Connect with us
आज का राशिफल 8 मई 2023 : सोमवार 8 मई का दिन किस्‍मत के सितारे मेष, कर्क और धनु समेत 5 राशियों का साथ दे रहे हैं। इन राशियों के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और साथ ही पारिवारिक मामलों में भी दिन अच्‍छा बीतेगा।

धर्म-संस्कृति

Aaj Ka Rashifal, 8 May 2023: सप्ताह के पहले दिन तुला राशि वालों को भाग्य दिला रहा लाभ, देखें आपका दिन कैसा बीतेगा

खबर शेयर करें -

Today Rashifal, 8 May 2023: आज का राशिफल 8 मई दिन सोमवार को चंद्रमा शाम को 7 बजे के बाद वृश्चिक उपरांत धनु राशि पर गोचर करेंगे। गुरु की राशि में जाकर चंद्रमा गुरु के साथ नवम पंचम योग बनाएंगे। जबकि आज ज्येष्ठा उपरांत मूल नक्षत्र का प्रभाव भी सभी राशियों पर दिखेगा। ऐसे में आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए सुखद रहेगा। इन्हें भाग्य लाभ दिलाएग। जबकि मिथुन राशि के जातकों को आज जोखिम वाले काम से बचना चाहिए। ऐस्ट्रॉलजर चिराग दारूवाला से जानिए आपके लिए आज सोमवार 8 मई का दिन कैसा रहने वाला है।

मेष राशि : भौतिक सुविधाओं पर खर्च करेंगे

मेष राशि : भौतिक सुविधाओं पर खर्च करेंगे

मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा और आज आप अपनी भौतिक सुविधाओं पर खर्च करेंगे। आपके काम में और आय में वृद्धि होगी। आज परिवार के लोग आपकी मदद के लिए आगे आएंगे और कारोबार में तरक्की के अच्छे योग हैं। शाम के समय आप किसी मांगलिक समारोह में शामिल हो सकते हैं। व्यापार में आज कोई विशेष डील चल रही थी तो फाइनल हो सकती है जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी और परिवार में आप कोई पार्टी कर सकते हैं जिसमें परिवार के छोटे बच्चे शामिल होंगे।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। गरीबों को वस्त्र एवं भोजन दान करें।

वृषभ राशि : तीर्थ यात्रा पर जाने का भी मन बना सकते हैं

वृषभ राशि : तीर्थ यात्रा पर जाने का भी मन बना सकते हैं

वृषभ राशि के लोगों का दिन परिवार वालों के साथ अच्छा बीतेगा। आज आप कहीं तीर्थ यात्रा पर जाने का भी मन बना सकते हैं, जिससे आपके मन को शांति मिलेगी और आप प्रसन्न रहेंगे। आज किसी मामले से जुड़े कानूनी विवाद में सफलता मिलने के योग हैं। आज के दिन स्थान परिवर्तन की योजना सफल हो सकती है। परिवार में शुभ वातावरण रहने से मन में प्रसन्नता रहेगी। अगर आप कोई प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें।

मिथुन राशि : मन में नई योजनाएं आएंगी

मिथुन राशि : मन में नई योजनाएं आएंगी

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कोई ऐसा काम न करें जिसमें जोखिम हो। आज आपको वही काम करने के बारे में सोचना चाहिए, जिसके पूरे होने की उम्मीद हो। रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोग सफल होंगे और भाग्य के सहयोग से वे अपने अधूरे कार्य पूरे कर लेंगे। व्यापार करने वाले जातकों के मन में नई योजनाएं आएंगी। नौकरीपेशा जातकों के दफ्तर में आज उनके काम की तारीफ होगी, जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए जीवनसाथी की सलाह कारगर रहेगी। माताजी से आज कुछ विवाद हो सकता है।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की 108 बार माला का जप करें।

कर्क राशि : आपको उत्तम सफलता मिलेगी

कर्क राशि : आपको उत्तम सफलता मिलेगी

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सफलता देने वाला है और आज व्यवसाय के जिस काम को लगन से करेंगे उसमें आपको उत्तम सफलता मिलेगी। आज रात आप किसी शादी में भी शामिल हो सकते हैं। दोस्तों के साथ आज आप खुलकर मौज-मस्ती करेंगे, जिससे आपका तनाव कम होगा। आज आप अधूरे कार्यों को पूरा कर कुछ महत्वपूर्ण चर्चाओं में भी हिस्सा लेंगे। संतान की ओर से आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। छात्रों को परीक्षा में की गई मेहनत का बेहतरीन परिणाम मिलेगा।

आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंद लोगों को खाना खिलाएं।

सिंह राशि : अधिकारी आपके काम में बाधा डाल सकते हैं

सिंह राशि : अधिकारी आपके काम में बाधा डाल सकते हैं

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है, लेकिन आज आप धर्म और अध्यात्म के मामलों और पढ़ाई लिखाई के लिए कुछ समय निकाल पाएंगे। आज किसी बात को लेकर आप अपने परिजनों से सलाह ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज आपके कुछ अधिकारी आपके काम में बाधा डाल सकते हैं, इसलिए आपको पूरे ध्यान से काम करना होगा। व्यापार करने वाले जातकों को आज अच्छा मुनाफा मिल सकता है, इससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और वे प्रसन्न रहेंगे। आज आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं।

आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद रेशमी वस्त्रों का दान करें।

कन्या राशि : वाणी पर संयम रखें

कन्या राशि : वाणी पर संयम रखें

कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज आपको अपने व्यवहार और व्यवहार में संयम और सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी, तभी आपके काम बनते नजर आएंगे। आप परिवार में कुछ मांगलिक कार्यक्रमों की चर्चा कर सकते हैं, जिसमें आपकी सलाह की आवश्यकता होगी। आसपास के लोगों से टकराव की स्थिति बन सकती है, इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखें। आज आप अपने परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। अगर आप आज आत्मविश्वास के साथ कोई काम करेंगे तो उसमें आपको पूरी सफलता मिलेगी। अगर आप किसी प्रॉपर्टी खरीदने की सोच रहे हैं तो समय अच्छा रहेगा।

आज भाग्य 66% आपके पक्ष में रहेगा। गणेश चालीसा का पाठ करें।

तुला राशि : जीवनसाथी की सलाह जरूर लें

तुला राशि : जीवनसाथी की सलाह जरूर लें

तुला राशि वालों का भाग्‍य साथ दे रहा है और आज आपको पूरे दिन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। यदि आपकी कोई डील अटकी हुई थी तो वह भी आज फाइनल हो सकती है और नए प्रॉजेक्ट पर काम भी शुरू हो सकता है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में परिवार और आसपास के लोग आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। आज आपको कुछ मामलों में कोई बड़ा फैसला लेना है तो अपने जीवनसाथी की सलाह जरूर लें। लंबे समय से यदि कोई कार्य अटका हुआ था तो आज वह पूरा हो सकता है।

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। प्रातःकाल भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से जल दें।

वृश्चिक राशि : बिजनेस में इनोवेशन ला सकते हैं

वृश्चिक राशि : बिजनेस में इनोवेशन ला सकते हैं

वृश्चिक राशि वालों को आज आजीविका के क्षेत्र में बेहतरीन अवसर मिलेंगे और नौकरीपेशा लोगों की सैलरी बढ़ने की बात हो सकती है। अगर आप बिजनेस में इनोवेशन ला सकते हैं तो बाद में इसका फायदा आपको मिलेगा। आज आप पेट दर्द और अपच से परेशान रहेंगे, इसलिए आपको अपने खानपान का ध्यान रखने की जरूरत है, नहीं तो आप बीमार पड़ सकते हैं। परिवार में सुख, शांति और स्थिरता का आनंद लेंगे और भाई-बहनों के साथ मौज-मस्ती करेंगे, इससे आपके रिश्ते भी मजबूत होंगे।

आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि : दूसरी नौकरी का ऑफर मिल सकता है

धनु राशि : दूसरी नौकरी का ऑफर मिल सकता है

धनु राशि के लोगों को आज का दिन सावधानी से बीताना चाहिए। हर काम को सतर्कता और धैर्य के साथ पूर्ण करें। व्यापार में थोड़ा सा जोखिम लेंगे तो अच्छा मुनाफ़ा होगा। आज किसी प्रियजन के लिए पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। नौकरी से जुड़े जातकों को आज किसी दूसरी नौकरी का ऑफर मिल सकता है। आज योग्य लोगों के विवाह के उत्तम प्रस्ताव आएंगे। संतान की शिक्षा में आ रही बाधा को दूर करने के लिए आज आपको थोड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। ससुराल पक्ष से धन लाभ हो सकता है।

आज भाग्य 96% आपके पक्ष में रहेगा। गाय को गुड़ खिलाएं।

मकर राशि : व्यापार में आज मुनाफा अच्‍छा होगा

मकर राशि : व्यापार में आज मुनाफा अच्‍छा होगा

मकर राशि वालों का दिन शुभ है और दांपत्य जीवन में मधुरता स्थापित होगी। पार्टनरशिप में किए गए कार्यों में आज आपको सफलता मिलेगी। अगर आप पार्ट टाइम काम करने का मन बना रहे हैं तो उसके लिए समय निकाल सकते हैं। रोजमर्रा की जरूरत की चीजों की कुछ खरीदारी कर सकते हैं। आज आपको अपनी संतान के भविष्य से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। जरूरी है कि इसमें सबकी सहमति से लें। कई तरह के काम एक साथ हाथ में आने से व्यापकता बढ़ेगी। व्यापार में आज आपका मुनाफा बढ़ सकता है।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंगबाण का पाठ करें।

कुंभ राशि : हर काम सोच समझकर करें

कुंभ राशि : हर काम सोच समझकर करें

कुंभ राशि वालों के लिए व्यापार के लिहाज से दिन उत्तम रहेगा। अगर आप कोई नया बिजनस आरंभ करने के बारे में सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन अच्छा है। आज आपको अपने पिता के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा और उन्हें बाहर का खाना खाने से रोकना होगा। नौकरीपेशा जातकों को आज अपना काम संभलकर करना होगा क्योंकि जल्दबाजी में काम करने में गलती हो सकती है, इसलिए हर काम सोच समझकर करें और उसका भरपूर लाभ उठाएं, छात्रों को शिक्षकों का आशीर्वाद मिलेगा। भाई-बहन के विवाह में आ रहे बंधन आज दूर होंगे।

आज भाग्य 67% आपके पक्ष में रहेगा। चींटियों को आटा डालें।

मीन राशि : भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा

मीन राशि : भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा

मीन राशि के लोगों की ग्रह दशा आज शुभ है। व्यापार में आप जोखिम उठा सकते हैं, जिसमें आपको भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा, परेशानी आने पर आप धैर्य और अपने नरम व्यवहार से उसे ठीक कर लेंगे। यदि कोई रोग आपको परेशान कर रहा है तो आज कष्ट और बढ़ सकता है। आप किसी की मदद करेंगे। आज आपको बड़े लाभ की प्राप्ति होगी। यदि जीवनसाथी के साथ कोई अनबन चल रही थी तो वह भी आज समाप्त हो जाएगी और जीवनसाथी आपको कहीं घुमाने ले जा सकता है।

आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। प्रत्यक्ष देवता भगवान सूर्य नारायण को अर्घ्य दें।

ऐस्ट्रॉलजर चिराग दारूवाला

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

More in धर्म-संस्कृति

Recent Posts

Facebook

Advertisement

Trending Posts

You cannot copy content of this page