहेगा। माता सरस्वती की पूजा करें।

मिथुन राशि : अधिक मेहनत करनी होगी

मिथुन राशि : अधिक मेहनत करनी होगी

 मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन हर मामले में सावधान रहने वाला है। आज किसी गलतफहमी के कारण आपके प्रेम जीवन में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। आपके लिए दिन मध्यम फलदायी रहेगा। निजी संबंधों के मामले में आज आपको मतभेद का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। आज किसी भी तरह के अनैतिक कार्य से दूर रहें और अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा का ध्यान रखें। छात्रों को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए आज अधिक मेहनत करनी होगी, तभी वे उन्हें प्राप्त कर पाएंगे। आपको अपने जीवन के कुछ अनुभवों से सीख लेकर आगे बढ़ना होगा। संतान की ओर से आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। सफ़ेद वस्तु का दान करें।

कर्क राशि : करियर से जुड़ा कोई फैसला ले सकते हैं

कर्क राशि : करियर से जुड़ा कोई फैसला ले सकते हैं

 कर्क राशि वालों का भाग्‍य साथ दे रहा है और आज आज कार्यक्षेत्र में युवा अपने काम पर फोकस करके अपने टारगेट को पूरा करेंगे। आज आप अपनी संतान के करियर से जुड़ा कोई फैसला ले सकते हैं, जिससे उनका भविष्य मजबूत होगा। आज आपको अपने व्यवसाय से जुड़ी योजना बनाने के लिए विशेषज्ञ की सलाह की आवश्यकता होगी। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आज आप जो भी प्रयास करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। आपकी आमदनी में भी वृद्धि होती नजर आ रही है। आज आप परिजनों के साथ मस्ती करते नजर आएंगे।

आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

सिंह राशि : कार्यक्षेत्र में ईमानदारी से काम करना होगा

सिंह राशि : कार्यक्षेत्र में ईमानदारी से काम करना होगा

 सिंह राशि वालों का भाग्य साथ दे रहा है और आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत नजर आ रही है, जिसमें आप खुलकर खरीदारी कर सकते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी आप बखूबी निभाएंगे। परिवार के सदस्य और बच्चे भी आज आपसे कुछ अनुरोध कर सकते हैं, जिन्हें आप खुशी-खुशी पूरा करेंगे, वे लोग जो विवाह के योग्य हैं। आज इनके लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में ईमानदारी से काम करना होगा और अपने आलस्य को दूर भगाकर सफलता प्राप्त करनी होगी, जिसमें भाग्य आपका भरपूर साथ देगा।

आज भाग्य 99% आपके पक्ष में रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद लें।

कन्या राशि : कड़ी मेहनत करनी होगी

कन्या राशि : कड़ी मेहनत करनी होगी

कन्या राशि वालों को आज हर फैसला काफी सोच विचार कर लेना चाहिए। छात्रों को अपने भविष्य से जुड़े फैसले लेने में अपने शिक्षकों और परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। आपके व्यापार में तेजी से बदलाव होंगे और नए अवसर भी आपके सामने आएंगे। सफलता पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी और हर संभव प्रयास करना होगा, तभी आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर पाएंगे। लव लाइफ में प्रेम का इजहार खुलकर करें, ताकि आपका जीवनसाथी आप पर पूरा भरोसा कर सके। जो लोग रोजगार के क्षेत्र में प्रयास कर रहे हैं, उनके प्रयास सफल साबित होंगे। आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

तुला राशि : हल्का और तनाव मुक्त महसूस करेंगे

तुला राशि : हल्का और तनाव मुक्त महसूस करेंगे

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन काफी सतर्कता से बिताने का है। आज आपको अनावश्यक लेन-देन से बचना होगा क्योंकि इसमें भाग्य आपका साथ नहीं देगा। धैर्य के साथ आप सभी परेशानियों को दूर कर लेंगे। अपने कार्यों पर ध्यान केंद्रित रखें अन्यथा कार्यक्षेत्र में आप पर झूठे आरोप लग सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। अपना व्यावसायिक प्रॉजेक्ट पूरा करते ही आप हल्का और तनावमुक्त महसूस करेंगे। आपके जीवन में एक नया दौर शुरू होने वाला है। आपका भविष्य मजबूत होगा। आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। संतान को लेकर थोड़े चिंतित नजर आएंगे। छात्रों को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी।

आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें।

वृश्चिक राशि : आर्थिक लाभ भी होगा

वृश्चिक राशि : आर्थिक लाभ भी होगा

वृश्चिक राशि वालों का भाग्‍य साथ दे रहा है और आज यदि आप कोई कार्य करने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए समय अच्छा है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग आपको सभी समस्याओं से निजात दिलाएगा। प्रेम की प्रगाढ़ता के कारण आज आपका मूड खुशनुमा बना रहेगा और आप अपने प्रिय मित्रों के साथ कुछ आनंददायक पल बिताने का भी सोचेंगे। आज आपको निजी और व्यावसायिक मामलों में ऊर्जावान होकर लोगों को अपनी हिम्मत दिखानी होगी। कार्यक्षेत्र में कुछ असंभव कार्य आपके सामने आएंगे, लेकिन आप उन्हें हल करने में सफल रहेंगे, जिससे आपको आर्थिक लाभ भी होता हुआ नजर आएगा। आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें क्योंकि आपको पेट से जुड़ी कोई परेशानी हो सकती है।

आज भाग्य 65% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल पर दूध मिश्रित पानी चढ़ाएं।

धनु राशि : सफलता भी मिलेगी

धनु राशि : सफलता भी मिलेगी

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन काफी सूझबूझ से काम लेने वाला है। यदि आपके परिवार में कोई तनाव चल रहा है तो आज के दिन आपको इससे बचना होगा और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। आज आपकी पुराने मित्रों से मुलाकात होगी जिससे आप अपने जीवन में प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। निजी जीवन में इस समय किसी से कोई वादा न करें, क्योंकि उसके पूरे होने की संभावना कम है। आपके करियर में कुछ बदलाव की संभावना है, जिसके लिए आप नए लोगों से मिलेंगे और आपको अपने काम में सफलता भी मिलेगी। कार्यक्षेत्र में भी माहौल सकारात्मक रहेगा और आपके सहयोगी भी आपके प्रॉजेक्ट को पूरा करने में आपकी मदद करेंगे। आज आप अपने भाई की सलाह से काम करेंगे, जिससे आपको भरपूर सफलता मिलेगी।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।

मकर राशि : परिवार में सकारात्मक माहौल रहेगा

मकर राशि : परिवार में सकारात्मक माहौल रहेगा

मकर राशि वालों का भाग्य साथ दे रहा है और आज अपनी संतान की उन्नति देखकर आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके परिवार के कुछ अटके हुए कार्य आज आपके भाई-बहन के सहयोग से पूरे होंगे, लेकिन आपको बाहर का खाना खाने से बचना होगा, नहीं तो आपकी सेहत बिगड़ सकती है। आपके जीवनसाथी की सलाह आपके पारिवारिक व्यवसाय के लिए कारगर साबित होगी, जिससे परिवार में सकारात्मक माहौल रहेगा, जिससे आपका मन भी प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में भी असमंजस की स्थिति दूर होगी और आप अपने टारगेट को पूरा करने में सफल होंगे।

आज भाग्य 64% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करें।

कुंभ राशि : आपका कारोबार चरम पर रहेगा

कुंभ राशि : आपका कारोबार चरम पर रहेगा

कुंभ राशि वालों की किस्मत का सितारा आज चमक रहा है। आज के दिन उन लोगों को भाग्‍य का साथ मिलेगा जो राजनीति से जुड़े हैं। इसके साथ आज आपको जीवनसाथी की भावनाओं को समझने का अवसर मिलेगा। वर्तमान पर फोकस रखकर अपने जीवन से जुड़ा हर फैसला लें। अगर आप सावधानी से काम लेंगे तो कोई सुनहरा मौका मिल सकता है। इससे आपका कारोबार चरम पर रहेगा। आज परिवार के किसी सदस्य के साथ आपकी अनबन हो सकती है, इसलिए सावधान रहें और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। आज शाम के समय आप अपने मित्रों के साथ किसी मंदिर की तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं।

आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को सिंदूर भेंट करें।

मीन राशि : दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा

मीन राशि : दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। आप अपनी संतान के भविष्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। आर्थिक स्थिति के लिए किया गया प्रयास फलीभूत होगा। आज किसी परिचित के माध्यम से आपको व्यापार में मुनाफा होगा। आपको अपनी माता के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखना होगा। आज कुछ ऐसे खर्चे आपके सामने आएंगे जो आपको अपनी इच्छा के विरुद्ध भी करने पड़ेंगे लेकिन फिर भी आपको अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर ही खर्च करना होगा अन्यथा बात बिगड़ सकती है।

आज भाग्य 66% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णुजी की आराधना करें।

– ज्योतिष मित्र चिराग दारूवाला (पुत्र बेजन दारूवाला)

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

More in धर्म-संस्कृति

Recent Posts

Facebook

Advertisement

Trending Posts

You cannot copy content of this page