Connect with us

धर्म-संस्कृति

Aaj Ka Rashifal 27 Feb 2022: कर्क राशिवालों का दांपत्य जीवन सुखमय होगा,रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी

खबर शेयर करें -

Aaj Ka Rashifal 27 February 2022: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज की ग्रह स्थिति:

27 फरवरी, 2022 रविवार फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष एकादशी का राशिफल।

आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।आज का दिशाशूल: पश्चिम।

विशेष: शुक्र मकर राशि में एवं द्वादश तिथि क्षय।

आज का पर्व एवं त्योहार: विजया एकादशी।

आज 27 फरवरी 2022 का पंचांग

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

विशेष: शुक्र मकर राशि में एवं द्वादश तिथि क्षय।

आज का पर्व एवं त्योहार: विजया एकादशी। विक्रम संवत 2078 शके 1943 उत्तरायन, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष की एकादशी 08 घंटे 13 मिनट तक, तत्पश्चात् द्वादशी पूर्वाआषाढ़ा नक्षत्र 08 घंटे 49 मिनट तक, तत्पश्चात् उत्तराआषाढ़ा नक्षत्र व्यतिपात योग 17 घंटे 38 मिनट तक, तत्पश्चात् वरियान योग धनु में चंद्रमा 14 घंटे 22 मिनट तक तत्पश्चात् मकर में।

मेष: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्र्वास में वृद्धि होगी।

वृष: पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। यद्यपि मन में भय रहेगा, फिर भी बुद्धि कौशल से किया गया कार्य आत्मबल में वृद्धि कराएगा। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।

मिथुन: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संतान या शिक्षा तनाव का कारण होगा। संयम बरतें। भाई-बहन और जीवनसाथी का भरपूर सहयोग रहेगा।

कर्क: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

सिंह: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। झगड़ा-विवाद एवं स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कोई ऐसी बात हो सकती है जो आपके हित में न हो। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।

कन्या: आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। आपसी संबंध मधुर होंगे।

तुला: किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्र्वास में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया जा रहा श्रम सार्थक होगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा।

वृश्चिक: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

धनु: पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि या कोई नई जिम्मेदारी प्राप्त होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक कार्य में सफलता मिलेगी।

मकर: बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्र्वास में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

कुंभ: संतान के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। भाई-बहन या शासन सत्ता से तनाव मिल सकता है। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। संयम बरतें। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा।

मीन: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

More in धर्म-संस्कृति

Recent Posts

Facebook

Advertisement

Trending Posts

You cannot copy content of this page