Connect with us
आज का राशिफल 28 मई 2023 : रविवार के दिन वृषभ और मिथुन राशि वालों के लिए शुभ योग बन रहे हैं। आपको भाग्‍य का साथ मिलेगा और सभी कार्य सरलता से बन जाएंगे। इन राशियों के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आइए जानते हैं आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।

धर्म-संस्कृति

Aaj ka Rashifal, 28 May 2023: मेष और कर्क वालों के लिए शुभ होगा रविवार, देखें अपना आज का राशिफल

खबर शेयर करें -

Aaj Ka Rashifal 28 May 2023: आज का राशिफल 28 मई दिन रविवार को चंद्रमा का संचार दिन रात सिंह राशि में हो रहा है। इसके अलावा आज पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र दोनों का प्रभाव रहेगा। ऐसे में आज मेष, कर्क और तुला राशि वालों के लिए सबसे ज्यादा सफल और खुशनुमा साबित होगा। इन राशियों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और इसके साथ ही परिवार में भी खुशी का माहौल रहेगा। आइए जानते हैं ऐस्‍ट्रॉलजर चिराग दारूवाला से मेष से मीन तक दैनिक राशिफल।

मेष राशि : आर्थिक मदद की जरूरत है

मेष राशि : आर्थिक मदद की जरूरत है

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन खुशनुमा होगा। अगर आज आपको किसी आर्थिक मदद की जरूरत है तो दोस्त और रिश्तेदार आपकी मदद के लिए आगे आएंगे। हालांकि आज अपनों से मनमुटाव की भी आशंका है। आज आपका दिन कार्यक्षेत्र में व्यस्त रहेगा लेकिन व्यस्तता के बीच आप अपने जीवनसाथी के लिए समय निकाल पाएंगे। यदि आज आपको कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना है तो अपने पिता की सलाह जरूर लें, तभी उसमें आपको सफलता मिलती नजर आ रही है। शाम का समय आप अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। माता पार्वती या उमा की पूजा करें।

वृषभ राशि : नौकरी में प्रमोशन की खबर सुनने को मिलेगी

वृषभ राशि : नौकरी में प्रमोशन की खबर सुनने को मिलेगी

वृषभ राशि वालों का दिन शुभ होगा। विद्यार्थियों को आज किसी प्रतियोगिता में सफलता का समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न नजर आएंगे। अगर आप कोई व्यापार करते हैं तो आज उसमें आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। लव लाइफ में आज नई ऊर्जा का संचार होगा। नौकरी से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने में आज का दिन खर्च होगा। आज आपको नौकरी में प्रमोशन की खबर सुनने को मिलेगी। यदि ससुराल पक्ष के किसी सदस्य से अनबन चल रही है तो वह आज समाप्त हो जाएगी।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की 108 बार माला का जप करें।

मिथुन राशि : टीम वर्क से समाधान निकलेगा

मिथुन राशि : टीम वर्क से समाधान निकलेगा

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन समझबूझ से काम लेने का है। आज के दिन आपको दूसरों की भावनाओं को पहचानना होगा और उसके अनुसार व्यवहार करना होगा, तब आपको आत्मसंतुष्टि होगी। कार्यक्षेत्र में भी टीम वर्क से किसी कठिन समस्या का समाधान निकालने में सफल रहेंगे। शाम का समय आप अपने परिजनों के साथ भविष्य की योजना बनाने में बिताएंगे। नौकरीपेशा जातकों को आज अपने अधिकारियों से किसी भी प्रकार का मतभेद नहीं करना चाहिए अन्यथा भविष्य में नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा।

आज भाग्य 66% आपके पक्ष में रहेगा। ब्राह्मणों को दान करें।

कर्क राशि : आप कुछ धन खर्च करेंगे

कर्क राशि : आप कुछ धन खर्च करेंगे

कर्क राशि वालों का भाग्‍य साथ देगा और आज आपके पास खुद को साबित करने के कई अवसर आएंगे। आपकी जिम्मेदारी होगी कि आप उन्हें पहचानें और उन पर खरा उतरें। आज परिवार के सदस्यों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करेंगे। आज का दिन आपके लिए कारोबार में आने वाली लाभ की योजनाओं पर ध्यान देने का रहेगा और किसी भी दस्तावेज को बिना जांचे-परखे हां कहने से बचें। अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए भी आज आप कुछ धन खर्च करेंगे।

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। भूखे लोगों को खाना खिलाएं।

सिंह राशि : परिवार में आपका दिन आनंदमय रहेगा

सिंह राशि : परिवार में आपका दिन आनंदमय रहेगा

सिंह राशि वालों को आज हर काम में अपने जीवनसाथी के सहयोग की जरूरत पड़ेगी। आज आपको ससुराल पक्ष से उपहार और सम्मान मिल रहा है। किसी वाद-विवाद या बहस में आपको जीत मिल सकती है। परिवार में आपका दिन आनंदमय रहेगा। भाई-बहन आज आपको अपना सुख-दुख बताएंगे, जिससे आप उनकी समस्याओं का समाधान करने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को आज अपने सीनियर्स की सलाह की जरूरत पड़ेगी। शाम का समय माता-पिता की सेवा में व्यतीत होगा।

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। चंदन का तिलक लगाएं।

कन्या राशि : कुछ उपहार खरीद सकते हैं

कन्या राशि : कुछ उपहार खरीद सकते हैं

कन्या राशि के लोगों का दिन व्यस्तता के बीच गुजरेगा। आज आप पर कुछ जिम्मेदारियों को पूरा करने का बोझ आ सकता है। आपके कौशल की भी प्रशंसा होगी। आज आप अपने जीवनसाथी को घुमाने ले जा सकते हैं और उनके लिए कुछ उपहार खरीद सकते हैं। शाम का समय आप अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने में बिताएंगे।

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद रेशमी वस्त्रों का दान करें।

तुला राशि : आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है

तुला राशि : आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सफलता देने वाला रहेगा। आज आप अपने पुराने कर्ज चुकाने में सक्षम होंगे, जिससे आप कर्ज मुक्त हो जाएंगे, लेकिन आज आप आवश्यक वस्तुओं को खरीदने के लिए भी पैसा खर्च करेंगे, लेकिन आपको अपनी जेब का ध्यान रखना होगा, अन्यथा भविष्य में , आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। संकट आ सकता है। प्रेम जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा। आज आप अपने बच्चों के भविष्य को लेकर कुछ नई योजनाएं बनाएंगे, जिसमें जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आज आपकी माता की सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है।

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। शनिदेव के दर्शन करें और तेल चढ़ाएं।

वृश्चिक राशि : व्यापार में कोई नई डील फाइनल हो सकती है

वृश्चिक राशि : व्यापार में कोई नई डील फाइनल हो सकती है

वृश्चिक राशि के लोगों को आज किस्‍मत का साथ मिल रहा है। व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अगर आप पार्टनरशिप में कोई व्यापार करते हैं तो वह आज आपको भरपूर मुनाफा देगा। अगर आज आपको किसी से पैसों का लेन-देन करना है तो संभलकर करें। आज आपके व्यापार में कोई नई डील फाइनल हो सकती है, जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, भाई-बहन के विवाह में कोई बाधा आ रही थी तो आज घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह से वह दूर हो जाएगी।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशन गणेश स्तोत्र’ का रोज पाठ करें।

धनु राशि : धन प्राप्त करने का प्रयास करेंगे

धनु राशि : धन प्राप्त करने का प्रयास करेंगे

धनु राशि के लोगों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र यानी ऑफिस में कुछ नए अधिकार दिए जा सकते हैं, जिसके लिए आपको अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी। घरेलू सामानों की खरीदारी पर आज आपका कुछ पैसा खर्च होगा। यदि आज आप किसी से संबंध स्थापित करना चाहते हैं तो उससे पहले एक बार सोच लें, ताकि भविष्य में किसी भी तरह के विरोध से बचा जा सके। आज आप अपना रुका हुआ धन प्राप्त करने का प्रयास करेंगे और उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। यदि कोई व्यापार साझेदारी में किया जाता है तो भविष्य में आपको उससे अच्छा मुनाफा मिलेगा।

आज भाग्य 97% आपके पक्ष में रहेगा। रोज रात में अंतिम रोटी काले कुत्ते को खिला दें।

मकर राशि : जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा

मकर राशि : जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा

मकर राशि वालों का दिन अच्‍छा बीतेगा और उनकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। जिससे आप अपने कार्यस्थल पर बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। यदि आपके वैवाहिक जीवन में कोई तनाव चल रहा था तो आज वह समाप्त हो जाएगा और आपको अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के प्रमोशन या वेतन में वृद्धि होने के आसार हैं, इस दौरान आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा, नहीं तो यह आपके बने हुए काम को बिगाड़ देगा। अगर आप जमीन और मकान खरीदने का मन बना रहे हैं तो पहले उसकी पूरी जानकारी जरूर ले लें, नहीं तो भविष्य में आपके साथ धोखा हो सकता है।

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। माता सरस्वती की पूजा करें।

कुंभ राशि : आर्थिक स्थिति मजबूत होगी

कुंभ राशि : आर्थिक स्थिति मजबूत होगी

कुंभ राशि के लोगों को आज सफलता प्राप्‍त होगी। आज दोपहर तक आपको व्यापार में छोटा-मोटा लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपके व्यापार की बात करें तो आज आपको किसी नई तरह की चुनौती का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आज आप व्यापार के लिए अपने कुछ लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल भी हो सकते हैं, लेकिन यदि आप किसी यात्रा पर जाते हैं, तो खास ध्‍यान रखें। अपनी किसी प्रिय वस्तु के चोरी होने का भय है।

आज भाग्य 63% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें।

मीन राशि : दिन आज खुशी से बीतेगा

मीन राशि : दिन आज खुशी से बीतेगा

मीन राशि वालों का दिन आज खुशी से बीतेगा। आप स्वयं प्रसन्न रहेंगे। किसी की परवाह नहीं करेंगे इसलिए आपके शत्रु भी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन वे आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में आपको फायदा होगा। यदि परिवार में किसी व्यक्ति को कोई छोटी-मोटी बीमारी है तो उसे नज़रअंदाज़ न करें। उसकी जांच अवश्य कराएं, ताकि वह किसी बड़ी परेशानी से बच सके। सामाजिक कार्यों में आज सक्रिय रूप से भाग लेंगे, लेकिन आज आपके प्रेम जीवन में निराशा हो सकती है।

आज भाग्य 98% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

More in धर्म-संस्कृति

Recent Posts

Facebook

Advertisement

Trending Posts

You cannot copy content of this page