धर्म-संस्कृति

Aaj Ka Rashifal 29 November 2022: इन 5 राशि वालों पर बरसने वाली है हनुमान जी कृपा, वहीं ये बरतें सावधानी

खबर शेयर करें -

Aaj Ka Rashifal 29 November 2022: आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और मंगलवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज दोपहर पहले 11 बजकर 4 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 2 बजकर 53 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर पहले 11 बजकर 4 मिनट से सूर्योदय तक द्विपुष्कर योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 8 बजकर 28 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा। इसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा आज स्कन्द षष्ठी व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कैसा रहेगा आपके लिए 29 नवंबर का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि 

आज आपका दिन बेहद ही खुशहाल रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को मेहनत जारी रखनी चाहिए। जल्द ही अच्छे परिणाम के योग है। आपकी योजना पर काम करने से लोगों को लाभ मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोग आज किसी समारोह में जायेंगे। काफी दिनों से रुका काम आज आप पूरा कर लेंगे। आपकी टेंशन कम होगी। 

लकी रंग- इंडिगो

लकी नंबर- 4

वृष राशि

आज आपके अंदर आत्मविश्वास अच्छा रहेगा। इस राशि के व्यापारियों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बनायेंगे। वर्किंग प्लेस पर आज आप खूब मेहनत से काम करेंगे। आपको अपनी उपलब्धियों पर गर्व महसूस होगा। जो लोग राजनीति क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उन्हें पुराने किए गए कार्यो में वाहवाही मिलेगी। जीवन में चल रही परेशानियां आज दूर होंगी। 

लकी रंग- ब्लू
लकी नंबर- 3

मिथुन राशि

आज आपका दिन ताजगी भरा रहेगा। बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए आपके द्वारा किये गये प्रयास सार्थक होंगे। सोसाइटी में आज किसी से आपकी अनबन हो सकती है। बेहतर होगा कि आप फालतू की बातें करने से बचें। इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। घर-परिवार में अधिक खुशी रहेगी। आपका कॉन्फिडेंस आपको सक्सेस दिलाएगा। 

लकी रंग- पीच
लकी नंबर- 9

कर्क राशि

यह भी पढ़ें 👉  Aaj Ka Rashifal, 24 March: नवरात्रि के तीसरे दिन, मां दुर्गा की कृपा से मिथुन और मकर सहित इन 6 राशियों का दिन होगा बेहद शानदार

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। बच्चों की पेरेंट्स मीटिंग में आपको स्कूल जाना पड़ेगा। शिक्षक द्वारा बच्चों की सराहना से आप बेहतर फील करेंगे। अपने बिजी शेड्यूल से थोड़ा समय निकाल कर परिवार वालों के साथ बिताएं। खुशियां बढ़ेगी। परिवारवालों के साथ ट्रिप प्लान करेंगे। अपनी बोलचाल की भाषा में नम्रता लायें। आपका लोगों पर पॉजिटिव असर पड़ेगा। 

लकी रंग- मैरून
लकी नंबर- 7

सिंह राशि

आज आपका दिन बेहद खास पल लेकर आया है।  विदेश में रहने वाला आपका भाई किसी शुभ समाचार के साथ मिलने आ सकता है। आपके भाई की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी आप जल्द सफल होंगे। आप घर पर किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। मनोरंजन का माहौल बनेगा। सभी खुश होंगे । किसी नन्हें मेहमान के आगमन से घर में उत्सव का माहौल बनेगा।

लकी रंग- मजेंटा
लकी नंबर- 4

कन्या राशि

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। बड़े बुजुर्गों की सलाह से आप सफल होंगे किसी को दिया हुआ धन आज आपको वापस मिलेगा, आपका बैंक बैलेंस मज़बूत होगा। अपनी सूझ बूझ से आप व्यापार को गति देंगे। अपनी माता पिता के साथ समय बिताएंगे।  साथ में मंदिर दर्शन के लिए भी जायेंगे। काले तिल दान करें इससे सामने आयी परेशानियां दूर हो जायेंगी और आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। 

लकी रंग- गुलाबी
लकी नंबर- 1

तुला राशि

आज आपका दिन नया बदलाव लेकर आयेगा। सामने आने वाली चुनौतियों को शान्त मन से सॉल्व करने की कोशिश करें। धीरे-धीरे मेहनत से काम करके आप उन्नति करेंगे। फुटबॉल खेल रहे खिलाडियों का आज दिन शानदार रहेगा। कोच द्वारा दी गयी ट्रेनिंग का लाभ मिलेगा। थोड़ा समय निकालकर अपनी मां के साथ समय बिताएं, स्नेह बढ़ेगा। 

लकी रंग- सिल्वर
लकी नंबर- 6

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। प्राइवेट सेक्टर में जॉब कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। सैलरी में इन्क्रीमेंट होगा। स्टूडेंट्स का अनुशासन ही उनको सफलता दिलाएगा। पढ़ाई और काम के बीच में बैलेंस बना रहेगा। धनोपार्जन के लिए किये गये प्रयास आज सफल होंगे। संतान के करियर को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे, आप इसके लिए उसके गुरु से बातचीत कर सकते हैं, आपको राहत मिलेगी। 

यह भी पढ़ें 👉  Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि के पहले दिन हुआ था मां दुर्गा का जन्म, जानें व्रत रखने का वैज्ञानिक दृष्टिकोण

लकी रंग- ऑरेंज
लकी नंबर- 5

धनु राशि

 आज आपका दिन नार्मल रहेगा। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा, कोई अच्छी डीलिंग मिल सकती है। आपकी सोसाइटी में आज आपको मान सम्मान मिलेगा। आपका कॉन्फिडेंस आपको सक्सेस दिलाएगा।  समाज में आपके कामों की सराहना की जाएगी। आपको अपने आप पर गर्व महसूस होगा। इस मौसम में आप अपना और अपनों का ख़ास ख्याल रखें। 

लकी रंग- काला
लकी नंबर- 4

मकर राशि

आज का दिन बेहद ही खुशनुमा रहेगा। आपकी मेहनत का परिणाम आपके फेवर में होगा बस आप मेहनत पर कंसंट्रेट करें। शाम का समय आप अपने परिवार के साथ बिताएंगे खुशियां बढ़ेगी। आप योग सेंटर ओपन करेंगे जिसमे ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ेंगे। अधूरी योजनाओं को पूरा करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने मित्रों के साथ कही घूमने का प्लान बनायेंगे। फालतू के कामों में समय बेकार न करें। 

लकी रंग- लाल
लकी नंबर- 5

कुंभ राशि

 आज आपका दिन बेहद खास पल लेकर आया है। खुले मन से काम करने से आपको काम करने के नए तरीके पता चलेंगे। शिक्षा जगत से जुड़े लोग आज कोई नई योजना लागू करेंगे।  जो भविष्य में बच्चो के काम आएगी। मनोरंजन उद्योग से जुड़े लोगों का दिन आज फायदेमंद रहेगा। आपकी क्रिएटिव फील्ड मज़बूत होगी।लाइब्रेरियन की सैलरी में आज इन्क्रीमेंट होगा। आपका बैंक बैलेंस मज़बूत होगा।

लकी रंग- पीला
लकी नंबर- 9

मीन राशि

आपके दिन की शुरुआत अच्छी रहने वाली है। आपको अपने मित्रों का साथ मिलने से जीवन में आगे बढ़ेंगे, काफी दिनों की परेशानी कम हो जाएगी। कोई टेक्निकल स्किल सीखेंगे, आपका फ्यूचर ब्राइट होगा। किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा, आपके रुके काम पूरे हो जायेंगे। कान से जुड़ी समस्याओं के लिए आप किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं। काफी हद तक आराम मिलेगा। 

लकी रंग- गोल्डन
लकी नंबर- 2

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You cannot copy content of this page