Connect with us

धर्म-संस्कृति

Aaj ka Rashifal 9 May 2022: कर्क राशि के जातकों को होगा आकस्मिक धन, वहीं ये लोग रहें थोड़ा सतर्क

खबर शेयर करें -

 Aaj ka Rashifal 9th May 2022: आज 9 मई सोमवार का दिन के साथ वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि शाम 6:32 तक रहेगी। उसके बाद नवमी तिथि लग रही है।आज का दिन सभी प्रकार की शुभ कार्य जैसे शादी, महत्वपूर्ण कार्यक्रम, उद्घाटन समारोह, परीक्षा साक्षात्कार, नया व्यवसाय आरंभ करने के लिए अत्यंत शुभ रहेगा। जानिए एस्ट्रोलॉजर लता शर्मा से राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेंगा।कार्यस्थल पर अपनी मेहनत और लगन से कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा मान सम्मान की प्राप्ति होगी।नौकरी व्यापार में सफलता प्राप्त होगी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है।छात्र आज पढ़ाई लिखाई में खूब मेहनत करेंगे।घर परिवार में शांति रहेंगी परिवार के साथ किसी आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।प्रेम संबंधों के लिए दिन सामान्य रहेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन मिलाजुला रह सकता है। आर्थिक समस्याओं से सामना हो सकता है। किसी भी बड़ी योजना में पूंजी निवेश करने से पहले सोच विचार करें अन्यथा बाद में नुकसान उठाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपका रूखा व्यवहार आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है बेवजह किसी बहस में न पड़े वाणी पर संयम रखें।समाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं जिससे आपकी छवि में सुधार होगा। परिवार जनों का सहयोग प्राप्त होगा माता पिता की सहायता से आर्थिक तकलीफ दूर हो सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल नहीं है। धैर्य बनाए रखें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज आप काफी उत्साहित रहेंगे, कार्य क्षेत्र में चल रहे गतिरोध दूर होंगे हर काम में सफलता मिलेंगी। आर्थिक प्रयास सफल होंगे धनलाभ की योग बन रहे हैं।आयात निर्यात से जुड़ें व्यापार में मुनाफा कमा सकते हैं। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता प्राप्त होगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। परिवार में सुख शांति रहेंगी। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने फिरने का प्रोग्राम बन सकता है। नव दंपतियों को संतान सुख की प्राप्ति होगी। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होंगा।कार्यस्थल पर चल रही चुनौती समाप्त होगा कार्य सामान्य गति से चलेंगे।आर्थिक स्थिति मजबूत बनेंगे धन लाभ के योग बन रहे हैं।पूंजी निवेश करने से पहले सोच विचार करें जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। अनावश्यक खर्चों की अधिकता रहेगी किंतु आकस्मिक धन लाभ भी हो सकता है। शेयर मार्केट, सट्टा बाज़ार से मुनाफा कमा सकते हैं।आज आपको पारिवारिक मतभेद का सामना करना पड़ सकता है संयम से काम ले। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। हम संबंधों के लिए दिन अच्छा है पार्टनर की तलाश पूरी होगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य बढ़िया व मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। पैसों से जुड़े लेनदेन के मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतें।राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन प्रसिद्धि दिलाने वाला रहेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में लाभ रहेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनेगी।बेरोज़गारों को किसी अच्छी कंपनी से जॉब ऑफर प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। दाम्पत्य जीवन मैं तनाव खत्म होगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है आपसी समझ बढ़ सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन बेहद खास रहेगा। आर्थिक जीवन व व्यक्तिगत जीवन दोनों तरफ सामंजस्य बनाकर चलेंगे। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा प्राप्त होगा। जिन योजनाओं पर पूंजी निवेश करेंगे जो आगे चलकर फ़ायदेमंद साबित होंगी।खर्चों की अधिकता रहेंगी किंतु आकस्मिक धनलाभ भी होगा। शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए दिन बेहतर रहेगा। मित्रों की सहायता से निजी समस्याओं के समाधान प्राप्त होंगे। खेल जगत से जुड़ें जातकों को अच्छे अवसर प्राप्त होंगे मान प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। परिवार के साथ समय बिताएंगे।जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आर्थिक समस्या से छुटकारा मिलेंगा आय की विभिन्न स्रोत बनेंगे जिससे आमदनी में बढ़ोतरी होगी।कार्यक्षेत्र में चल रही चुनौतियां समाप्त होगी किंतु उच्च अधिकारियों से तालमेल बनाकर चलें किसी भी प्रकार की बहस में न पड़े वाणी पर संयम रखें। दूध, सोडा,परफ़्यूम, व फूलों से जुड़े व्यापार मैं इजाफा होगा अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। परिवार में सुख शांति रहेंगी। बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है आपसी मतभेद दूर होंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आर्थिक रूप से आज का दिन बेहतर साबित होगा। कार्यक्षेत्र में चल रहे गतिरोध दूर होंगे नई योजनाओं पर पूंजी निवेश करेंगे यह फायदेमंद साबित होंगे। व्यापारिक गतिविधियों में सोच समझकर पैसा लगाएं जल्दबाजी में निर्णय न लें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता प्राप्त होगी। पुराने झगड़ों का निपटारा होगा। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को ट्रांसफर हो सकता है। परिवार में सुख शांति रहेंगी बच्चों के साथ घूमने फिरने का प्रोग्राम बनाएंगे। दाम्पत्य जीवन में चल रहे मतभेद दूर होंगे। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है प्रिय जन को उपहार दे सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। दिन का अधिकांश समय पारिवारिक जनों के साथ हंसी खुशी में बिताएंगे। कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियां खत्म होंगी सभी काम सुचारू रूप से चलने लगेंगे। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारी वर्ग को नई ऊंचाइयां प्राप्त होगी धन लाभ की योग बन रहे हैं। सेल्समैन, मार्केटिंग करने वाले को तरक्की के सुनहरे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। छात्रों को पढ़ाई लिखाई में मनोवांछित सफलता प्राप्त होगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। अविवाहितों को शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए दिन खास रहेगा आपसी प्रेम में बढ़ोतरी होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज का अधिकतम समय मौज मस्ती वह अपने मनपसंद काम करने में बीतेंगा। कार्यक्षेत्र में अपनी सूझबूझ से सभी काम समय पर पूरे होंगे वरिष्ठ अधिकारियों के प्रशंसा के पात्र बनेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी आय के नए स्रोत बन सकते हैं। साझेदारी के व्यापार में लाभ मिलेगा।मानसिक तनाव कम होंगे स्वास्थ्य लाभ होगा। परिवारजनों के साथ किसी आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। जीवनसाथी सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों की शुरुआत करने के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। पुरानी सभी समस्याओं का अंत होगा आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में सभी के सहयोग से रुकते हुए सारे काम आसानी से पूरे होंगे व पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति भी हो सकती है। साझेदारी के व्यापार में सफलता प्राप्त होगी धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आज अध्यात्म की तरफ भी आपका मन लगेगा परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा बड़े भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा।दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा, अविवाहितों को शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। प्रेमियों के लिए आज का दिन खास रहेगा रिश्ते में निकटता बढ़ेगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन मिलाजुला रह सकता है। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय से आर्थिक नुकसान हो सकता है पूंजी निवेश करते समय सावधानी बरते। नए व्यापार की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा आर्थिक लाभ हो सकता है। सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। मित्र मंडली के साथ समय बिता सकते हैं। पारिवारिक मतभेद दूर होंगे माता पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी प्रिय जन से उपहार प्राप्त होगा।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

More in धर्म-संस्कृति

Recent Posts

Facebook

Advertisement

Trending Posts

You cannot copy content of this page