Connect with us

Uncategorized

Aaj Ka Rashifal 25 Jan 2022: मकर राशिवालों को व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें

खबर शेयर करें -

Aaj Ka Rashifal 25 January 2022: ज्योतिषशास्त्र के अनुसार 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग –

आज की ग्रह स्थिति: 25 जनवरी, 2022 मंगलवार माघ मास कृष्ण पक्ष सप्तमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

विशेष: अष्टमी तिथि की क्षय।

राशिफल –

मेष: ससुराल पक्ष का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यो में प्रगति होगी। दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी।

वृष: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी।

मिथुन: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में आशातीत वृद्धि होगी।

कर्क: निजी सुख में वृद्धि होगी। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी, लेकिन शिक्षा या प्रतियोगिता को लेकर चिंतित रहेंगे। बुद्धि कौशल से प्रगति होगी।

सिंह: व्यावसायिक मामलों में सचेत रहें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न हों। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी। आपसी संबंध मधुर होंगे।

कन्या: दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखयम होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

तुला: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। नए संबंध बनेंगे। दायित्व की पूर्ति होगी।

वृश्चिक: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन कोई ऐसी घटना हो सकती है जो आपके हित में न हो। मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। संयम बरतें। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।

धनु: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मकर: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

कुंभ: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। सामाजिक या सांस्कृतिक कार्य में व्यस्त हो सकते हंै। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।

मीन: आर्थिक मामलों में सुधार होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। संतान के कारण चिंतित रहेंगे। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts