Connect with us

धर्म-संस्कृति

Aaj Ka Rashifal, 6 April 2023: हनुमान जयंती पर शुक्र के वृष राशि में आने से कर्क तुला समेत 4 राशियों को मिलेगा शुभ लाभ

खबर शेयर करें -

Aaj Ka Rashifal, 6 April: गुरुवार 6 अप्रैल को हनुमान जयंती के साथ शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन हो रहा है। शुक्र अपनी राशि वृषभ में गोचर करेंगे। इसके साथ ही चंद्रमा आज दिन भर कन्या राशि में होंगे जहां गजकेसरी योग बनेगा। जबकि आज दोपहर तक हस्त उसके बाद चित्रा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। इन ग्रह नक्षत्रों की स्थिति के बीच आज का दिन कर्क और तुला राशि के जातकों के लिए लाभप्रद रहेगा। देखिए ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज 6 अप्रैल का दिन मेष से मीन तक किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष राशिफल: सामान्य रहेगा दिन

मेष राशिफल: सामान्य रहेगा दिन

मेष राशि के लोगों के लिए गुरुवार का दिन सामान्य रहेगा। आपके लिए सलाह है कि आज नौकरी में किसी वरिष्ठ अधिकारी से अनबन हानिकारक हो सकती है, इसलिए अपने क्रोध और वाणी पर काबू रखें। आज आप दोस्तों के साथ किसी लंबी दूरी की यात्रा की प्लानिंग भी कर सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। शाम का समय आप अपने बच्चों की समस्याओं को सुलझाने में व्यतीत करेंगे।
आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। प्रातःकाल भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्घ्य अर्पित करें।

वृषभ राशिफल: ज्यादा मेहनत करनी होगी

वृषभ राशिफल: ज्यादा मेहनत करनी होगी

गुरुवार के दिन वृषभ राशि के जातकों को काफी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपको अनावश्यक या अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है, तभी सफलता मिलेगी। नौकरी में आज आपको किसी अधिकारी के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है। शाम के समय सामाजिक संबंध लाभप्रद रहेंगे। यदि आप अपने व्यापार के लिए कुछ नई योजनाएं बना रहे हैं तो भविष्य में वे आपको अच्छा मुनाफा देंगी।
आज भाग्य 65% आपके पक्ष में रहेगा। गणपति को दूर्वा चढ़ाएं।

मिथुन राशिफल: राहत दिलाने वाला रहेगा दिन

मिथुन राशिफल: राहत  दिलाने वाला रहेगा दिन

मिथुन राशि के लोगों के लिए गुरुवार का दिन राहत दिलाने वाला रहेगा। नौकरी और व्यापार से जुड़े कुछ मसले चल रहे हैं तो वो आज सुलझते नजर आ रहे हैं। आज आपको अपने कारोबार में तरक्की के लिए किसी बड़े के अनुभव की जरूरत पड़ेगी। शाम को आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ किसी पार्टी में भी जा सकते हैं। विदेश से व्यापार करने वाले लोगों को लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। माता के प्रति विशेष स्नेह रहेगा।
आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।

कर्क राशिफल: सामाजिक मामलों में अच्छा रहेगा दिन

कर्क राशिफल: सामाजिक मामलों में अच्छा रहेगा दिन

कर्क राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन सामाजिक मामलों में काफी अच्छा रहेगा। आज आप अपने सामाजिक दायरा फैलाने में सफल रहेंगे। दोस्तों से मुलाकात से आपका तनाव भी कम होगा। साथ ही आज आप काफी ज्यादा प्रसन्न रहेंगे। आप अपने विरोधियों की किसी भी आलोचना पर ध्यान नहीं देंगे जिससे भविष्य में सफलता आपके कदम चूमेगी। धन वृद्धि के लिए जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद साबित होगी। संतान को आज कुछ परेशानी हो सकती है, इसलिए सावधान रहें।

आज भाग्य 62% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद चंदन का तिलक लगाएं एवं भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल दें।

सिंह राशिफल: आर्थिक मामलों में रहेगा तनाव

सिंह राशिफल: आर्थिक मामलों में रहेगा तनाव

सिंह राशि के जातकों को आज आर्थिक मामलों में थोड़ा सचेत रहने की जरूरत है। आज अगर आप किसी अनजान व्यक्ति से लेन-देन करने की सोच रहे हैं तो ऐसा न करें क्योंकि इससे आपको नुकसान हो सकता है। व्यापार के लिए की गई यात्रा बहुत ही लाभदायक रहेगी। आज शत्रु प्रबल होंगे, लेकिन वे आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। व्यापार में नई उपलब्धियां कड़ी मेहनत से ही प्राप्त होंगी, इसलिए अपनी मेहनत में कोई कमी न रखें। संतान की रुचि सामाजिक कार्यों में बढ़ती हुई नजर आएगी।
आज भाग्य 68% आपके पक्ष में रहेगा। गायों को गुड़ खिलाएं।

कन्या राशिफल: सामान्य रहेगा दिन

कन्या राशिफल: सामान्य रहेगा दिन

कन्या राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन सामान्य तरीके से ही बीतेगा। आज आपके परिवार में कुछ मांगलिक कार्यक्रमों की चर्चा हो सकती है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त नजर आएंगे। आज आप अपने बच्चों के भविष्य के लिए प्लानिंग करते नजर आएंगे। आज आपका अपने आसपास के लोगों के साथ वाद-विवाद हो सकता है, आपको सलाह है कि अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु का पूजन करें।

तुला राशिफल: पद प्रतिष्ठा में होगी बढ़ोतरी

तुला राशिफल: पद प्रतिष्ठा में होगी बढ़ोतरी

तुला राशि के लोगों के लिए गुरुवार का दिन पद प्रतिष्ठा और मान सम्मान में वृद्धि कराने वाला रहेगा। साथ ही आज आपकी यात्रा स्थगित हो सकती है। आज की शाम आप अपने परिजनों के साथ बिताएंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज हो सकता है कि आपको अपनी समस्याओं का समाधान न मिले जिस वजह से आप मानसिक अशांति महसूस कर सकते हैं। आज अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी।
आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंग बाण का पाठ करें।

वृश्चिक राशिफल: मिलाजुला रहेगा दिन

वृश्चिक राशिफल: मिलाजुला रहेगा दिन

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए गुरुवार का दिन मिलाजुला रहेगा। आज इस राशि के छात्र अपनी पढ़ाई में पूरा मन लगाएंगे और इसका सुफल मिलेगा। आज आपको ससुराल पक्ष से धन लाभ हो सकता है। रोजगार से जुड़े जातकों के लिए आज कुछ शुभ अवसर मिल सकते हैं। आज आपको सामाजिक सम्मान मिलता हुआ नजर आ रहा है। आप अपने परिवार के सदस्यों को लंबी यात्रा पर ले जा सकते हैं।

आज भाग्य 95% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का प्रसाद चढ़ाएं।

धनु राशिफल: संभलकर रहने की जरूरत है

धनु राशिफल: संभलकर रहने की जरूरत है

धनु राशि के जातकों को आज बहुत ही संभलकर रहने की जरूरत है। आज वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतनी होगी। आज आपको अपने वाहन पर कुछ धन भी खर्च करना पड़ सकता है। अगर आज आप कोई निवेश करना चाहते हैं तो उसके लिए दिन उत्तम है। भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। आज शाम का समय आप दोस्तों के साथ किसी पार्टी में बिताएंगे।
आज भाग्य 66% आपके पक्ष में रहेगा। चींटियों को आटा डालें।

मकर राशिफल: भाग्यशाली रहेगा दिन

मकर राशिफल: भाग्यशाली रहेगा दिन

मकर राशि वालों के लिए आज गुरुवार का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आज आपको अपने रुका हुआ धन मिल सकता है।वजिससे आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा कर पाएंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। जीवनसाथी भी आपको पूरा सहयोग देंगे। आज आपको नौकरी में व्यापार में वरिष्ठों से लाभ होगा। छात्रों को अपने सीनियर्स से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।
आज भाग्य 61% आपके पक्ष में रहेगा। श्री शिव चालीसा का पाठ करें।

कुंभ राशिफल: पारिवारिक लाइफ रहेगी शानदार

कुंभ राशिफल: पारिवारिक लाइफ रहेगी शानदार

कुंभ राशि के जातक आज अपनी पारिवारिक लाइफ में काफी ज्यादा व्यस्त रहेंगे। आज आप अपने रूठे हुए जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। माता-पिता का विशेष स्नेह प्राप्त होगा। आज आपके भाई-बहन की सेहत में गिरावट आ सकती है, इसलिए सावधान रहें। शाम को किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, जिसमें कुछ धन भी खर्च होगा।

आज भाग्य 65% आपके पक्ष में रहेगा। प्रत्यक्ष देवता भगवान सूर्य नारायण को अर्घ्य दें।

मीन राशिफल: अनुकूल रहेगा दिन

मीन राशिफल: अनुकूल रहेगा दिन

मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। अगर आप किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आज उसमें आपको बेहतरीन सफलता मिलेगी। आज किसी विशेष उपलब्धि से आपका मन प्रसन्न रहेगा। यदि कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो आज फिर उसके कारण आपको चिंता हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत से आप सफलता हासिल करने में सक्षम रहेंगे।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

More in धर्म-संस्कृति

Recent Posts

Facebook

Advertisement

Trending Posts

You cannot copy content of this page