Connect with us

धर्म-संस्कृति

Aaj Ka Rashifal 25 Feb 2022: वृष राशिवालों को बुद्धि कौशल से किए काम में मिलेगी सफलता, रिश्तेदार के कारण बढ़ सकता है तनाव

खबर शेयर करें -

Aaj Ka Rashifal 25 Febuary 2022: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज की ग्रह स्थिति:

25 फरवरी, 2022 शुक्रवार फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष नवमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का पर्व एवं त्योहार: समर्थ गुरु श्री रामदास जयंती।

आज की भद्रा: रात्रि के 11:49 बजे से 26 फरवरी को प्रात: 10:40 बजे पर समाप्त।

आज 25 फरवरी 2022 का पंचांग

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का पर्व एवं त्योहार: समर्थ गुरु श्री रामदास जयंती।

आज की भद्रा: रात्रि के 11:49 बजे से 26 फरवरी को प्रात: 10:40 बजे पर समाप्त।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 उत्तरायन, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष की नवमी 12 घंटे 58 मिनट तक, तत्पश्चात् दशमी ज्येष्ठा नक्षत्र 12 घंटे 08 मिनट तक, तत्पश्चात् मूल नक्षत्र वज्र योग 23 घंटे 59 मिनट तक, तत्पश्चात् सिद्धि योग वृश्चिक में चंद्रमा 12 घंटे 08 मिनट तक तत्पश्चात् धनु में।

मेष: पारिवारिक एवं व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। धार्मिक क्षेत्र में मन लगेगा। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।

वृष: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। भाई-बहन या किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।

मिथुन: रोजी-रोटी की दिशा में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

कर्क: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रोज़गार की दिशा में सफलता मिलेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

सिंह: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। आपसी रिश्ते मजबूत होंगे। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

कन्या: सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रयास फलीभूत होगा। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।

तुला: भावुकता में नियंत्रण रखें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में आशातीत वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।

वृश्चिक: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा।

धनु: बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्र्वास में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

मकर: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

कुंभ: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्र्वास में वृद्धि होगी।

मीन: धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

More in धर्म-संस्कृति

Recent Posts

Facebook

Advertisement

Trending Posts

You cannot copy content of this page