Connect with us

Uncategorized

Aaj ka Rashifal, 16 January 2023: मिथुन, सिंह समेत 4 राशियों में बना है धन लाभ योग, देखें क्या कहते हैं आपके सितारे

आज का राशिफल 16 जनवरी दिन सोमवार को चंद्रमा का संचार तुला राशि में हो रहा है। ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव से वृषभ राशि वालों को परिवार का सहयोग मिलेगा, साथ ही सिंह राशि वालों के लिए लंबी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। कुंभ राशि वालों को अटका हुआ धन भी प्राप्त होगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों पर आज सितारों का कैसा प्रभाव रहेगा।

मेष राशि: आपका आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा

Aaj ka Rashifal, 16 January 2023: मिथुन, सिंह समेत 4 राशियों में बना है धन लाभ योग, देखें क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष राशि वालों को आज आगे बढ़ने के कई अवसर मिलेंगे, जिससे आपका आत्मविश्वास काफी ऊंचा रहेगा। कारोबार में कुछ नया करने के लिए जोखिम लेने की कोशिश कर सकते हैं। सेहत आपकी अच्छी रहेगी और हर काम खुद ही करना पसंद करेंगे। आज अचानक किसी पुराने मित्र से मिलकर प्रसन्नता होगी। नौकरीपेशा जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा और पारिवारिक स्थिति भी धीरे-धीरे बेहतर होती जाएगी। सप्ताह के पहले दिन अपने कार्यों को लेकर सतर्क रहेंगे।

आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार का व्रत करें और जल में चावल मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें।

वृषभ राशि: निजी जीवन में खुशियां आएंगी

Aaj ka Rashifal, 16 January 2023: मिथुन, सिंह समेत 4 राशियों में बना है धन लाभ योग, देखें क्या कहते हैं आपके सितारे

वृषभ राशि वालों की आज आर्थिक मजबूती हो सकती है, जिसमें ग्रहों का सहयोग मिलेगा। आपके पास धन का आगमन का योग बनेगा, जिससे अच्छा लाभ होता हुआ दिखाई देगा, लेकिन कुछ खर्चे भी होते रहेंगे। किसी जमीन-जायदाद के सिलसिले में पारिवारिक लोगों का सहयोग मिलेगा। पिता के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है, जिसकी वजह से भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आपके निजी जीवन में खुशियां आएंगी और जीवनसाथी के साथ रोमांस बढ़ेगा। लव लाइफ वाले आज पार्टनर से विवाह की बात कर सकते हैं।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग पर 21 बेलपत्र चढ़ाएं और पहली रोटी गौ माता को खिलाएं।

मिथुन राशि: कुछ खर्चे आएंगे

Aaj ka Rashifal, 16 January 2023: मिथुन, सिंह समेत 4 राशियों में बना है धन लाभ योग, देखें क्या कहते हैं आपके सितारे

मिथुन राशि वालों का दिन अनुकूल रहेगा। खुद पर विश्वास करेंगे तो मानसिक चिंताओं से दूर रहेंगे, जिससे स्थितियां भी साफ नजर आएंगी। व्यापार के लिए दिन अच्छा है। व्यापारिक ऑर्डर पूरे होने में सफलता मिलेगी और आय में भी वृद्धि होगी। अचानक से कुछ खर्चे आएंगे लेकिन उससे आप परेशान नहीं होंगे। परिवार के सदस्य आपका साथ देने के लिए तैयार रहेंगे और आर्थिक रूप से मदद भी करेंगे। मन में विदेश जाने का विचार आ सकता है।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। जल में काले तिल मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें।

कर्क राशि: विरोधी तारीफ करेंगे

Aaj ka Rashifal, 16 January 2023: मिथुन, सिंह समेत 4 राशियों में बना है धन लाभ योग, देखें क्या कहते हैं आपके सितारे

कर्क राशि वाले आज सर्द मौसम में अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें क्योंकि आप सर्दी-जुकाम से परेशान हो सकते हैं। नौकरी पेशा जातक कार्यक्षेत्र में अच्छा काम करेंगे, जिससे विरोधी भी तारीफ करते नजर आएंगे। व्यापार में कोई कर्मचारी आपसे मदद मांग सकता है। आमदनी के मामले में दिन सही रहेगा, हालांकि कुछ खर्चे भी होंगे लेकिन वे जरूरी होंगे। घर के लिए कुछ नया सामान ला सकते हैं और कोई संपत्ति खरीदने की योजना बना सकते हैं।

आज भाग्य 69% आपके पक्ष में रहेगा। ब्रह्म मुहूर्त में शिव चालीसा या शिवाष्टक का पाठ जरूर करें।

सिंह राशि: यात्रा पर जाने का योग बनेगा

Aaj ka Rashifal, 16 January 2023: मिथुन, सिंह समेत 4 राशियों में बना है धन लाभ योग, देखें क्या कहते हैं आपके सितारे

सिंह राशि वालों के स्वास्थ्य में आज अच्छा सुधार होगा, जिससे आपकी रुचि और आत्मविश्वास बढ़ेगा। आमदनी बढ़ाने के कुछ नए रास्ते मिल सकते हैं, जिससे मित्रों का भी सहयोग मिलेगा। माता-पिता के साथ किसी लंबी यात्रा पर जाने का योग बनेगा। किसी पारिवारिक सदस्य की कोई बात बेकार लग सकती है, जिससे घर के सुखों में कमी आएगी। लव लाइफ वालों की पार्टनर से किसी बात पर अनबन हो सकती है लेकिन विवाहित जातक अपने गृहस्थ जीवन में सुखी रहेंगे।

आज भाग्य 74% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार का व्रत करें और शिव जाप माला का पाठ करें।

कन्या राशि: कार्यों का फल मिलेगा

Aaj ka Rashifal, 16 January 2023: मिथुन, सिंह समेत 4 राशियों में बना है धन लाभ योग, देखें क्या कहते हैं आपके सितारे

कन्या राशि वालों को आज मन से किए गए कार्यों का फल मिलेगा। नौकरीपेशा जातक अपने काम में व्यस्त रहेंगे और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को आज अच्छा मुनाफ़ा होगा और सरकार की ओर से भी अच्छा फायदा मिल सकता है। पढ़ाई करने वाले छात्रों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं, लगन से पढ़ाई करें। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने का मौका मिलेगा लेकिन अनैतिक कार्यों से दूर रहें। बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे और मानसिक सुकून भी मिलेगा।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग पर लाल या पीला चंदन लगाएं।

तुला राशि: मित्रों का सहयोग मिलेगा

Aaj ka Rashifal, 16 January 2023: मिथुन, सिंह समेत 4 राशियों में बना है धन लाभ योग, देखें क्या कहते हैं आपके सितारे

तुला राशि वालों का दिन आज पहले से बेहतर रहेगा। सुबह से ही किसी काम को लेकर तनाव में रहेंगे लेकिन वह धीरे-धीरे दूर हो जाएगा। नौकरी पेशा जातक रोजगार में बदलाव की योजना बनाएंगे, जिसमें मित्रों का सहयोग मिलेगा। अचानक धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं। ससुराल पक्ष से किसी खास मुद्दे पर बातचीत हो सकती है। जीवनसाथी आज आपकी मदद के लिए सक्रिय रहेंगे। घर में सुख-शांति बनी रहेगी लेकिन लव लाइफ में कुछ तनाव आ सकता है।

आज भाग्य 98% आपके पक्ष में रहेगा। प्रदोष काल में कच्चे चावल में काले तिल मिलाकर दान करें।

वृश्चिक राशि: विरोधी हावी रहेंगे

Aaj ka Rashifal, 16 January 2023: मिथुन, सिंह समेत 4 राशियों में बना है धन लाभ योग, देखें क्या कहते हैं आपके सितारे

वृश्चिक राशि वालों का दिन आज मध्यम फलदायी रहेगा, लेकिन आर्थिक और मानसिक चिंताएं परेशान कर सकती हैं। कोई महत्वपूर्ण कार्य किसी वजह से अटक सकता है, इसलिए धैर्य रखें। खर्चों में वृद्धि हो सकती है और विरोधी भी हावी रहेंगे, जिससे आप परेशान हो सकते हैं। वाणी में थोड़ी मिठास लाएं, कड़वाहट चीजों को बिगाड़ सकती है। सर्द मौसम की वजह से सेहत में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा, गर्म चीजों का सेवन करें।

आज भाग्य 96% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव को घी, शक्कर और आटे की बनी चीजों का भोग लगाएं।

धनु राशि: आर्थिक रूप से सफल रहेंगे

Aaj ka Rashifal, 16 January 2023: मिथुन, सिंह समेत 4 राशियों में बना है धन लाभ योग, देखें क्या कहते हैं आपके सितारे

धनु राशि वालों की ग्रहों की स्थिति आज अनुकूल रहने वाली है। व्यापार से अच्छा मुनाफा मिलेगा लेकिन काम पर नजर बनाए रखें। कुछ जरूरतों को ध्यान में रखते हुए खर्चे भी करने होंगे। व्यापार में निवेश भी करेंगे और बैंक में कुछ जमा भी कर सकते हैं। यानी आज आप आर्थिक रूप से सफल रहेंगे। लव लाइफ वालों की पार्टनर से मिलने की उत्सुकता चेहरे पर साफ दिखाई देगी। शादीशुदा लोग अपने घरेलू जीवन में खुश नजर आएंगे। काम के सिलसिले में दिन अनुकूल रहेगा और आप मन लगाकर काम करेंगे।

आज भाग्य 61% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

मकर राशि: मानसिक शांति मिलेगी

Aaj ka Rashifal, 16 January 2023: मिथुन, सिंह समेत 4 राशियों में बना है धन लाभ योग, देखें क्या कहते हैं आपके सितारे

मकर राशि वालों का दिन आज थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। एक ओर जहां आपके विरोधी सिर उठाने को कोशिश करेंगे, वहीं दूसरी ओर आपके खर्चे भी बढ़ सकते हैं। आप कुछ नया करना चाहेंगे, लेकिन उसके लिए न तो आपके पास समय होगा और न ही आज उतना धन, इसलिए खुद को थोड़ा असहाय महसूस कर सकते हैं। घर के बच्चों के साथ पास के मंदिर जाएंगे और भगवान के दर्शन करेंगे, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। लव लाइफ वालों का दिन आज खुशियों से भरा रहेगा और काफी रोमांटिक रहेगा।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें और प्रदोष पूजा करें।

कुंभ राशि: अटका धन प्राप्त होगा

Aaj ka Rashifal, 16 January 2023: मिथुन, सिंह समेत 4 राशियों में बना है धन लाभ योग, देखें क्या कहते हैं आपके सितारे

कुंभ राशि वालों का दिन आज अच्छा रहेगा। नवविवाहित जातकों को आज संतान सुख की प्राप्ति होगी। आपके बच्चे रचनात्मकता से आपको खुश कर सकते हैं। कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है और अटका हुआ धन भी प्राप्त होगा। सर्द मौसम की वजह से कमर और कंधों में दर्द परेशान कर सकता है। निजी जीवन आज उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। जीवनसाथी का साथ आपको कई परेशानियों से बचाएगा। कार्यों को पूरा हो जाने से आत्मविश्वासी नजर आएंगे।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार का व्रत करें और शिव परिवार की पूजा करें।

मीन राशि: जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे

Aaj ka Rashifal, 16 January 2023: मिथुन, सिंह समेत 4 राशियों में बना है धन लाभ योग, देखें क्या कहते हैं आपके सितारे

मीन राशि वालों का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। आप अपने परिवार को महत्व देंगे और जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा, लेकिन घरेलू जरूरतें आपका ध्यान आकर्षित करेंगी। काम और परिवार के बीच संतुलन बनाने में सफल होंगे, जिससे कोई बड़ी समस्या सामने नहीं आएगी। धन की प्राप्ति आसानी से होगी और भाग्य का साथ मिलेगा। सप्ताह के पहले दिन आप काफी मजबूत स्थिति में नजर आएंगे और स्वास्थ्य भी अनुकूल रहेगा।

आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद वस्तु का दान करें और चंद्रमा को अर्ध्य दें।

– ज्योतिष मित्र चिराग दारूवाला (पुत्र बेजन दारूवाला)

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts