धर्म-संस्कृति

Aaj ka Rashifal, 26 January 2023: धनु और मीन राशि वालों के लिए बन रहे हैं सफलता के योग, देखें क्‍या कहते हैं आपके सितारे

खबर शेयर करें -

आज का राशिफल 26 जनवरी दिन गुरुवार को चंद्रमा का संचार दिन-रात मीन राशि में हो रहा है। इसके साथ ही आज बसंत पंचमी और श्री पंचमी का भी शुभ योग बन रहा है। ऐसे में आज बने सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग में धनु और मीन राशि के जातकों के लिए धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। ऐस्‍ट्रॉलजर चिराग दारूवाला से जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों का दिन कैसा बीतेगा।

मेष राशि: परेशानियों का सामना करना पड़ेगा

मेष राशि: परेशानियों का सामना करना पड़ेगा

मेष राशि वालों की ग्रह दशा आज शुभ नहीं है और आज आपको स्वास्थ्य के मामले में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत कमजोर है। अपने खाने-पीने पर बहुत ध्यान दें और मसालों से परहेज करें। अधिक पानी पीने की आदत डालें। आज आप कहीं पर धन का निवेश कर सकते हैं। किसी को पैसा उधार देने के लिए आज का दिन ठीक नहीं है। ससुराल में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। माता सरस्वती को पीले रंग के फूल अर्पित करें।

वृषभ राशि: एक-दूसरे को समझने में मदद मिलेगी

वृषभ राशि: एक-दूसरे को समझने में मदद मिलेगी

वृषभ राशि वालों के लिए दिन शुभ है और आज आप बहुत मेहनत से काम करेंगे। आप अपने व्यवसाय पर बहुत ध्यान देंगे और उसमें चल रही समस्याओं के समाधान के लिए खूब चर्चा करेंगे। इसके लिए आप किसी खास व्यक्ति से भी मिल सकते हैं। वहीं दूसरी ओर शादीशुदा जातक अपने घरेलू जीवन की कुछ कमियों को नजरअंदाज करने की कोशिश करेंगे और अपने जीवनसाथी को खुश रखने के लिए उनके लिए कुछ खास करने की कोशिश करेंगे। आपके बीच की दूरियां कम होंगी, जिससे आपको एक-दूसरे को समझने में मदद मिलेगी। अपने लिए आज कुछ धन खर्च करेंगे।

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। माता सरस्वती को पीले रंग के फल अर्पित करें।

मिथुन राशि: विरोधियों से सावधान रहें

मिथुन राशि: विरोधियों से सावधान रहें

मिथुन राशि वालों का भाग्‍य आज साथ नहीं दे रहा है। आज का दिन आपके लिए कमजोर हो सकजा है। आज सितारे आपके पक्ष में नहीं हैं। सबसे बढ़कर आपको अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा। वे आपको परेशान कर सकते हैं। आपके खर्चे भी काफी अधिक हो सकते हैं, जो आपकी आय से अधिक होंगे और आपकी चिंता भी बढ़ाएंगे। आज आप मानसिक तनाव से जूझते हुए आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। विदेश जाने की योजना पर भी चर्चा हो सकती है। अपनी सेहत का ख्याल रखें।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

कर्क राशि: गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन किसी प्रकार की चिंता में बीतेगा। आज आप अपने प्रेम जीवन को लेकर चिंतित रहेंगे। आपके बीच अच्छे संबंध रहेंगे। प्रेम तो रहेगा लेकिन फिर भी कुछ ऐसी बातें होंगी, जिन्हें आपका प्रिय आपसे छुपा सकता है, जिससे आपके बीच दूरियां बढ़ सकती हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा लेकिन आप काम को लेकर जुझारू रहेंगे। आज आप अपने परिवार वालों के लिए कुछ लेकर आएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Aaj Ka Rashifal 22 March, 2023: मीन राशि में पंचग्रही योग, जानें आपके लिए कैसा रहेगा हिंदू नववर्ष का पहला दिन

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। छात्र माता सरस्वती की पूजा-अर्चना करें।

सिंह राशि: सेहत कमजोर रहेगी

सिंह राशि: सेहत कमजोर रहेगी

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। आज आपकी सेहत कमजोर रहेगी, इसलिए आज जरूरत हो तो दवा ले लें, नहीं तो परेशानी बढ़ सकती है। विवाहित लोग गृहस्थ जीवन में सुखी रहेंगे और जीवनसाथी आपसे कुछ खर्चे करवाएगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग काफी रोमांटिक महसूस करेंगे। आज उन्हें अपने प्रिय के साथ अच्‍छा वक्‍त बिताने को मिलेगा। घर में किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के साथ भाग्य साथ खड़ा नजर आएगा, वहीं व्यापार में आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। पूजा-अर्चना के बाद पीले रंग की वस्तु का दान करें।

कन्या राशि: जीवन खुशियों से भरा रहेगा

कन्या राशि: जीवन खुशियों से भरा रहेगा

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ है और आज का दिन आपको प्रसन्नता प्रदान करेगा। कुछ मित्रों से पुरानी यादें ताजा होंगी। यात्रा में अधिक समय व्यतीत होगा। आज छुट्टी मनाने का दिल करेगा और खुद को काम से अलग रखने की कोशिश करेंगे। पारिवारिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। आपका जीवनसाथी आज आपको कोई शुभ समाचार सुना सकता है, जो आर्थिक रूप से आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन अनुकूल है। आज आप अपने प्रिय का परिचय अपने दोस्तों से करा सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी। ज्यादा पान मसाले का सेवन न करें।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। सरस्वती की पूजा करके सरस्वती चालीसा का पाठ करें।

तुला राशि: सेहत अच्छी रहेगी

तुला राशि: सेहत अच्छी रहेगी

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। आज ग्रहों की चाल इस बात का संकेत दे रही है कि आप अपनों को प्यार भरे शब्दों से अपने करीब रखेंगे। आज नए व्यंजन खाने की इच्छा होगी। अपने परिवार के सदस्यों के साथ बाहर डिनर करने जा सकते हैं। शादीशुदा लोग गृहस्थ जीवन से खुश नजर आएंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग परिजनों के साथ खुलकर बात करने की कोशिश करेंगे। काम के सिलसिले में आपका दिन अच्छा है। आपने जितनी मेहनत की थी उसका फल आज आपको मिल सकता है। सेहत अच्छी रहेगी।

आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। मां सरस्वती के साथ गुरुजनों व वरिष्ठ लोगों का आर्शीवाद लें।

वृश्चिक राशि: खुशियों के पल आएंगे

वृश्चिक राशि: खुशियों के पल आएंगे

वृश्चिक राशि के लोग आज दिन भर परेशान रहेंगे। आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी लेकिन मन में कोई अनजाना डर आपको परेशान कर सकता है। इससे आप थोड़े चिड़चिड़े हो सकते हैं। आज का दिन कामकाजी लोगों के लिए काफी मजबूत है। अच्छा पैसा पाने का कोई बड़ा मौका आपको मिल सकता है। व्यापार में भी लाभ होगा। लव लाइफ में खुशियों के पल आएंगे। मित्रों के साथ अपने प्रिय से मिलने जा सकते हैं। विरोधी परास्त होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि में नौका पर हो रहा है माता का आगमन, जानें पूजा विधि व शुभ मुहूर्त

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। तुलसीजी को नियमित जल अर्पित करें और दिया जलाएं।

धनु राशि: खर्चों पर नियंत्रण रखें

धनु राशि: खर्चों पर नियंत्रण रखें

धनु राशि वालों की ग्रहदशा अधिक शुभ नहीं है और आज अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। बाहर खाने से बचें। साफ और अच्छी मात्रा में पानी पिएं। पैरों में दर्द या आंखों में तकलीफ हो सकती है। आंखों में दर्द भी हो सकता है। जरूरत पड़ने पर दवा लें। ख़र्चों में तेज़ी आएगी, जिससे आर्थिक स्थिति पर असर पड़ेगा और आपकी चिंता भी बढ़ेगी। विरोधियों पर हावी होने का मौका मिलेगा, इसलिए सावधान रहें।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। किसी जरूरतमंद को पीले चावल का दान करें।

मकर राशि: लव लाइफ खुशनुमा रहेगी

मकर राशि: लव लाइफ खुशनुमा रहेगी

मकर राशि वालों के लिए ग्रहों की चाल आपके पक्ष में है इसलिए आज आपके पास धन का आगमन हो सकता है। अगर आपने किसी को पैसे दिए थे और वो आज वापस मिल सकते हैं। दफ्तर के बाहर अपने किसी सीनियर से मिलने का प्लान बन सकता है। परिवार के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। लव लाइफ खुशनुमा रहेगी और आ पार्टनर से कुछ ऐसी बातें होंगे, जिससे खुशी मिलेगी।

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। पहली रोटी गाय माता को खिलाएं।

कुंभ राशि: लाभ मिलने की संभावना

कुंभ राशि: लाभ मिलने की संभावना

कुंभ राशि वालों का दिन आज शुभ होगा। आप अपने काम पर अधिक ध्यान देंगे और इस बात पर ध्यान देंगे कि कार्यस्थल पर अपनी स्थिति कैसे सुधारें। पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे और उनका ध्यान रखेंगे। उनके साथ समय बिताएंगे। घरेलू मामलों में खर्च करेंगे और घर की स्थितियों का जायजा लेंगे। सरकार की ओर से कोई अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आज आप काफी आत्मविश्वासी नजर आएंगे।

आज भाग्य 66% आपके पक्ष में रहेगा। कृष्ण भगवान को माखन-मिसरी का भोग लगाएं।

मीन राशि: भाग्‍य पर भरोसा करें

मीन राशि: भाग्‍य पर भरोसा करें

मीन राशि के लोग आज भाग्‍य पर अधिक भरोसा करेंगे और उन्‍हें फायदा भी होगा, लेकिन कुछ कामों में देरी हो सकती है, जिससे आपका सोचा हुआ समय बर्बाद हो सकता है। कहीं दूर यात्रा पर जा सकते हैं। पेट दर्द की शिकायत हो सकती है। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ समय बिताएंगे। भाई-बहन अपनी कोई समस्या आपके सामने रखेंगे, जिसे आप सुलझाने की कोशिश करेंगे।

आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। माता सरस्वती को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।

 ज्योतिष मित्र चिराग दारूवाला (पुत्र बेजन दारूवाला)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You cannot copy content of this page