Connect with us

Uncategorized

Aaj ka Rashifal, 8 January 2023: रवि पुष्य योग में आज सूरज की तरह चमकेंगे मेष और वृष राशि के लोग, देखें आपके तारे क्या कहते हैं

आज का राशिफल 8 जनवरी दिन रविवार को चंद्रमा का संचार दिन रात अपनी राशि कर्क में हो रहा है। जबकि आज पुष्य नक्षत्र प्रभाव में रहने से आज रविपुष्य योग का शुभ संयोग बना है। ऐसे में आज का दिन मेष और वृष सहित कई राशियों के लिए शुभ फलदायी रहेगा। ऐस्ट्रॉलजर चिराग दारूवाला से जानें आपके लिए आज रविवार का दिन कैसा रहने वाला है।

मेष राशि: बेवजह के खर्चे से दूर रहें

Aaj ka Rashifal, 8 January 2023: रवि पुष्य योग में आज सूरज की तरह चमकेंगे मेष और वृष राशि के लोग, देखें आपके तारे क्या कहते हैं

मेष राशि वालों का दिन आज उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। काम के सिलसिले में सुबह से ही भागदौड़ ज्यादा रहेगी। घर से दूर जाने की आशंका बन रही है, इसलिए यात्रा कर सकते हैं। घरेलू खर्चों में तेजी आएगी, जिसकी वजह से कुछ चिंताएं भी हो सकती हैं। बेवजह के खर्चे से दूर रहें। काम के सिलसिले में दिन अच्छा रहेगा, अपने काम को समझकर अच्छे तरीके से अंजाम तक पहुंचाएंगे। गृहस्थ जीवन में जीवनसाथी का किसी बात पर क्रोध परेशान कर सकता है, वहीं लव लाइफ वालों का दिन आज रोमांटिक रहेगा। कामकाज के साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।

आज भाग्य 69% आपके पक्ष में रहेगा। कृष्ण भगवान को माखन-मिश्री का भोग लगाएं।

वृषभ राशि: फंसा हुआ धन वापस आएगा

Aaj ka Rashifal, 8 January 2023: रवि पुष्य योग में आज सूरज की तरह चमकेंगे मेष और वृष राशि के लोग, देखें आपके तारे क्या कहते हैं

वृषभ राशि वालों का दिन अच्छा रहने वाला है। कामकाज के सिलसिले में की गई मेहनत सफल रहेगी, जिससे दिन अच्छा व्यतीत होगा और मन भी प्रसन्न रहेगा। कहीं से फंसा हुआ धन आज किसी की मदद से वापस आ सकता है। गृहस्थ जीवन में रोमांटिक समय आएगा और वैवाहिक जीवन का आनंद उठाएंगे। वहीं लव लाइफ वालों के बीच में किसी बात पर टकराव हो सकता है, इसलिए सावधान रहें।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। पहली रोटी गौ माता को खिलाएं।

मिथुन राशि: पारिवारिक सदस्य आपकी मदद करेंगे

Aaj ka Rashifal, 8 January 2023: रवि पुष्य योग में आज सूरज की तरह चमकेंगे मेष और वृष राशि के लोग, देखें आपके तारे क्या कहते हैं

मिथुन राशि वालों का दिन आज अच्छा रहेगा। पारिवारिक सदस्य आपकी मदद करेंगे, जिससे काम के सिलसिले में कुछ अच्छा कर पाएंगे। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले आपका ध्यान आकर्षित करेंगे और कार्यों को पूरा करने में लगे रहेंगे। व्यापारियों की आमदनी में किसी वजह से गिरावट आ सकती है और खर्चे भी बढ़ सकते हैं। मन में कुछ नया करने की इच्छा जगेगी। गृहस्थ जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा और जीवनसाथी के साथ किसी मुद्दे पर कुछ चर्चा करना चाहेंगे। लव लाइफ वाले आज खुश नजर आएंगे क्योंकि पार्टनर से मुलाकात हो सकती है।

आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्य देव को जल दें और रवि चालीसा का पाठ करें।

कर्क राशि: अच्छा सा तोहफा लेकर आएंगे

Aaj ka Rashifal, 8 January 2023: रवि पुष्य योग में आज सूरज की तरह चमकेंगे मेष और वृष राशि के लोग, देखें आपके तारे क्या कहते हैं

कर्क राशि वालों का दिन मध्यम रहेगा। कुछ चिंताएं रहेंगी, जो सुबह से ही परेशान कर सकती हैं। हालांकि शाम तक राहत मिल जाएगी। विवाह योग्य जातकों के लिए कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। वहीं व्यापारियों की कोई योजना बहुत ही फायदेमंद साबित होगा। आमदनी के अन्य मार्ग तलाशेंगे, जिससे आपको खुशी मिलेगी, वहीं लव लाइफ वाले अपने पार्टनर के लिए कोई अच्छा सा तोहफा लेकर आएंगे और कहीं घूमने का प्लान बन सकते हैं।

आज भाग्य 99% आपके पक्ष में रहेगा। किसी जरूरतमंद को चावल का दान करें।

सिंह राशि: कुछ ठोस निर्णय लेंगे

Aaj ka Rashifal, 8 January 2023: रवि पुष्य योग में आज सूरज की तरह चमकेंगे मेष और वृष राशि के लोग, देखें आपके तारे क्या कहते हैं

सिंह राशि वालों का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। सुबह से आज किसी बात को लेकर चिंतित रहेंगे, यह आपके स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। नौकरी पेशा जातक काम के सिलसिले में मजबूत रहेंगे, आपकी सोच दूसरों से आगे रखेगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा, संतान को लेकर कुछ ठोस निर्णय ले सकते हैं। लव पार्टनर वाले कुछ ऐसे काम करेंगे, जिससे आपकी नजरों में पार्टनर की कीमत और भी बढ़ जाएगी।

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्यदेव को जल देने के बाद माता लक्ष्मी की पूजा करें।

कन्या राशि: आपकी स्थिति अच्छी रहेगी

Aaj ka Rashifal, 8 January 2023: रवि पुष्य योग में आज सूरज की तरह चमकेंगे मेष और वृष राशि के लोग, देखें आपके तारे क्या कहते हैं

कन्या राशि वालों का दिन मध्यम फलदायी रहेगा क्योंकि ग्रहों की स्थिति बेवजह खर्च करने पर मजबूर करेगी और चिंतित भी रखेगी। आप अपनी बुद्धिमता से सुख के पल निकालने में सफल रहेंगे। लव लाइफ वालों का दिन संतोषजनक रहेगा और पार्टनर के साथ नजदीकियां दिखाई देंगी। वहीं दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ सकता है और जीवनसाथी क्रोध में आकर कुछ कह सकते हैं। काम के सिलसिले में दिन मजबूत रहेगा और आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। मित्र भी आपकी मदद कर सकते हैं।

आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। तुलसी मैय्या को जल और दूध अर्पित करें और दीप दिखाएं।

तुला राशि: घर की स्थिति अच्छी रहेगी

Aaj ka Rashifal, 8 January 2023: रवि पुष्य योग में आज सूरज की तरह चमकेंगे मेष और वृष राशि के लोग, देखें आपके तारे क्या कहते हैं

तुला राशि वालों का दिन अच्छा रहेगा। संतान आज आपको खुश करेगी और कुछ विचार आपसे साझा भी करेगी, जिससे आपके बीच प्रेम बढ़ेगा। शादीशुदा जातक किसी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं और जीवनसाथी के साथ भी तालमेल बिगड़ सकता है। लव लाइफ वाले अपनी रचनात्मकता से पार्टनर के लिए कुछ खास करने की कोशिश करेंगे। घर की स्थिति अच्छी रहेगी और आपका स्वास्थ्य भी। अच्छा खान-पान मन को प्रसन्न करेगा लेकिन कामकाज में उतार-चढ़ाव आ सकता है।

आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

वृश्चिक राशि: अटका हुआ काम पूरा करेंगे

Aaj ka Rashifal, 8 January 2023: रवि पुष्य योग में आज सूरज की तरह चमकेंगे मेष और वृष राशि के लोग, देखें आपके तारे क्या कहते हैं

वृश्चिक राशि वालों का दिन अच्छा रहेगा। परिवार पर अधिक ध्यान दे पाएंगे और घर का कोई पुराना अटका हुआ काम पूरा करेंगे। काम के सिलसिले में दिन अच्छा रहेगा। आप अपने काम पर उतना ही ध्यान देंगे, जिससे जीवन में अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा। परिवार के सदस्य आपके सहयोग करेंगे। गृहस्थ जीवन में सुख रहेगा और जीवनसाथी कुछ ऐसा करने की कोशिश करेंगे, जिसकी आपने उम्मीद भी नहीं की होगी।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। गुरुजन या वरिष्ठ लोगों का आर्शीवाद लें।

धनु राशि: शुभ कार्यों की चर्चा होगी

Aaj ka Rashifal, 8 January 2023: रवि पुष्य योग में आज सूरज की तरह चमकेंगे मेष और वृष राशि के लोग, देखें आपके तारे क्या कहते हैं

धनु राशि वालों का दिन अच्छा रहेगा। आपको ईमानदारी दिखाने का मौका मिलेगा और मित्रों से भेंट भी होगी। भाई-बहनों के बीच रिश्ता मजबूत रहेगा और घर में सुख-शांति रहेगी। घर में बड़े बुजुर्गों के साथ किसी शुभ कार्य की चर्चा होगी। लव लाइफ वाले काफी खुश नजर आएंगे और पार्टनर के करीब महसूस करेंगे। वहीं शादीशुदा लोग जीवनसाथी की गतिविधियों से काफी खुश रहेंगे। घरेलू खर्चे होंगे लेकिन इनकम भी ठीक-ठाक रहेगी तो ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। काम के सिलसिले में काफी मेहनती नजर आएंगे।

आज भाग्य 63% आपके पक्ष में रहेगा। मछलियों को आटे की गोलियां बनाकर खिलाएं।

मकर राशि: लव लाइफ का आनंद उठाएंगे

Aaj ka Rashifal, 8 January 2023: रवि पुष्य योग में आज सूरज की तरह चमकेंगे मेष और वृष राशि के लोग, देखें आपके तारे क्या कहते हैं

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूलता लेकर आएगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में फायदा होगा। जहां आप काम करते हैं वहां सहयोगियों के साथ गपशप करेंगे और किसी जरूरी काम में मदद भी करेंगे। दूसरों का भला करने की इच्छा मन में उत्पन्न होगी इसलिए सामाजिक कार्यों से जुड़ेंगे। गृहस्थ जीवन सुख-शांति से भरा रहेगा और आप लव लाइफ का भी भरपूर आनंद उठाएंगे। आय में तेजी आएगी, वहीं खर्च भी निश्चित रूप से कम रहेंगे। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा।

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। जल में गुड़हल का फूल मिलाकर सूर्यदेव को अर्पित करें।

कुंभ राशि: अच्छी बातें सुनने को मिलेंगी

Aaj ka Rashifal, 8 January 2023: रवि पुष्य योग में आज सूरज की तरह चमकेंगे मेष और वृष राशि के लोग, देखें आपके तारे क्या कहते हैं

कुंभ राशि वालों का दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा और जमीन-जायदाद खरीदने की बातें चल सकती है। शुभ कार्यों में खर्च होगा और आमदनी भी अच्छी रहेगी। काम के सिलसिले में थोड़ा ध्यान देना होगा। मन भटकने से कार्यों में विघ्न आने की आशंका है इसलिए एकाग्रता से काम करें। गृहस्थ जीवन प्रेमपूर्ण रहेगा और आपसे कुछ अच्छी बातें सुनने को मिल सकती हैं। लव लाइफ वालों की दिल की बात जुबान पर रहेगी और दिन का पूरा आनंद उठाएंगे।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। उगते सूर्य को जल अर्पित करें और नमक युक्त भोजन करें।

मीन राशि: काम से प्रसन्न रहेंगे

Aaj ka Rashifal, 8 January 2023: रवि पुष्य योग में आज सूरज की तरह चमकेंगे मेष और वृष राशि के लोग, देखें आपके तारे क्या कहते हैं

मीन राशि वालों का दिन मिले-जुले परिणाम लेकर आएगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे और स्थिति भी मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में आपके वरिष्ठ भी काम से प्रसन्न रहेंगे। किसी बात को लेकर मन में क्रोध उत्पन्न हो सकता है, जिससे दुखी भी रहेंगे क्योंकि इससे वैवाहिक जीवन में भी समस्या आ सकती है। लव लाइफ वाले आज काफी खुश नजर आएंगे और संतोष की अनुभूति होगी। पिता का सहयोग प्राप्त होगा।

आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दिया जलाएं। 

– ज्योतिष मित्र चिराग दारूवाला (पुत्र बेजन दारूवाला)

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts