Connect with us
Today, 19 May 2023 | Shani Jayanti 2023 : शुक्रवार 19 मई को शनि जयंती का शुभ संयोग हैं। आज शनि शश योग का निर्माण कर रहे हैं। इसी के साथ आज मेष राशि में चतुर्ग्रही योग बनने जा रहे है। जिसका लाभ आज मेष सहित 4 राशि के जातकों को मिलेगा। आइए जानते हैं आज शनिदेव की कृपा से मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन।

धर्म-संस्कृति

Aaj Ka Rashifal, 19 May 2023: शनि जयंती पर चतुर्ग्रही योग का संयोग, मेष सहित इन 4 राशियों को मिलेगा लाभ

खबर शेयर करें -

आज का राशिफल, 19 मई 2023 : आज शुक्रवार 19 मई शनि जयंती के अवसर पर शनि महाराज शश योग का निर्माण कर रहे हैं। जबकि मेष राशि में चंद्रमा बुध, गुरु एवं राहु के साथ मिलकर चतुर्ग्रही योग बना रहे हैं। साथ ही आज भरणी उपरांत कृतिका नक्षत्र का प्रभाव भी बना रहेगा। इन स्थितियों में आज का दिन मेष, वृषभ सहित 4 राशि के जातकों के लिए सफलता दिलाने वाला रहेगा। आइए जानते हैं शनि जंयती पर आपकी किस्मत के सितारे क्या कहते हैं। कैसा बीतेगा आज आपका दिन।

मेष राशिफल : कामकाज में मिलेगी सफलता

मेष राशिफल : कामकाज में मिलेगी सफलता

मेष राशि के जातकों को आज कामकाज में सफलता हासिल होगी। हालांकि, आज आपके लिए कोई नई परेशानी खड़ी हो सकती है। इसलिए यदि आप आज कोई भी काम करते है तो बहुत सोच समझकर ही कोई काम करें। आज शाम के समय आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। संतान के भविष्य को लेकर आज आपको कुछ ज्यादा ही भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आज रात का समय आप परिजनों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे। आज आप अपने व्यापार के लिए परिवार वालों से सलाह ले सकते हैं।
आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। माता पार्वती या उमा की पूजा करें।

वृषभ राशिफल : व्यापारियों को मिलेगा शुभ समाचार

वृषभ राशिफल : व्यापारियों को मिलेगा शुभ समाचार

वृषभ राशि के जातकों को आज व्यापार से संबंधित कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। अगर आज आप जमीन खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए जरूरी दस्तावेज जरूर जांच लें, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। हालांकि, आज आपके आर्थिक कार्यों से संबंधित कामकाज में कुछ विलंब हो सकता है जिससे आप निराश हो सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग से उन्हें खत्म करने में सफल रहेंगे।

आज भाग्य 68% आपके पक्ष में रहेगा। गुरुजन या वरिष्ठ लोगों का आर्शीवाद लें।

मिथुन राशिफल : सेहत को लेकर रहें सतर्क

मिथुन राशिफल : सेहत को लेकर रहें सतर्क

मिथुन राशि के लोगों को आज अपनी सेहत को लेकर काफी सतर्क रहने की जरूरत है। आज का दिन आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा और इस वजह से दिन अस्त-व्यस्त भी रहेगा। छात्र अगर किसी नए कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं तो उनके लिए दिन बेहतरीन रहेगा। आज आप अपने कार्य व्यवसाय को लेकर गंभीर रहेंगे लेकिन किसी कमी के कारण आपका मन थोड़ा चिंतित रहेगा। यदि आपकी कोई वस्तु गुम हो गई थी तो आज मिल सकती है जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।

कर्क राशिफल : आज जीवन में आएगा बदलाव

कर्क राशिफल : आज जीवन में आएगा बदलाव

कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन कुछ बदलाव लेकर आने वाला है। आज यदि आप कोई नया काम करते हैं तो उसमें कुछ समय के लिए रुकावट आ सकती है, लेकिन कुछ समय बाद आपके सारे काम पूरे हो जाएंगे। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के कार्यक्रमों में आज कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं जिससे आप चिंतित रहेंगे।
संतान को कार्यक्षेत्र में प्रगति करते देख आपको प्रसन्नता होगी और उसके भविष्य को लेकर आपकी चिंता कम होगी।
आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। सफ़ेद वस्तु का दान करें।

सिंह राशिफल : किसी बात को लेकर रहेगा भ्रम

सिंह राशिफल : किसी बात को लेकर रहेगा भ्रम

सिंह राशि के जातक आज जो भी काम करेंगे उसे लेकर मन में भ्रम की स्थिति बनी रहेगी। लेकिन यदि आप किसी कार्य को पूरा कर पाएंगे तो उसमें आज आपको सफलता अवश्य मिलेगी। व्यापारियों की आय में वृद्धि होने से खर्च बढ़ सकते हैं। घर का सकारात्मक माहौल आज आपके मूड को खुश करने के लिए काफी अच्छा है। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला चल रहा है तो आज किसी अधिकारी के सहयोग से सुलझ जाएगा, जिसमें आपको सफलता मिलेगी।
आज भाग्य 64% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग पर दूध चढ़ाये।

कन्या राशिफल : सोच समझकर लें कामकाज के फैसलें

कन्या राशिफल : सोच समझकर लें कामकाज के फैसलें

कन्या राशि के लोगों को आज रचनात्मक कार्य करने का मौका मिलेगा और आपके अंदर छिपी प्रतिभा भी बाहर आएगी, जिसमें आप सफल भी होंगे। यदि आज आपको अपने व्यापार के लिए कोई फैसला लेना है तो सोच समझकर लें, नहीं तो आने वाला समय में आपको परेशानी हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को आज अपने सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही आज कार्यस्थल पर आपके शत्रु परास्त होंगे। आज परिवार में किसी से आपकी माता की अनबन हो सकती है।

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाये।

तुला राशिफल: लव लाइफ में करना होगा समझौता

तुला राशिफल: लव लाइफ में करना होगा समझौता

तुला राशि के लोग अपने भविष्य की योजना को लेकर जीवनसाथी के साथ चर्चा आदि कर सकते हैं। पूर्व में किए गए कार्यों के लिए आज आपको सम्मान मिल सकता है। ससुराल पक्ष से कोई फायदा होता नजर आ रहा है। लव लाइफ में आज आपको किसी बात को लेकर समझौता करना पड़ सकता है। नौकरी से जुड़े जातक आज समय से पहले अपना काम करेंगे जिससे आपके शत्रु आपसे परेशान रह सकता है। आज आपको अधिकारियों से तारीख सुनने को मिल सकती है।
आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल पर दूध मिश्रित पानी चढ़ाएं।

वृश्चिक राशिफल : सामाजिक क्षेत्र में होगी वृद्धि

वृश्चिक राशिफल : सामाजिक क्षेत्र में होगी वृद्धि

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए दिन काफी अच्छा है। आज आपके सामाजिक क्षेत्र में वृद्धि होगी। आज आप समाज की भलाई के लिए कुछ ऐसा काम करेंगे जिससे लोगों की मदद करने में आपको मानसिक शांति मिलेगी और आपके मित्रों की संख्या में भी वृद्धि होगी। आज आपको अपने माता-पिता की सेवा करने का अवसर प्राप्त होगा और उनके सहयोग से आपको पारिवारिक व्यवसाय में सफलता मिलेगी। दफ्तर में आज काम के लिए माहौल कुछ ठीक नहीं दिखाई दे रहा है। किसी बात को लेकर कार्यक्षेत्र में किसी से कहासुनी हो सकती है। आपको सलाह है कि धैर्य से काम लें। वहीं, आज आपकी लव लाइफ काफी खुशनुमा रहने वाली है।
आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करे।

धनु राशिफल : कठिन रहेगा दिन

धनु राशिफल : कठिन रहेगा दिन

धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा कठिन रहने वाला है। साथ ही आज अविवाहित योग्य लोगों के लिए विवाह का अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। वहीं, आज इस राशि के विद्यार्थियों को अपने क्षमता परखने का अच्छा मौका मिलेगा। आज किसी बात को लेकर पिता के साथ आपकी बहस हो सकती है। जिससे घर का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा। व्यापार में आज काम कम है, लेकिन धन लाभ अधिक हो सकता है, जिससे धन का आगमन होगा और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शाम को आप अपने जीवनसाथी को घुमाने ले जा सकते हैं।

आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु जी की आराधना करें।

मकर राशिफल : आज करनी होंगी व्यापारिय यात्राएं

मकर राशिफल : आज करनी होंगी व्यापारिय यात्राएं

मकर राशि के जातकों को आज अपनी मेहनत के अनुसार, फल नहीं मिल पाएगा। व्यापार के सिलसिले में आज आपको कुछ यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं। विदेश से व्यापार करने वाले जातकों को आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। यदि संतान के विवाह में कोई समस्या आ रही थी तो आज आप उसमें पिता की सलाह लेंगे। शाम को आज आप अपने परिजनों के साथ दूरदर्शन आदि के लिए जा सकते हैं।

आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दिया जलाएं ।

कुंभ राशिफल : कार्यक्षेत्र में धैर्य से काम लें

कुंभ राशिफल : कार्यक्षेत्र में धैर्य से काम लें

कुंभ राशि के लोगों को आज कार्यक्षेत्र में धैर्य के साथ काम करने की जरूरत है। आज आप दफ्तर में धैर्य और संयम से सभी समस्याओं का सफलतापूर्वक सामना करेंगे। बात करें आपकी लव लाइफ की तो आज आपकी लव लाइफ पहले के मुकाबले काफी अच्छी रहने वाली है आज आप अपने व्यापार में अपने विवेक से नवीनता लाने का प्रयास करेंगे। विद्यार्थियों को आज अपने अधूरे लक्ष्यों को पूरा करने में अपने शिक्षक के सहयोग की जरूरत होगी। काफी समय से यदि कुछ कार्य अधूरे रह गए हैं तो आज आप उन्हें पूरा करने के लिए तैयार रहेंगे।

आज भाग्य 60% आपके पक्ष में रहेगा। माता सरस्वती की पूजा करें।

मीन राशिफल : खर्चे को करें नियंत्रित

मीन राशिफल : खर्चे को करें नियंत्रित

मीन राशि के जातक यदि व्यापार से संबंधित कोई डील आज फाइनल करना चाहते हैं तो उसे करते समय कोई टेंशन न लें। आज आपको अपने खर्चों पर काबू रखने में दिक्कत होगी, लेकिन अगर आप थोड़ी सख्ती दिखाएंगे तो यह संभव होगा। शाम को परिवार के सदस्यों को छोड़कर बाकी सभी लोग अपनी समस्या लेकर आपके सामने आएंगे। आज आपके मार्गदर्शन से लोग लाभान्वित होंगे, इससे आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। माता-पिता की सेवा में रात गुजारेंगे।

आज भाग्य 95% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

More in धर्म-संस्कृति

Recent Posts

Facebook

Advertisement

Trending Posts

You cannot copy content of this page