Connect with us

Uncategorized

Aaj ka Rashifal, 25 December 2022: क्रिसमस पर बेहद शुभ संयोग, साल का अंतिम रविवार इन राशियों के लिए लाभदायक

Aaj ka Rashifal: रविवार को चंद्रमा का संचार दिन रात मकर राशि में होगा। ऐसे में चंद्रमा के साथ शनि भी मकर राशि में होंगे। जबकि आज उत्तराषाढ़ा और श्रवण नक्षत्र का शुभ प्रभाव बना रहेगा। इन ग्रह नक्षत्रों की स्थिति से आज का दिन कर्क और वृश्चिक राशि के लोगों के लिए बेहद शुभ होगा। जबकि मेष राशि वालों का काम क्रोध की वजह बिगड़ सकता है। आइए जानते हैं ऐस्ट्रॉलजर चिराग दारूवाला से साल का अंतिम रविवार मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि : आज का दिन लाभप्रद रहेगा

Aaj ka Rashifal, 25 December 2022: क्रिसमस पर बेहद शुभ संयोग, साल का अंतिम रविवार इन राशियों के लिए लाभदायक

मेष आज का राशिफल: मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभप्रद है। आज दूर के रिश्तेदारों और मित्रों से संबंध और बेहतर होंगे। किसी विशेष आसन पर ध्यान लगाने से आपको शरीर से जुड़ी किसी समस्या का समाधान खोजने में मदद मिल सकती है। बच्चों की समस्या के समाधान के लिए आपका योगदान जरूरी है। गुस्से और जल्दबाजी में बात बिगड़ सकती है। इस समय घर और व्यवसाय से जुड़े कार्यों में संतुलन बनाए रखें। व्यापारिक दृष्टिकोण से आज का दिन अधिक शुभ नहीं है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

आज भाग्य 68% आपके पक्ष में रहेगा। पहली रोटी गौ माता को खिलायं।

वृषभ राशि : भाइयों के साथ विवाद की संभावना

Aaj ka Rashifal, 25 December 2022: क्रिसमस पर बेहद शुभ संयोग, साल का अंतिम रविवार इन राशियों के लिए लाभदायक

वृषभ आज का राशिफल: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्‍छा है और ग्रह गोचर आपके पक्ष में हैं। कुछ समय आत्मनिरीक्षण में भी व्यतीत करें, इससे आपको कई मुश्किलों से पार पाने में मदद मिल सकती है। ध्यान रहे कि जरा सी लापरवाही भाइयों के साथ विवाद जैसी स्थिति पैदा कर सकती है। दूसरों को अधिक अनुशासित न करके अपने में बदलाव लाने की कोशिश करें। व्यावसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चल सकती हैं। सेहत थोड़ी नरम रहेगी।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

मिथुन राशि : जमीन के मामले में हो सकती है देरी

Aaj ka Rashifal, 25 December 2022: क्रिसमस पर बेहद शुभ संयोग, साल का अंतिम रविवार इन राशियों के लिए लाभदायक

मिथुन आज का राशिफल:मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल है और पिछले कुछ समय से जो आप मेहनत कर रहे हैं उसका नतीजा आने का वक्त आ गया है। इसलिए अपने कार्यों पर पूरी तरह फोकस्ड रहें। जमीन से जुड़ा कोई मामला चल रहा है तो उसमें देरी हो सकती है। अपनी महत्वपूर्ण बातों का स्वयं ध्यान रखें, दूसरों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना ठीक नहीं है। जनता और मीडिया से जुड़े कार्यों पर अधिक ध्यान दें। पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध बने रहेंगे।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद लें।

कर्क राशि : अपने काम के प्रति समर्पित रहेंगे

Aaj ka Rashifal, 25 December 2022: क्रिसमस पर बेहद शुभ संयोग, साल का अंतिम रविवार इन राशियों के लिए लाभदायक

कर्क आज का राशिफलकर्क राशि वाले आज पूरी ऊर्जा से अपने काम के प्रति समर्पित रहेंगे। पड़ोसियों से भी कोई पुराना मामला सुलझ सकता है। इससे आपके रिश्ते में मधुरता आएगी। संतान की किसी समस्या का समाधान मिलने से आपको राहत मिल सकती है। इससे आपको आत्मबल में कुछ कमजोरी भी महसूस हो सकती है। वर्तमान व्यापार प्रणाली में कुछ परिवर्तन की आवश्यकता है। वर्तमान परिवेश का आपके स्वभाव पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

आज भाग्य 61% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें।

सिंह राशि : अपने कार्यों पर ध्यान दें

Aaj ka Rashifal, 25 December 2022: क्रिसमस पर बेहद शुभ संयोग, साल का अंतिम रविवार इन राशियों के लिए लाभदायक

सिंह आज का राशिफल: सिंह राशि के लोगों के लिए रविवार का दिन सुकून भरे माहौल में बीतेगा और परिवार के साथ आज कुछ लोग क्रिसमस के त्योहार को एंजॉय करेंगे। आज आप बच्चों की समस्याओं का समाधान करने के लिए भी वक्त निकालेंगे। अपनी सफलता का दिखावा न करें और शांति से अपने कार्यों पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप आपके और अन्य लोगों के बीच विवाद पैदा कर सकता है। घर के कामों में मदद करने और मर्यादा बनाए रखने से रिश्तों में मधुरता आएगी।

आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री मंत्र का जप करें।

कन्या राशि : दिन की शुरुआत में होगी भागदौड़

Aaj ka Rashifal, 25 December 2022: क्रिसमस पर बेहद शुभ संयोग, साल का अंतिम रविवार इन राशियों के लिए लाभदायक

कन्या आज का राशिफल: कन्या राशि वालों का दिन आज व्यस्तता में बीतेगा। घर में किसी खास मेहमान के आने से आप व्यस्त रह सकते हैं। यह नियमित जीवन में कुछ बदलाव और सहजता ला सकता है। छात्र अपनी पढ़ाई को नजरअंदाज करेंगे तो उनका ही नुकसान होगा। आपके विरोधी आपके खिलाफ कुछ आपत्तिजनक स्थिति पैदा कर सकते हैं। दिन की शुरुआत में काफी भागदौड़ हो सकती है। पति-पत्नी के बीच संबंध मधुर रहेंगे।

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। कृष्ण भगवान को माखन- मिसरी का भोग लगाएं।

तुला राशि : काम पर करेंगे पूरा फोकस

Aaj ka Rashifal, 25 December 2022: क्रिसमस पर बेहद शुभ संयोग, साल का अंतिम रविवार इन राशियों के लिए लाभदायक

तुला आज का राशिफल: तुला राशि वालों के लिए आज काफी बिजी रहने वाला दिन है। अधिक काम करने से थकान हो सकती है। राहत पाने के लिए कुछ समय एकांत या आध्यात्मिक स्थान पर बिताएं। इससे आप नई ऊर्जा के साथ अपने काम पर फोकस कर पाएंगे। किसी दोस्त या रिश्तेदार की गलत सलाह आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। व्यावसायिक गतिविधियां पहले की तरह चलती रहेंगी। पारिवारिक माहौल काफी सकारात्मक रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को सिंदूर भेंट करें।

वृश्चिक राशि : दिन सुख और शांति से बीतेगा

Aaj ka Rashifal, 25 December 2022: क्रिसमस पर बेहद शुभ संयोग, साल का अंतिम रविवार इन राशियों के लिए लाभदायक

वृश्चिक आज का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों दिन आज सुख और शांति से बीतेगा। जल्दबाजी करने की बजाय शांति से काम पूरा करने की कोशिश करें। कुछ करीबी लोगों से मुलाकात होगी जो काफी सकारात्मक हो सकती है। मकान परिवर्तन से जुड़ी योजना भी बनेगी। कभी-कभी अहंकार और अति आत्मविश्वास आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है, जिससे आपके कार्य भी बिगड़ सकते हैं। किसी खास काम में घर के बड़े सदस्यों की सलाह जरूर लें। रुपए से जुड़े लेन-देन बहुत ही सोच समझ कर पूरे करें। आपके कठिन समय में जीवनसाथी और परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा।

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दिया जलाएं।

धनु राशि : आपमें आएगा सकारात्मक बदलाव

Aaj ka Rashifal, 25 December 2022: क्रिसमस पर बेहद शुभ संयोग, साल का अंतिम रविवार इन राशियों के लिए लाभदायक

धनु आज का राशिफल:धनु राशि वालों के लिए आज का दिन अच्‍छा है और आज आप अपने अंदर एक सकारात्मक बदलाव का अनुभव करेंगे। कोई भी निर्णय लेने से पहले उचित विचार-विमर्श करें। घर के बड़े सदस्यों का अनादर न करें। बड़ों का आशीर्वाद आपके लिए बेहद सुखद रहेगा। मार्केटिंग से जुड़े काम आज टाल दें तो बेहतर है। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा।

आज भाग्य 74% आपके पक्ष में रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें।

मकर राशि : अनजान व्यक्ति से होगी मुलाकात

Aaj ka Rashifal, 25 December 2022: क्रिसमस पर बेहद शुभ संयोग, साल का अंतिम रविवार इन राशियों के लिए लाभदायक

मकर आज का राशिफल: मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। अनजान व्यक्ति से अचानक मुलाकात होगी। अपने काम में जितनी मेहनत की है उसका उचित फल आपको मिलेगा। किसी मित्र के प्रति आपके मन में संदेह या शंका की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इस वजह से रिश्तों में खटास आ सकती है। निवेश करने से पहले उसके बारे उचित चर्चा करें। व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़ी कुछ योजनाएं आपके काम आ सकती हैं। व्यस्तता के बावजूद आप घर और परिवार के लिए समय निकाल पाएंगे।

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। माता सरस्वती की पूजा करें।

कुंभ राशि : खास काम से जुड़ी प्लानिंग करेंगे

Aaj ka Rashifal, 25 December 2022: क्रिसमस पर बेहद शुभ संयोग, साल का अंतिम रविवार इन राशियों के लिए लाभदायक

कुंभ आज का राशिफल: कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्‍छा है। आज आप किसी खास काम से जुड़ी प्लानिंग कर सकते हैं। आप काफी रिलैक्स महसूस करेंगे। संतान की कोई सफलता आपके लिए खुशियां ला सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ खरीदारी करने का समय सुखद रहेगा। दूसरे लोगों की दखलंदाजी के कारण आपके घर में कुछ तनाव हो सकता है। अपना निर्णय स्वयं करें। फ़िज़ूलख़र्ची पर काबू रखें। घर का वातावरण साफ-सुथरा हो सकता है।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

मीन राशि : बड़ो की सलाह फायदेमंद रहेगी

Aaj ka Rashifal, 25 December 2022: क्रिसमस पर बेहद शुभ संयोग, साल का अंतिम रविवार इन राशियों के लिए लाभदायक

मीन आज का राशिफल: मीन राशि वालों के लिए आज सलाह है कि दूसरों की अधिक चिंता करने से जरूरी है कि आप अपने काम पर ध्यान दें। अगर आपको कोई फैसला लेने में परेशानी हो रही है तो घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। अहंकार को अपने स्वभाव में न आने दें, नहीं तो इसकी वजह से आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। व्यावसायिक स्तर पर भी सभी काम लगभग सुचारू रूप से चलते रहेंगे।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। पीली वस्तुओं का दान करें।

ज्योतिष मित्र चिराग दारूवाला

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts