Connect with us

Uncategorized

Aaj ka Rashifal 29 December 2022 आज का राशिफल 29 दिसंबर 2022 : चंद्रमा का मीन राशि में संचार, इन राशियों के लिए खास होगा साल का आखिरी गुरुवार

Today 29 December 2022: आज शुक्र मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं और उसके साथ ही शुक्र यहां पहले से स्थित बुध और शनि के साथ त्रिग्रही योग बनाएंगे। इस शुभ में आज का दिन किन-किन राशियों के लिए होगा खास। देखें मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

आज का राशिफल 29 दिसंबर दिन गुरुवार को चंद्रमा का संचार मीन राशि में होगा। वहीं आज शुक्र भी मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में आज मकर राशि में 3 ग्रहों का संयोग बना है। ऐसे में मकर राशि के लोगों को आज लक्ष्मी नारायण योग का लाभ मिलेगा। देखिए बाकी सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

मेष राशि : रिश्ते को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे

Aaj ka Rashifal 29 December 2022 आज का राशिफल 29 दिसंबर 2022 : चंद्रमा का मीन राशि में संचार, इन राशियों के लिए खास होगा साल का आखिरी गुरुवार

मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल है, हालांकि सेहत के मामले में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बढ़े हुए खर्चों से निजात पाने के लिए आपको प्रयास करना चाहिए। दांपत्य जीवन के लिहाज से आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा और आपके रिश्ते में रोमांस बढ़ेगा। अगर आप प्रेम जीवन में हैं तो आज आप अपने प्रिय से अपने दिल की बात करेंगे और रिश्ते को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। पारिवारिक वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा और आपको किसी से कोई शिकायत नहीं रहेगी। काम के सिलसिले में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। विरोधियों से सावधान रहें।

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। कृष्ण भगवान को माखन- मिसरी का भोग लगाएं।

वृषभ राशि : स्वास्थ्य में सुधार से मन प्रसन्न रहेगा

Aaj ka Rashifal 29 December 2022 आज का राशिफल 29 दिसंबर 2022 : चंद्रमा का मीन राशि में संचार, इन राशियों के लिए खास होगा साल का आखिरी गुरुवार

वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायी रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार से मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन खर्चे बने रहेंगे जिससे आपकी जेब पर बोझ बढ़ेगा। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन कमजोर रहेगा और जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन हो सकती है, लेकिन अगर आप प्रेम जीवन में हैं तो आज का दिन बहुत ही आकर्षक रहेगा। ऑफिस के काम के मामले में भाग्य आपका साथ देगा। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। इससे कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी।

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। पहली रोटी गौ माता को खिलाएं।

मिथुन राशि : आपको रोमांस के मौके मिलेंगे

Aaj ka Rashifal 29 December 2022 आज का राशिफल 29 दिसंबर 2022 : चंद्रमा का मीन राशि में संचार, इन राशियों के लिए खास होगा साल का आखिरी गुरुवार

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्‍छा है और सुकून की प्राप्ति होगी। आपकी लव लाइफ के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है और आपको रोमांस के मौके मिलेंगे और आप अपने परिवार के लोगों को खुश रखेंगे। उन्हें कोई उपहार दे सकते हैं। परिवार का माहौल भी अच्छा रहेगा और परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए आप प्रयास करेंगे। व्यवसाय के सिलसिले में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। काम के सिलसिले में कड़ी मेहनत करने का दिन है, तभी आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें।

कर्क राशि : व्यापार में जबरदस्त परिणाम प्राप्त होंगे

Aaj ka Rashifal 29 December 2022 आज का राशिफल 29 दिसंबर 2022 : चंद्रमा का मीन राशि में संचार, इन राशियों के लिए खास होगा साल का आखिरी गुरुवार

कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन कई मायनों में अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी और सेहत में सुधार होगा। वैवाहिक जीवन में चल रहे तनाव से आपको राहत मिलेगी। व्यापार में जबरदस्त परिणाम प्राप्त होंगे। प्रेम संबंधों के मामले में आज सब कुछ सामान्य रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपको अपना पूरा दिमाग काम में लगाना होगा, तभी आपको कुछ अच्छे परिणाम मिलेंगे। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखकर आप काफी सुकून महसूस करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहेगा क्योंकि आय में वृद्धि होगी।

आज भाग्य 95% आपके पक्ष में रहेगा। किसी जरूरतमंद को चावल का दान करें।

सिंह राशि : नौकरी में तबादला हो सकता है

Aaj ka Rashifal 29 December 2022 आज का राशिफल 29 दिसंबर 2022 : चंद्रमा का मीन राशि में संचार, इन राशियों के लिए खास होगा साल का आखिरी गुरुवार

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आप अपने जीवनसाथी की सभी बातों को सुनेंगे और समझेंगे और उन्हें अपने जीवन में स्थान देंगे। इससे आपका रिश्ता और मजबूत होगा। आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। कुछ लोगों का नौकरी में तबादला हो सकता है। व्यापार के सिलसिले में आप अपनी पूरी ताकत से काम करेंगे, जिससे सुखद परिणाम प्राप्त होंगे। प्रेम संबंधों के मामले में आज आपको सावधान रहने की जरूरत है। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में खुशियां रहेंगी। संतान को लेकर कुछ चिंता रहेगी। उनके भविष्य के बारे में सोचेंगे।

आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। शिव जप माला का पाठ करें।

कन्या राशि : काम के सिलसिले में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे

Aaj ka Rashifal 29 December 2022 आज का राशिफल 29 दिसंबर 2022 : चंद्रमा का मीन राशि में संचार, इन राशियों के लिए खास होगा साल का आखिरी गुरुवार

कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहेगा। आप अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे और उनकी कोई भी चाल आपके सामने नहीं चल पाएगी। काम के सिलसिले में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। अपनी बुद्धि के बल के प्रयोग से जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता जरूर प्राप्‍त होगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा, लेकिन बीच-बीच में तनाव बढ़ सकता है, इसका कारण परिवार के किसी सदस्य की कड़वी जुबान हो सकती है। जो लोग प्रेम जीवन में हैं वे अपने साथी का ख्याल रहेंगे। आपका रिश्ता मजबूत होगा।

आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। तुलसीजी को जल अर्पण करें और दीया जलाएं।

तुला राशि : लव लाइफ में रिश्ते में प्यार बरकरार रहेगा

Aaj ka Rashifal 29 December 2022 आज का राशिफल 29 दिसंबर 2022 : चंद्रमा का मीन राशि में संचार, इन राशियों के लिए खास होगा साल का आखिरी गुरुवार

तुला राशि के लोगों को आज कुछ मामलों में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आज का दिन आपके लिए थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। काम के सिलसिले में आपको कहीं जाना पड़ सकता है जिससे परिवार को वक्त दे पाना आपके लिए मुश्किल होगा। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा और आपके रिश्ते मजबूत होंगे। लव लाइफ में रिश्ते में प्यार बरकरार रहेगा। दोस्तों के साथ आज अच्छा समय बिताएंगे और पुरानी बातों को याद कर मन प्रसन्न रहेगा।

आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मीजी को खीर का भोग लगाएं।

वृश्चिक राशि : कुछ अच्छे परिणाम मिल सकते हैं

Aaj ka Rashifal 29 December 2022 आज का राशिफल 29 दिसंबर 2022 : चंद्रमा का मीन राशि में संचार, इन राशियों के लिए खास होगा साल का आखिरी गुरुवार

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। परिवार में चल रही समस्याओं को सुलझाने में अपना अधिकांश समय व्यतीत करेंगे। काम के सिलसिले में आपको बहुत ही सावधानी रखनी होगी और मेहनत करनी होगी, तभी आपको कुछ अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा और आय में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन सामान्य है। पारिवारिक तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें क्योंकि इससे आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। गुरुजन या वरिष्ठ लोगों से आर्शीवाद लें।

धनु राशि : दांपत्य जीवन में भी खुशी के पल आएंगे

Aaj ka Rashifal 29 December 2022 आज का राशिफल 29 दिसंबर 2022 : चंद्रमा का मीन राशि में संचार, इन राशियों के लिए खास होगा साल का आखिरी गुरुवार

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ है और बेहतर परिणाम की प्राप्ति होगी। आपका पूरा ध्यान अपने काम पर रहेगा, जिससे बेहतरीन परिणाम हासिल होंगे। अपनों को ख़ुश रखेंगे और उपहारों का आदान-प्रदान भी हो सकता है। अगर आप शादीशुदा हैं तो आज दांपत्य जीवन में भी खुशी के पल आएंगे। आपका स्वास्थ्य मजबूत रहेगा और आप धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। इससे मन को संतुष्टि मिलेगी और दूसरे लोगों से अच्छे संपर्क बनेंगे।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

मकर राशि : आय में वृद्धि होगी

Aaj ka Rashifal 29 December 2022 आज का राशिफल 29 दिसंबर 2022 : चंद्रमा का मीन राशि में संचार, इन राशियों के लिए खास होगा साल का आखिरी गुरुवार

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज काफी समय से रुका कोई कार्य महत्वपूर्ण नतीजे पर पहुंचेगा। दांपत्य जीवन में सुखद परिणाम प्राप्त होंगे और प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज किसी लंबी यात्रा पर जाने की सोचेंगे। संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आय में वृद्धि होगी। खर्चों में कमी आएगी और आप उन्हें अपने नियंत्रण में रखने में सफल रहेंगे। काम के मामले में दिन सफल रहेगा।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।

कुंभ राशि : व्यापार में अच्छे परिणाम मिलेंगे

Aaj ka Rashifal 29 December 2022 आज का राशिफल 29 दिसंबर 2022 : चंद्रमा का मीन राशि में संचार, इन राशियों के लिए खास होगा साल का आखिरी गुरुवार

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। आप बीमार पड़ सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। आमदनी में गिरावट आ सकती है। व्यापार में अच्छे परिणाम मिलेंगे और किसी माध्यम से धन की आमद भी होगी लेकिन फिर भी मन संतुष्ट नहीं रहेगा। नौकरी करने वालों को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। जो लोग दांपत्य जीवन में हैं उनके लिए आज का दिन सुख शांति से बीतेगा।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। माता सरस्वती की पूजा करें।

मीन राशि : धन की प्राप्ति होगी

Aaj ka Rashifal 29 December 2022 आज का राशिफल 29 दिसंबर 2022 : चंद्रमा का मीन राशि में संचार, इन राशियों के लिए खास होगा साल का आखिरी गुरुवार

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। केवल भाग्य के भरोसे रहने की बजाय यदि आप स्वयं मेहनत करेंगे तो आपको बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो सुखद परिणाम मिलेंगे। व्यापार में आपको धन की प्राप्ति होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपको अपने काम में एक नयापन मिलेगा जिससे आप पूरे जोश के साथ काम करेंगे और अच्छे नतीजे हासिल करेंगे।

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। सफ़ेद वस्तु का दान करें।

ज्योतिष मित्र चिराग दारूवाला

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts