
आज गुरुवार 23 फरवरी को चंद्रमा दिन रात मीन राशि में गोचर करते हुए मंगल की राशि मेष में प्रवेश करेंगे। ऐसे में आज पूरे दिन मीन राशि में गुरु और शुक्र के साथ चंद्रमा का त्रिग्रही योग और गजकेसरी योग भी रहेगा। साथ ही आज बुध मकर राशि में चलते हुए धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इन स्थितियों में आज का दिन मेष राशि के लोगों के लिए उथल-पुथल वाला रहेगा जबकि तुला राशि के लोगों को आज लाभ मिलेगा। धनु राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। आइए जानते हैं पंचांग गणना के अनुसार मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।
मेष राशि : आर्थिक स्थिति रहेगी शानदार

मेष राशि के जातकों को अपने काम से जुड़ी बातों को बहुत गहराई से समझने की कोशिश करनी होगी, क्योंकि ऐसा न करने पर उन्हें कार्यक्षेत्र में संघर्ष और चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके वरिष्ठ भी आपसे नाराज हो सकते हैं और यही वजह है कि आज कार्यक्षेत्र में आपको बदलाव का सामना करना पड़ सकता है। घर के बड़े बुजुर्गों खासकर पिता के साथ आपको तालमेल बनाए रखने की जरूरत होगी क्योंकि इनकी नाराजगी से आज आपको परेशानी होगी। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा है, कारोबार में आपकी कमाई में वृद्धि होने से मन प्रसन्न होगा। सेहत के मामले में दिन कुछ प्रतिकूल दिख रहा है, अपना ख्याल रखें।
आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें।
वृषभ राशि : थोड़ा चिंताजनक रहेगा दिन

वृषभ राशि के लोगों के लिए गुरुवार 22 फरवरी का का दिन थोड़ा चिंताजनक रहेगा। दरअसल, आज आप अपने काम को लेकर कुछ अधिक चिंतित रहेंगे। इस राशि के कारोबारी भी आज कुछ उलझन की स्थिति में रहेंगे, कारोबार से संबंधित बडे़ फैसले हो सके तो आज टाल दें। पारिवारिक जीवन को शांत रखने के लिए आपको अपने चंचल स्वभाव पर थोड़ा काबू रखना होगा। देखा जाए तो आज आपका आत्मविश्वास काफी अच्छा रहने वाला है। पैसों के मामले में दिन अच्छा है लेकिन किसी भी तरह का निवेश करने से पूरी तरह बचें क्योंकि आज किया गया निवेश बहुत लाभ नहीं दे पाएगा।
आज भाग्य 97% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु को घी का दीप दिखाएं।
मिथुन राशि : आज आपको सफलता मिलेगी

मिथुन राशि के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर नजर आ रहा है। दरअसल, आज आपके विरोधी शांत होंगे। आज यदि वह आप पर हावी होने की सोचेंगे तो भी ऐसा करने में सफल नहीं रहेंगे। यदि मामला कोर्ट में लंबित है तो आज उसका परिणाम आपके पक्ष में आ सकता है जिससे कोर्ट कचहरी में आपको सफलता मिलेगी। आपको कोई भी गलत काम करने से बचना चाहिए। पैसा कमाना अच्छी बात है लेकिन पैसे कमाने के लिए गलत काम करना आपको नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए इस मामले में आपको सजग और सतर्क रहने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा।
आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। पीले चंदन का तिलक लगाएं और किसी जरूरतमंद को अन्न का दान दें।
कर्क राशि: जरूरी खर्चों पर नियंत्रण रखें

कर्क राशि के जातक आज अपने आप में कुछ बदलाव लाने की कोशिश करेंगे। आपकी सोच और काम करने के तरीके में भी आज कुछ बदलाव दिखेगा। आप किसी की सहायता करेंगे जिससे आपको मानसिक संतोष प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आज कर्क राशि के जातकों को अपने अनुभवी और वरिष्ठजनों से मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों में आज आप काफी संयम से चलेंगे और गैर जरूरी खर्चों पर नियंत्रण रख पाएंगे। अगर आप शेयर में पैसा लगाते हैं तो अपने अनुभव का फायदा उठाएं, लाभ मिलेगा। आज इस राशि के जातकों को उपहार की भी प्राप्ति हो सकती है।
आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव का अभिषेक करना लाभप्रद रहेगा।
सिंह राशि : कारोबार में होगा उतार चढ़ाव

आज का दिन सिंह राशि के लोगों को कारोबार में उतार-चढाव दे सकता है। आज आपका व्यवसाय भी धीमी गति के साथ बढ़ेगा, जिससे उत्साह में कमी महसूस करेंगे। आपके लिए सलाह है कि आज आप अपने काम करने के तरीके में बदलाव लाएं, तभी आप नई योजनाएं बनाकर सफलता हासिल कर पाएंगे। पारिवारिक जीवन में आज के दिन आपको संयमित होकर चलना होगा नहीं तो आपस में कहासुनी हो सकती है। सेल्स मार्केटिंग से जुड़े जातकों को अपने कार्यक्षेत्र में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में आपको बहुत संभलकर रहना होगा। किसी ऐसे व्यक्ति के साथ पैसे के लेन-देन से बचें, जिसे आप ठीक से नहीं जानते हैं।
आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। दुर्गा चालीसा का पाठ करें और माता से आशीर्वाद लें।
कन्या राशि : छात्रों को मिलेगा लाभ

कन्या राशि के लोग आज सामाजिक दायरा बढ़ाने ध्यान देंगे, संपर्कों में वृद्धि होगी। आपका कोई काम अटका है और आपको प्रयास करने पर भी सफलता नहीं मिल रही है तो संपर्क सूत्र को तलाशिए, मित्रों और परिचितों के सहयोग से आपका काम बनेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से भी आज कन्या राशि वालों का दिन अच्छा है। लेकिन सलाह है कि आज ई-कॉमर्स वेबसाइट से दूरी बनाकर रखें नहीं तो गैर जरूरी खर्च हो जाने की पूरी संभावना रहेगी। आज इस राशि के छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर गंभीर रहेंगे जिसका इन्हें आने वाले दिनों में लाभ भी मिलेगा।
आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री मंत्र अथवा गायत्री चालीसा का पाठ करें।
तुला राशि: जमीन से जुड़े मामलों को मिलेगा फल

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला है। इस राशि के जो लोग पैतृक व्यवसाय से जुड़े हैं तो आज इन्हें खूब सफलता हासिल होगी। साथ ही आज आपको अपने रिश्तेदारों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ आज का दिन आपके लिए काफी सकारात्मक रहने वाला है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में एक निष्कर्ष निकलेगा, पैसों से जुड़े मामलों में आज का समय अच्छा रहेगा। आपको सफलता और आर्थिक लाभ मिलेगा। आपकी समृद्धि में वृद्धि होने की भी संभावना है। वाणी पर संयम रखें।
आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल पर दूध मिश्रित पानी चढ़ाएं।
वृश्चिक राशि: जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें

वृश्चिक राशि के लोगों को आज संयमित होकर दिन बिताना चाहिए, वाद-विवाद वाली स्थिति से आपको आज दूर ही रहना चाहिए। आप अपनी भावनाओं पर थोड़ा कंट्रोल रखें और जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें तो आपको लाभ भी मिलेगा और अपने काम में आप सफल भी होंगे। काम से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेजों को आज सुरक्षित रखें क्योंकि, आज आपको इनकी अचानक से जरुरत पड़ सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहेगा, आप समझदारी से और किसी विशेषज्ञ की मदद से निवेश करने में सक्षम होंगे। इसी के साथ आज आप जो भी निवेश करेंगे वह आपके लिए बहुत ही लाभकारी रहेगा।
आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। गाय को हरा चारा खिलाएं अथवा देवी दुर्गा के 32 नामों का जप करें।
धनु राशि : मेहनत से मिलेगी सफलता

धनु राशि के लोगों को इस बात का आज बहुत ही ज्यादा ख्याल रखना है कि अति हर चीज की बुरी होती है। इसलिए किसी पर भी अति आत्मविश्वास न करें। क्योंकि यह आज आपके लिए कोई बड़ी समस्या खड़ी कर सकता है। काम के सिलसिले में आपका वर्चस्व बना रहेगा और लोग काम से जुड़े मामलों में आपकी चर्चा करेंगे। आज आपको लाभ की संभावनाएं नजर आएंगी। साथ ही आज आपको अपनी मेहनत से पूरी सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में लाभ मिलने के योग बनेंगे, लेकिन खर्च भी बने रहने से धन संचय करना कठिन होगा।
आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग पर दूध या जल से अभिषेक करें।
मकर राशि : भाग्य के भरोसे न रहें

मकर राशि के जातकों को आज भाग्य के भरोसे नहीं बैठना चाहिए। आज आपको कोशिश करनी है कि आप अपने काम के जरिए अपने दिन को बेहतर बनाएं। इससे आपको कठिन परिस्थितियों से निकलने में मदद मिलेगी। सामाजिक कार्यों में समय लगेगा, आपके कुछ महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क बनेंगे। इससे आपको लाभ होगा, पैसों को लेकर चल रही परेशानी खत्म होगी और आज आपको लाभ मिलने की अच्छी संभावनाएं नजर आने लगेंगी।
आज भाग्य 74% आपके पक्ष में रहेगा। सफ़ेद वस्तु का दान करें।
कुंभ राशि: रणनीति बनाकर काम करें

कुंभ राशि के जातकों को आज सही रणनीति बनाकर काम करने की जरूरत है। तभी आप अपने काम समय से पूरा करने में सफल रहेंगे। ऐसा करने से आपको उम्मीद से ज्यादा सफलता मिलेगी। किसी के द्वारा विश्वासघात आज आपको पारिवारिक जीवन में परेशानी दे सकता है। आज परिवार के किसी सदस्य की सेहत के कारण आपको धन खर्च करना पड़ सकता है। बच्चों की शिक्षा और उनके करियर को लेकर भी आपको आज फोकस करना होगा। शाम का समय आज परिवार के साथ खुशी से बिताएंगे।
आज भाग्य 69% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।
मीन राशि : आसानी से बनेंगे सभी काम

मीन राशि के लोगों को आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इसी के साथ आज आपके सभी काम बड़ी आसानी से बनते जाएंगे। आज घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर आपके बने हुए काम आसानी से पूरे होंगे। आर्थिक मामलों में आज का दिन अनुकूल रहने वाला है और धन का आगमन होगा। आज सोच समझकर निवेश करने से आपको लाभ मिलेगा। आज किसी धार्मिक कार्य में हिस्सा लें आपको मानसिक रूप से शांति मिलेगी और आपके सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी।
आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। गुरुजनों या वरिष्ठ लोगों से आर्शीवाद लें।
ज्योतिषमित्र चिराग दारूवाला