Connect with us
Today, 17 May 2023 : चंद्रमा का संचार आज मीन राशि के उपरांत मेष राशि में होगा। साथ ही आज चंद्रमा काफी शुभ स्थिति में रहने वाले हैं। ऐसे में चंद्रमा आज 5 राशि के जातकों के लिए बहुत ही लकी रहने वाले हैं। आइए जानते हैं बुधवार का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।

धर्म-संस्कृति

Aaj Ka Rashifal, 17 May 2023 : चंद्रमा की शुभ स्थिति से, बुधवार 5 राशियों के लिए शानदार, जानें आज आपका दिन कैसा बीतेगा

खबर शेयर करें -

आज का राशिफल 17 मई 2023 : आज चंद्रमा का संचार मीन उपरांत मेष राशि में हो रहा है। साथ ही रेवती नक्षत्र का भी प्रभाव रहेगा। ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव से कन्या राशि में धन लाभ का प्रबल योग बना है। साथ ही वृश्चिक राशि वालों के व्यापारिक प्रयास सफल होंगे। वहीं मीन राशि वालों के मित्रों की संख्या में वृद्धि होगी। आइए जानते हैं बुधवार का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष राशिफल : कर्ज लेने से बचें

मेष राशिफल : कर्च लेने से बचें

मेष राशि वाले आज किसी बैंक या संस्थान से कर्ज लेने की सोच रहे हैं तो ना लें क्योंकि आज लिए कर्ज को चुकाना मुश्किल होगा। अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सरकार द्वारा आपको सम्मानित किए जाने की प्रबल संभावना है। अगर आप किसी दोस्त का काफी समय से इंतजार कर रहे थे तो आज आप उससे मिल सकते हैं जिससे आपको खुशी मिलेगी और आपके कुछ नए अच्छे दोस्त भी बनेंगे।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। भूखे लोगों को खाना खिलाएं।

वृषभ राशिफल : व्यपारिक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं

वृषभ राशिफल : व्यपारिक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं

वृषभ राशि वालों को आज लाभ के लिए व्यापारिक यात्रा करनी पड़ सकती है, लेकिन सावधानी से यात्रा करें क्योंकि चोट लगने का डर है। यदि आज आपको किसी काम में लेन-देन करना पड़े तो खुले दिल से करें क्योंकि भविष्य में इससे आपको बड़ा लाभ होगा। शाम को किसी मांगलिक समारोह में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता आज आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगी। आप जो भी फैसला लेंगे, उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। आप अपने रुके हुए कार्यों को भी पूरा करेंगे।

आज भाग्य 63% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

मिथुन राशिफल : दिन मिश्रित फलदायी रहेगा

मिथुन राशिफल : दिन मिश्रित फलदायी रहेगा

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। संतान पक्ष से कुछ हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकते हैं। यदि कोई शारीरिक रोग आपको परेशान कर रहा है तो उसकी पीड़ा बढ़ सकती है। सामाजिक कार्यों में भी विघ्न उपस्थित रहेगा। हालांकि किसी की मदद से अचानक लाभ मिलने से धर्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। सायंकाल का समय भजन कीर्तन में व्यतीत होगा।

आज भाग्य 75% आपके पक्ष में रहेगा। माता सरस्वती की पूजा करें।

कर्क राशिफल : मातृ पक्ष से मिलेगा प्रेम

कर्क राशिफल : मातृ पक्ष से मिलेगा प्रेम

कर्क राशि वालों को आज मातृ पक्ष से प्रेम व स्नेह मिलने की संभावना है। व्यापार में कोई डील फाइनल हो सकती है, जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। सुख-सुविधाओं पर भी कुछ धन खर्च कर सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। बाहर का खाना खाने से बचें। आज आप अपने ऐशो-आराम पर कुछ धन ख़र्च करेंगे, जिससे आपके शत्रु परेशान रहेंगे। आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा जिससे आपके मन में प्रसन्नता रहेगी।

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद लें और दान करें।

सिंह राशिफल : आंखों की समस्या हो सकती है

सिंह राशिफल : आंखों की समस्या हो सकती है

सिंह राशि वालों को अगर आंखों से संबंधित कोई समस्या आ रही है तो आज उसमें अवश्य ही सुधार होगा। ससुराल पक्ष से किसी से मनमुटाव हो सकता है, लेकिन आपको अपनी मधुर वाणी का प्रयोग करना होगा, अन्यथा आपके रिश्ते में दरार आ सकती है। किसी तनाव के कारण आपका मन कुछ परेशान रहेगा, जिससे आप भटक सकते हैं। माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से दिन के दूसरे भाग में आपको राहत मिलेगी। रूठे जीवनसाथी को मनाने का हर संभव प्रयास करेंगे, जिसके लिए आप कुछ धन भी खर्च करेंगे।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। बरगद के पेड़ के नीचे 5 देसी घी के दीपक जलाएं।

कन्या राशिफल : कठिन कार्य साहस से करेंगे पूरे

कन्या राशिफल : कठिन कार्य साहस से करेंगे पूरे

कन्या राशि वालों में आज निडरता का भाव रहेगा और कठिन कार्यों को साहस के साथ पूरा करने में सफल रहेंगे। आज जीवनसाथी को कुछ शारीरिक कष्ट परेशान कर सकते हैं। लोगों की भलाई के लिए दिल से आगे आएंगे लेकिन इसमें लोग आपकी सेहत को समझेंगे। व्यापार में धन लाभ के प्रबल योग हैं, इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आपको बेवजह के विवादों में पड़ने से बचना होगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट सफलता मिलेगी। अगर आज आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए भी दिन अच्छा रहेगा।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।

तुला राशिफल : संपत्ति में होगी वृद्धि

तुला राशिफल : संपत्ति में होगी वृद्धि

तुला राशि वाले नौकरीपेशा जातकों के अधिकार और संपत्ति में आज वृद्धि होगी। माता पिता और गुरु के प्रति पूरी श्रद्धा और निष्ठा रखेंगे। अगर आप किसी नए काम में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। इससे आपको भविष्य में बहुत लाभ होगा। आज आप लोगों की दिल से सेवा करने के लिए आगे आएंगे, जिसे लोग आपका स्वार्थ समझेंगे, जिसमें कुछ धन भी खर्च होगा। आज आपको ससुराल पक्ष से सम्मान मिल रहा है। भाई के सहयोग से आज आपका रुका हुआ पैसा मिल सकता है।

आज भाग्य 64% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को सिंदूर भेट करें।

वृश्चिक राशिफल : मध्यम फलदायी रहेगा दिन

वृश्चिक राशिफल : मध्यम फलदायी रहेगा दिन

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में आपके प्रयास सफल होंगे, जिससे आपका मन अशांत रहेगा। यदि आपका कोई विवाद चल रहा है तो उसमें सफलता पाने के लिए आपको इंतज़ार करना पड़ सकता है। भाई-बहन के विवाह प्रस्ताव को आज आप स्वीकार कर सकते हैं। व्यापार में आ रही रुकावट दूर करने के लिए आप शाम के समय अपने पिता से सलाह लेंगे, जिसका भी आपको लाभ मिलेगा।

आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

धनु राशिफल : दान पुण्य की भावना रहेगी

धनु राशिफल : दान पु्ण्य की भावना रहेगी

धनु राशि वालों में आज दान-पुण्य की भावना विकसित होगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ होता हुआ नजर आ रहा है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शाम के समय पेट और वायु के रोग आपको परेशान कर सकते हैं, इसलिए सावधान रहें और बाहर के खाने-पीने से बचें। यदि आपके कुछ कार्य काफी समय से रुके हुए थे तो आज उन्हें पूरा करने के लिए आप समय निकाल पाएंगे। नौकरी करने वाले जातकों को आज प्रमोशन मिल सकता है।

आज भाग्य 99% आपके पक्ष में रहेगा। गरीब व जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

मकर राशि : कोई कीमती वस्तु मिल सकती है

capricorn-sign

मकर राशि वालों को आज कोई कीमती वस्तु मिल सकती है, लेकिन साथ ही कुछ अनावश्यक खर्चे भी आपके सामने आएंगे, जो आपको न चाहते हुए भी करने पड़ सकते हैं। सामाजिक और धार्मिक कार्यों के करने से आज आपका सम्मान मिलेगा। आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे, यदि आपको किसी नए कार्य में प्रवेश करना है तो अवश्य करें क्योंकि भविष्य में इससे आपको बड़ा लाभ होगा। शाम का समय माता-पिता की सेवा में व्यतीत होगा। संतान को अच्छा काम करते देख आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

कुंभ राशिफल : पुराने मित्र से होगी बातचीत

कुंभ राशिफल : पुराने मित्र से होगी बातचीत

कुंभ राशि वाले आज बुद्धि और विवेक से कारोबार में नए आविष्कार करने में सफल रहेंगे। यदि आज आप कोई निर्णय लेते हैं तो भविष्य में उसका भरपूर लाभ भी आपको मिलेगा। परिजनों द्वारा आपको धोखा मिलने की आशंका मिल रही है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात या फोन पर बातचीत होने से मन में प्रसन्नता रहेगी। आज आपको व्यापार के सिलसिले में अचानक कोई यात्रा करनी पड़ सकती है। आज सांसारिक सुख-सुविधाओं के साधनों में वृद्धि होगी। जिस पर आपका कुछ धन भी खर्च होगा।

आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें।

मीन राशिफल : अधूरे काम होंगे पूरे

मीन राशिफल : अधूरे काम होंगे पूरे

मीन राशि वालों का कोई अधूरा काम लंबे समय से पड़ा हुआ था तो वह आज पूरा हो सकता है। आज आप अपने संतान के विवाह से जुड़ा कोई फैसला ले सकते हैं, जिसमें आपको अपने जीवन साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रसन्न चित्त व्यक्ति होने के कारण आपके मित्रों की संख्या में वृद्धि होगी। दोस्तों के साथ हंसी-मजाक में रात गुजारेंगे। आज आपको सामाजिक सम्मान भी मिलता हुआ नजर आ रहा है, जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा। राजकीय क्षेत्र में भी आपकी ख्याति फैलेगी।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की 108 बार माला का जाप करें।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

More in धर्म-संस्कृति

Recent Posts

Facebook

Advertisement

Trending Posts

You cannot copy content of this page