धर्म-संस्कृति

Aaj Ka Rashifal, 22 February 2023: मीन राशि में बना है गजकेसरी और धन योग, देखिए आज आपके सितारे क्या कहते हैं

खबर शेयर करें -

आज का राशिफल 22 फरवरी दिन बुधवार को चंद्रमा दिन रात मीन राशि में संचार करेंगे। चंद्रमा के इस संचार से मीन राशि में आज गजब का शुभ योग बन रहा है। चंद्रमा और गुरु मिलकर आज मीन राशि में गजकेसरी योग बना रहे हैं। जबकि चंद्रमा शुक्र मिलकर धन योग बना रहे हैं क्योंकि इस समय शुक्र भी मीन राशि में हैं। नक्षत्रों की बात करें तो आज उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का प्रभाव बना रहेगा ऐसे में आज का दिन मीन और कर्क सहित कई राशियों को लाभ और आनंद प्रदान करेगा। देखिए आज आपके सितारे क्या कहते हैं।

मेष राशिफल : वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा

मेष राशिफल : वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित प्रभाव देने वाला रहेगा। आपका वैवाहिक जीवन आज काफी मधुर रहेगा। दोस्तों के साथ आज आप किसी लंबी यात्रा पर जाने का विचार कर सकते हैं। यदि आज किसी वरिष्ठ अधिकारी से अनबन होती है तो इसका नुकसान आपको उठाना पड़ सकता है, इसलिए अपने गुस्से पर काबू रखें। नए संबंधों के बनने से आज आपका भाग्य चमक रहा है। आपको सामाजिक सम्मान मिलेगा।

आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। गरीबों को वस्त्र एवं भोजन दान करें।

वृषभ राशि : वरिष्ठ अधिकारियों से संभलकर रहें

वृषभ राशि : वरिष्ठ अधिकारियों से संभलकर रहें

वृषभ राशि वालों के लिए दिन काफी मिलाजुला रहेगा। आज आज आपको अपना ध्यान नई योजनाओं पर लगाना होगा क्योंकि इससे अचानक लाभ मिलने की पूरी संभावना है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, वहीं दूसरी ओर अगर आप सरकारी कर्मचारी हैं तो आज आपको अपने वरिष्ठ अधिकारी का गुस्सा झेलना पड़ सकता है, इसलिए ध्यान दें। शाम के समय आपको सामाजिक संबंधों से लाभ होगा।

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु के मंदिर में चने की दाल और गुड़ पीले कपड़े में बांधकर चढ़ाएं।

मिथुन राशि : भाग्य का साथ मिलेगा

मिथुन राशि : भाग्य का साथ मिलेगा

मिथुन राशि वालों का भाग्य आज साथ दे रहा है। आज के दिन नौकरी और व्यापार से जुड़े कुछ मसले सुलझते हुए नजर आएंगे। कोई भी व्यवसाय किसी के लिए छोटा या बड़ा नहीं होता है, इसलिए यदि आपके मन में ऐसी भावना है तो इससे छुटकारा पाएं और मन लगाकर अपना काम करें। आज की रात का समय मित्रों और परिजनों के साथ हंसी-मजाक में बीतेगा। आज का दिन आपके लिए मुनाफा जरूर लेकर आएगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। श्री शिव चालीसा का पाठ करें।

यह भी पढ़ें 👉  Aaj Ka Rashifal, 29 March: गजकेसरी और धन योग से आज सिंह और वृश्चिक समेत कई राशियों को मिलेगा लाभ

कर्क राशि : काफी व्यस्त रहेंगे आज आप

कर्क राशि : काफी व्यस्त रहेंगे आज आप

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन काफी व्यस्तता में बीतेगा। आज आप अपने काम में काफी व्यस्त नजर आएंगे। किसी भी विरोधी की आलोचना पर ध्यान न दें और अपना काम मजे से करते रहेंगे, जिससे भविष्य में सफलता आपके कदम चूमेगी। आज के दिन आप अपने सामाजिक क्षेत्र में भी मेलजोल बढ़ाने में सफल होते हुए दिखाई देंगे, जिससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी और आपके मन में खुशी की लहर दौड़ेगी।

आज भाग्य 68% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का प्रसाद चढ़ाएं।

सिंह राशि : लेनदेन में रहे सतर्क

सिंह राशि : लेनदेन में रहे सतर्क

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अधिक अनुकूल नहीं है। अगर आज आप किसी अनजान व्यक्ति से कोई लेन-देन करने की सोच रहे हैं तो ऐसा बिल्कुल न करें क्योंकि आपका नुकसान हो सकता है। आज व्यर्थ के दुखों और चिंताओं से मन उदास रहेगा और नई उपलब्धियां भी आज मेहनत करने के बाद ही देखने को मिलेंगी। आपकी सामाजिक जिम्मेदारी भी बढ़ रही है।

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु का पूजन करें।

कन्या राशि : अचानक लाभ के योग

कन्या राशि : अचानक लाभ के योग

कन्या राशि के जातकों का दिन आज सहजता से बीतेगा। आज के दिन आपके घर में चल रही समस्याओं का समाधान होगा। आज आपको राजकीय मदद मिलेगी। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होगा। आज सुख-समृद्धि और पारिवारिक मांगलिक कार्यों में आपको अपने सगे-संबंधियों का सहयोग मिल रहा है। रचनात्मक कार्य में लगे रहेंगे। प्रतिकूल परिस्थिति आने पर आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मुस्तैदी से लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद चंदन का तिलक लगाएं एवं भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल दें।

तुला राशि : दिन मिलाजुला रहेगा

तुला राशि : दिन मिलाजुला रहेगा

तुला राशि के लोगों का आज जरूरत से ज्यादा महत्वाकांक्षी होना परेशानियों को जन्म दे सकता है। समस्याओं का समायोजित समाधान न मिलने से आपका मन अशांत रहेगा जिससे आप उदास नजर आएंगे। निकट या दूर की यात्रा का प्रसंग प्रबल हो सकता है और स्थगित हो सकता है। यदि आपके घर में कोई काम चल रहा है तो आप काफी फंसे रहेंगे। आपका दिन मिलाजुला नजर आ रहा है।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। गणपति को दूर्वा चढ़ाएं।

वृश्चिक राशि : कुछ खास करने में बीतेगा दिन

वृश्चिक राशि : कुछ खास करने में बीतेगा दिन

वृश्चिक वालों का भाग्य आज साथ नहीं दे रहा है। आज आपका पूरा दिन कुछ खास करने की भागदौड़ में गुजरेगा, जिससे आप काफी व्यस्त रहेंगे। आज अधिकारियों के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। आज आपको अपने निराशाजनक विचारों से बचना होगा। शाम का समय आपको ढेर सारी खुशियां देगा क्योंकि आज अचानक आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। रोज रात में अंतिम रोटी काले कुत्ते को खिला दें।

यह भी पढ़ें 👉  Aaj Ka Rashifal 26 March 2023: उच्च राशि का चंद्रमा दिला रहा आज कर्क, सिंह समेत इन राशियों को शुभ लाभ

धनु राशि : नौकरीपेशा लोग काफी दौड़ते रहेंगे

धनु राशि : नौकरीपेशा लोग काफी दौड़ते रहेंगे

धनु राशि वालों का भाग्य आज साथ देगा। आज आपका सितारा बुलंदियों पर रहेगा। किसी खास आयोजन के तहत आज आपको आश्चर्यजनक तरीके से फंसा हुआ धन प्राप्त होगा। जैसे-जैसे आप धर्म और अध्यात्म की ओर बढ़ेंगे, यह आपकी आस्था को और गहरा करेगा। रोजमर्रा के कामों में लापरवाही न करें, वरना आपको नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा लोग काफी दौड़ते रहेंगे।

आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। शनिदेव के दर्शन करें और तेल चढ़ाएं।

मकर राशि : दांपत्य जीवन प्रेम पूर्ण रहेगा

मकर राशि : दांपत्य जीवन प्रेम पूर्ण रहेगा

मकर राशि के लोगों का दिन आज काफी व्यस्तता में बीतेगा। अचानक मेहमानों के आने से आपका खर्चा बढ़ता हुआ नजर आ रहा है और कार्यक्षेत्र में भी आपके वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन हो सकती है, लेकिन आपका दांपत्य जीवन प्रेमपूर्ण रहेगा। आज आपके पराक्रम में वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल टूटता नजर आ रहा है।

आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। चंदन का तिलक लगाएं।

कुंभ राशि : आज मिलेगी सफलता

कुंभ राशि : आज मिलेगी सफलता

कुंभ राशि वालों का भाग्य आज साथ दे रहा है। आज आपके लिए जमीन खरीदने और स्थान बदलने का सुखद संयोग बनता नजर आ रहा है, जिससे आपके मन में खुशी की लहर दौड़ जाएगी। सांसारिक सुख-सुविधाएं और घरेलू उपयोग की प्रिय वस्तुएं खरीदी जा सकती हैं। भाग्य आज आपका पूरा साथ देगा। प्रभाव से आज आपको सफलता मिलेगी।

आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। ब्राह्मण को दान करें।

मीन राशि : आर्थिक मामलों में भाग्या का मिलेगा साथ

मीन राशि : आर्थिक मामलों में भाग्या का मिलेगा साथ

मीन राशि के लोग आज उत्साहित और आनंदित रहेंगे। संतान की ओर से खुशी मिलेगी, साथ ही आज आप इनकी किसी समस्या का निदान भी कर पाएंगे। आज किसी प्रतियोगिता में आपकी जीत हो सकती है। किसी विशेष उपलब्धि से भी आज आपका मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन मौसम के परिवर्तन का आपके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए सेहत के मामले में सजग रहें। आज आप परिजनों के साथ खुशी के पलों का आनंद उठाएंगे। आर्थिक मामलों में भाग्य लाभ दिलाएगा।

आज भाग्य 97% आपके पक्ष में रहेगा। माता पार्वती या उमा की पूजा करें।

ज्योतिषमित्र चिराग दारूवाला

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You cannot copy content of this page