Connect with us
Today, 21 May 2023 : रविवार 21 मई का दिन मेष, कर्क सहित 4 राशि के लोगों के लिए लोगों के लिए समाज में लोकप्रियता दिलाने वाला रहेगा। साथ ही आर्थिक मामलों में भी दिन काफी शानदार रहने वाला है। इसे के साथ आइए जानते हैं आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है।

धर्म-संस्कृति

Aaj Ka Rashifal, 21 May 2023: चंद्रमा मिथुन राशि में, मेष कर्क सहित इन राशियों के लिए शानदार रहेगा रविवार

खबर शेयर करें -

आज का राशिफल 21 मई 2023 : आज 21 मई रविवार के दिन चंद्रमा का संचार वृषभ राशि के उपरांत मिथुन राशि में रहने वाला है। साथ ही आज मृगशिरा नक्षत्र का आरंभ भी होगा। ऐसे में आज का दिन मेष, कर्क सहित 4 राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहेगा। जबकि मिथुन राशि के लोगों को आज अधिक मेहनत करने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए आज का राशिफल क्या कहता है।

मेष राशिफल : कार्यक्षेत्र में मिलेगा लाभ

मेष राशिफल : कार्यक्षेत्र में मिलेगा लाभ

मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में कई लाभ दिलाने वाला रहेगा। लेकिन अपने मनमौजी स्वभाव के कारण आप उनका पूरा लाभ नहीं उठा पाएंगे। आज आपके घर वाले आप पर अधिक भरोसा करेंगे, लेकिन काम में असावधानी बरतने से आपका मन थोड़ा परेशान रह सकता है। अगर आज आप अपने व्यवहार में नरमी रखेंगे तो किसी से भी आसानी से अपना काम निकलवा लेंगे। क्रोध करेंगे तो नुकसान ही होगा। शाम को दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा।
आज भाग्य 64% आपके पक्ष में रहेगा। विष्णु सहस्त्र का पाठ करें ।

वृषभ राशिफल : आज करनी होगी अधिक मेहनत

वृषभ राशिफल : आज करनी होगी अधिक मेहनत

वृषभ राशि के जो लोग व्यापार से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन थोड़ा मेहनत कराने वाला रहेगा। आज आपको लाभ के लिए अधिक मेहनत करने की जरूरत है और नई योजनाओं पर भी काम करना होगा, तभी आप अपने व्यापार में लाभ कमा पाएंगे। नौकरी से जुड़े जातकों का आज अपने अधिकारियों से अनुबंध हो सकता है। यदि ऐसा होता है तो वे आपको भविष्य में नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसलिए अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। शाम के समय सामाजिक संबंध लाभप्रद रहेंगे और नई योजनाओं को बल मिलेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने काम पर ध्यान देना होगा, नहीं तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं।
आज भाग्य 68% आपके पक्ष में रहेगा। कृष्ण भगवान को माखन- मिश्री का भोग लगाए।

मिथुन राशिफल : आज विफल होंगे आपके शत्रु

मिथुन राशिफल : आज विफल होंगे आपके शत्रु

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन सुबह से ही आपको मामूली लाभ मिलता रहेगा। हालांकि, इसे बनाए रखने के लिए आपको कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। ताकि आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके। आपके पिता की मदद से आपके पारिवारिक व्यवसाय में कुछ मुद्दे आज आसानी से सुलझ जाएंगे। परिवार में आज किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। नौकरी में आज आपके शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे लेकिन विफल रहेंगे।
आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें।

कर्क राशिफल : भाइयों के सहयोग से बनेंगे काम

कर्क राशिफल : भाइयों के सहयोग से बनेंगे काम

कर्क राशि के लोगों के आज भाइयों के सहयोग से रुके हुए काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। आज सुबह से ही छोटे-छोटे लाभ के अवसर आपके व्यवसाय में आते रहेंगे, लेकिन इसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। आज आप जो कुछ भी घर में छिपाने की कोशिश करेंगे, वह विवाद का कारण बन सकता है। शाम के समय आप अपने सामाजिक क्षेत्र में मेलजोल बढ़ा पाएंगे। यदि आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ था तो भाइयों के सहयोग से वह आसानी से पूरा हो जाएगा।
आज भाग्य 61% आपके पक्ष में रहेगा। शिव जाप माला का पाठ करे।

सिंह राशिफल: कार्यक्षेत्र में विरोधियों से रहें सावधान

सिंह राशिफल: कार्यक्षेत्र में विरोधियों से रहें सावधान

सिंह राशि के लोगों को सलाह है कि आज अपने कार्यक्षेत्र में विरोधियों की आलोचना पर ध्यान न देकर अपना काम करते रहें, सफलता आपके कदम चूमेगी। आज किसी अनजान व्यक्ति से लेन-देन करने से आपको बचना होगा वरना आपको पैसा आज कहीं फंस सकता है। आज आपके पैसों की आमदनी कम और खर्च अधिक होने से आर्थिक स्थिति का संतुलन बिगड़ सकता है। शाम के समय आपकी सामाजिक जिम्मेदारी बढ़ेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आज संतान को सामाजिक कार्य करते देख मन में हर्ष की अनुभूति होगी।
आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मी जी को खीर का भोग लगाए।

कन्या राशिफल : व्यापारियों की डील होगी फाइनल

कन्या राशिफल : व्यापारियों की डील होगी फाइनल

कन्या राशि के व्यापारियों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज व्यापारियों की कोई नई डील फाइनल हो सकती है। जिसका भरपूर लाभ आपको मिलेगा। यदि आज कोई विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होती है तो आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा और वाणी में सौम्यता लानी होगी। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों के सहयोग से घर की समस्या का समाधान होगा और आज आपको सरकारी मदद भी मिलेगी। शाम के समय अचानक लाभ के योग हैं। आज आप अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं।
आज भाग्य 66% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाए।

तुला राशिफल : संतान से जुड़ी समस्याओं का होगा समाधान

तुला राशिफल : संतान से जुड़ी समस्याओं का होगा समाधान

तुला राशि के कुछ जातकों को आज संतान से संबंधित समस्याओं का समाधान नहीं मिलने से मन थोड़ा अशांत रह सकता है। पूर्व में की गई किसी गलती के लिए आज पछताना पड़ेगा, लेकिन परिस्थितियों में सुधार आने से वह समाप्त हो जाएगी। कार्य व्यवसाय की स्थिति भी अच्छी रहेगी लेकिन छोटे-छोटे कामों के लिए भी कर्मचारी आप पर निर्भर रहेंगे। आज ससुराल पक्ष से सम्मान मिल रहा है। किसी दोस्त की मदद के लिए आज आगे आएंगे, इस पर भी कुछ धन खर्च होगा।

आज भाग्य 75% आपके पक्ष में रहेगा। माता सरस्वती की पूजा करें।

वृश्चिक राशिफल: हो सकती है आर्थिक समस्या

वृश्चिक राशिफल: हो सकती है आर्थिक समस्या

वृश्चिक राशि के जातक आज किसी सरकारी योजना का भरपूर लाभ उठाएंगे। माता या घर की महिलाओं का स्वास्थ्य आज कुछ नरम रहने से घर में माहौल थोड़ा चिंताजनक रहने वाला है। हालांकि, आज आपको कोशिश करनी है कि आज किसी के साथ लेनदेन न करें। वरना आपको आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। शाम के समय निराशाजनक विचारों से बचें। दिन की शुरुआत में किसी की बेतुकी बातों पर आपको गुस्सा आ सकता है, लेकिन कुछ समय बाद सब ठीक हो जाएगा। आज आप अपनी व्यावसायिक योजनाओं पर भी कुछ धन ख़र्च करेंगे।
आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। पिली वस्तु का दान करें।

धनु राशिफल : फंस सकता है आपका पैसा

धनु राशिफल : फंस सकता है आपका पैसा

धनु राशि के जिन जातकों का धन कहीं अटका हुआ है आज अपनों के सहयोग से रुका हुआ पैसा मिल सकता है। व्यवसाय में रोजमर्रा के कार्यों में लापरवाही न करें, वरना जिस कार्य से लाभ की उम्मीद कर रहे हैं, उसे टालने से मन निराश हो सकता है। आज व्यापार में लाभ के कई अवसर नजदीक आते ही रद्द हो जाएंगे। फिर भी किसी का सहयोग मिलने से धन लाभ होगा। छात्रों को आज अपने शिक्षकों का आशीर्वाद मिलेगा।
आज भाग्य 62% आपके पक्ष में रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद लें।

मकर राशिफल : सामाज में मिलेगा सम्मान

मकर राशिफल : सामाज में मिलेगा सम्मान

मकर राशि के जातकों को आज सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन न हो इस बात का विशेष ध्यान रखें और सही समय पर अपना काम करें। आज दोपहर बाद आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। इस पर कुछ पैसे भी खर्च होंगे। दांपत्य जीवन में सामंजस्य रहेगा। शाम के समय धर्म और अध्यात्म की ओर आपकी आस्था बढ़ेगी। आज सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी लेकिन शाम के समय आपको अपनी माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।
आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें।

कुंभ राशिफल : पिता की सलाह से मिलेगा लाभ

कुंभ राशिफल : पिता की सलाह से मिलेगा लाभ

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। आज सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता काफी ज्यादा रहेगी। पिता के मार्गदर्शन से हर क्षेत्र में लाभ होगा और भाई-बहनों के सहयोग से मन में प्रसन्नता रहेगी। अगर आज आपको यात्रा करनी है तो सावधानी से करें क्योंकि आपका कोई महत्वपूर्ण सामान चोरी हो सकता है। ससुराल पक्ष से धन लाभ होता नजर आ रहा है। आज आपको कारोबार में लाभ के नए मौके मिलेंगे, लेकिन आपको सही अवसरों को पहचानने की जरूरत है।

आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। मछलियों को आटे की गोलियां खिलाय।

मीन राशिफल : मिलेंगे लाभ के कई मौके

मीन राशिफल : मिलेंगे लाभ के कई मौके

मीन राशि के व्यापारियों को आज लाभ के कई मौके मिलेंगे। किसी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों को आज कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। शाम का समय संतान संबंधी समस्या को सुलझाने में व्यतीत होगा। व्यापार के लिए आज कुछ छोटी और लंबी दूरी की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। अगर ऐसा है तो अपने सामान और सेहत दोनों का ध्यान रखें।
आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान जी को सिंदूर भेट करें।

ज्योतिष मित्र चिराग दारूवाला (पुत्र बेजन दारूवाला)

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

More in धर्म-संस्कृति

Recent Posts

Facebook

Advertisement

Trending Posts

You cannot copy content of this page