Connect with us

Uncategorized

Aaj ka Rashifal 15 January: मकर संक्रांति 3 ग्रहों का संयोग, इन 4 राशियों पर हो रही सूर्यदेव की कृपा

रविवार 15 जनवरी को सूर्य मकर राशि में शनि और शुक्र के साथ संचार करेंगे। जबकि आज चंद्रमा आज तुला राशि में केतु के साथ होंगे। ऐसे में तुला राशि में ग्रहण योग बनेगा। इन ग्रह स्थितियों के बीच मकर संक्रांति का दिन मेष, वृषभ, कन्या और मकर राशि के जातकों के लिए शुभ फलदायी रहेगी। जानिए ऐस्ट्रॉलजर चिराग दारूवाला से आपके लिए मकर संक्रांति का दिन कैसा रहने वाला है।

मेष राशि मकर संक्रांति राशिफल

Aaj ka Rashifal 15 January: मकर संक्रांति 3 ग्रहों का संयोग, इन 4 राशियों पर हो रही सूर्यदेव की कृपा

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी सकारात्मक रहने वाला है। दरअसल, आज आपके खर्चों में कमी आएगी। साथ ही आज आपकी आमदनी अच्छी होने से आज आप अपना बैंक बैलेंस बढ़ाने में सफल रहेंगे। काम के सिलसिले में भी दिन आपके पक्ष में परिणाम लेकर आएगा और आप काफी मजबूत रहेंगे। परिवार के लोगों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा, जिससे आप खुद में अच्छा आत्मविश्वास महसूस करेंगे। आज आपकी सेहत काफी अच्छी रहने वाली है। बस आज अपने खाने पीने का ख्याल रखें वरना आपकी सेहत डगमगा सकती है और उदर संबंधी परेशानी हो सकती है।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

वृषभ राशि मकर संक्रांति राशिफल

Aaj ka Rashifal 15 January: मकर संक्रांति 3 ग्रहों का संयोग, इन 4 राशियों पर हो रही सूर्यदेव की कृपा

वृषभ राशि के लोग आज खुद पर भरोसा करके अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए कुछ नया सोचेंगे। भाग्य भी आज आपके साथ रहेगा, जिससे आपको अपने कार्यों में सफलता अवश्य मिलेगी। आपके खर्चे कम होंगे लेकिन किसी तरह की चिंता नहीं होगी। आज आप कई चिंताओं से बाहर आएंगे और जीवन को सही तरीके से देख पाएंगे। आज जीवनसाथी से नजदीकियां बढ़ेंगी। आज आप कोई नया गैजेट जैसे मोबाइल आदि खरीद सकते हैं।


आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। अन्न का दान दें ।

मिथुन राशि मकर संक्रांति राशिफल

Aaj ka Rashifal 15 January: मकर संक्रांति 3 ग्रहों का संयोग, इन 4 राशियों पर हो रही सूर्यदेव की कृपा

मिथुन राशि की लोगों के लिए आज ग्रहों की स्थिति कुछ खास नहीं दिखाई दे रही है। इसलिए थोड़ा सावधान रहें। आपको सलाह है कि आज आर्थिक मामलों में बेहद सतर्क रहने होगा। अपना पैसा किसी को उधार न दें और खर्चों पर ध्यान दें। पारिवारिक जीवन में निश्चित तौर पर खुशियां आएंगी और काम के सिलसिले में आपको कुछ लोगों पर निर्भर रहना पड़ेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव हो सकता है और आपके विरोधी भी आज मजबूत स्थिति में नजर आएंगे, इसलिए सोच समझकर दिन बिताएं।


आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्य देव की पूजा करें ।

कर्क राशि मकर संक्रांति राशिफल

Aaj ka Rashifal 15 January: मकर संक्रांति 3 ग्रहों का संयोग, इन 4 राशियों पर हो रही सूर्यदेव की कृपा

आज का दिन कर्क राशि के जातकों के पक्ष में फैसला देगा। आमदनी की बात करें तो आज आपकी आमदनी अच्छी रहने वाली है। जिससे आपका मन बहुत प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन में भी आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा और अपने प्रिय के साथ दिल से दिल की बातें करने में मजा आएगा। जीवनसाथी का भी आज आपके कारोबार में बड़ा योगदान हो सकता है। आप नौकरीपेशा हैं या व्यापार करते हैं आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा और काम से जुड़े अच्छे परिणाम आपको मिलेंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो आज दिन सेहत के मामले में काफी अच्छा रहने वाला है।

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

सिंह राशि मकर संक्रांति राशिफल

Aaj ka Rashifal 15 January: मकर संक्रांति 3 ग्रहों का संयोग, इन 4 राशियों पर हो रही सूर्यदेव की कृपा

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन उनकी स्थिति कार्यक्षेत्र में मजबूत करने वाला रहेगा। आप अपनी बुद्धि का पूरा उपयोग करेंगे और आज आप कठिन से कठिन कार्य को भी बड़ी आसानी से करने में सफल होंगे जिससे आज आपको काफी प्रशंसा मिल सकती है। आज आपका मन घर में कुछ कम ही लगेगा। इसलिए आज आप ज्यादातर बाहर ही रहेंगे। पारिवारिक जीवन में दिन काफी अनुकूल है और परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आज आपकी सेहत काफी अच्छी रहने वाली है जिससे आप सफलता की ओर बढ़ते रहेंगे।

आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्य चालीसा का पाठ करें।

कन्या राशि मकर संक्रांति राशिफल

Aaj ka Rashifal 15 January: मकर संक्रांति 3 ग्रहों का संयोग, इन 4 राशियों पर हो रही सूर्यदेव की कृपा

मकर संक्रांति पर आज कन्या राशि के लोगों को आज भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। भाग्य का साथ मिलने से आज आपके सभी काम आसानी से बनते चले जाएंगे। सेहत के मामले में भी दिन काफी सकारात्मक रहेगा। घर परिवार के लोग भी आज आपका पूरा सहयोग करेंगे। घर परिवार के सभी लोगों की सेहत अच्छी रहेगी जिससे आप भी काफी राहत महसूस करेंगे। परिवार के छोटे सदस्यों के साथ कुछ अनबन हो सकती है। किसी मित्र से आज झगड़ा हो सकता है, इसलिए सावधान रहें। आमदनी अच्छी रहेगी, जिससे आपके हाथ मजबूत होंगे। आज का दिन आपको काम के सिलसिले में सफल बनाएगा।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। तिल का दान करें और तिल खाएं।

तुला राशि मकर संक्रांति राशिफल

Aaj ka Rashifal 15 January: मकर संक्रांति 3 ग्रहों का संयोग, इन 4 राशियों पर हो रही सूर्यदेव की कृपा

तुला राशि के लोग आज अपने जीवन में संतुलन बनाए रखने में असफल रह सकते हैं। आज आपकी सेहत भी थोड़ी नरम रह सकती है। मौसम की सर्द हवाएं आपको बीमार कर सकती हैं। सावधान रहे। आर्थिक स्थिति में आज धन हानि के योग बन सकते हैं, इसलिए बेहद सावधान रहें। किसी को पैसा न दें और निवेश करने से भी बचें। व्यापार करने के लिए दिन बहुत अच्छा है। व्यापार में अच्छी सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोग भी अपने काम में खुश नजर आएंगे, निजी जीवन खुशहाल रहेगा।

आज भाग्य 65% आपके पक्ष में रहेगा। ब्राह्मण को अन्न और तिल का दान दें।

वृश्चिक राशि मकर संक्रांति राशिफल

Aaj ka Rashifal 15 January: मकर संक्रांति 3 ग्रहों का संयोग, इन 4 राशियों पर हो रही सूर्यदेव की कृपा

मकर संक्रांति पर वृश्चिक राशि के लोग आज बहुत प्रसन्न महसूस करेंगे। आज आप अपने निजी जीवन में बहुत ज्यादा सुख और प्रशंसा का अनुभव करेंगे। आज आपकी लव लाइफ भी काफी बेहतर रहेगी। आप काफी रोमांटिक भी महसूस करेंगे और आपके अंदर का कोई व्यक्ति आज बाहर नजर आएगा। गृहस्थ जीवन काफी सुखद रहेगा वहीं प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी आज अपने रिश्ते में काफी खुश नजर आएंगे। आज लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे।
आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। चंदन का तिलक लगाएं, आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

धनु राशि मकर संक्रांति राशिफल

Aaj ka Rashifal 15 January: मकर संक्रांति 3 ग्रहों का संयोग, इन 4 राशियों पर हो रही सूर्यदेव की कृपा

आज मकर संक्रांति पर धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है। इसलिए ज्यादा हाथ-पांव न मारें और सामान्य जीवन व्यतीत करें। अपने अंदर किसी भी बात को लेकर अहंकार न जगाएं क्योंकि यह इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन है। गृहस्थ जीवन में कुछ तनाव देखने को मिल सकता है। खर्चे भी आज आसमान छू सकते हैं और आमदनी बहुत ही सामान्य रहेगी, इसलिए सावधान रहें और अपने धन का सदुपयोग करने पर जोर दें। आज किसी प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। आज आप लीक से हटकर कुछ करना चाहेंगे। नौकरीपेशा जातकों को बहुत अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी।

आज भाग्य 70% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करें, भगवान विष्णु को काले तिल अर्पित करें।

मकर राशि मकर संक्रांति राशिफल

Aaj ka Rashifal 15 January: मकर संक्रांति 3 ग्रहों का संयोग, इन 4 राशियों पर हो रही सूर्यदेव की कृपा

मकर राशि के लोग आज मकर संक्रांति पर काफी खुश नजर आएंगे। आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे। आप अपने दिल की बात अपने प्रिय से कह देंगे और आपके मन की कोई भी बात उनसे छिपी नहीं रहेगी। इनकम भी आज मजबूत रहेगी। आज आप जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता अर्जित करेंगे। हलके खर्च के बावजूद आज का दिन आपके लिए बहुत ही सफल साबित होगा। आपका वैवाहिक जीवन आपको खुशियां देगा और संतान को लेकर आज आप काफी संतुष्ट नजर आएंगे।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान जी को सिंदूर भेट करें।

कुंभ राशि मकर संक्रांति राशिफल

Aaj ka Rashifal 15 January: मकर संक्रांति 3 ग्रहों का संयोग, इन 4 राशियों पर हो रही सूर्यदेव की कृपा

कुंभ राशि के लोगों की आज ग्रहों की चाल बता रही है कि आज आप मानसिक रूप से काफी मजबूत रहने वाले हैं। आज का दिन आपको बहुत कुछ देगा। इनकम जरूर बढ़ेगी और कहीं से फंसा हुआ पैसा भी वापस आएगा। आज धार्मिक कार्यों में भी मन लगेगा। पूजा के जातकों की भलाई के लिए कुछ नया करने का प्रयास करेंगे। सेहत आपकी ठीक रहेगी, लेकिन चोट न लगें। इसका ध्यान रखना। आपमें आत्मविश्वास जबरदस्त रहेगा। व्यापार में बड़ी सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। कार्यस्थल पर किसी से झगड़ा न करें।

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णुजी की आराधना करें , गाय को गुड़ खिलाएं।

मीन राशि मकर संक्रांति राशिफल

Aaj ka Rashifal 15 January: मकर संक्रांति 3 ग्रहों का संयोग, इन 4 राशियों पर हो रही सूर्यदेव की कृपा

मकर संक्रांति के दिन आज मीन राशि के लोग प्रसन्न रहेंगे, छोटी यात्रा भी हो सकती है। दोस्तों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं या ऑफिस का काम कर सकते हैं। खर्चे ठीक रहेंगे, लेकिन आमदनी काफी अच्छी रहेगी। आज आपके कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा प्रमोशन होने की बात हो सकती है या सरकार की तरफ से आपको कोई बड़ा फायदा मिल सकता है। भाग्य की सफलता आपको आगे बढ़ने के पूरे मौके देगी जिससे पैसा भी आपके हाथ लग सकता है। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा और आप प्रसन्न नजर आएंगे। आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए कुछ और करने की कोशिश करेंगे। आपका निजी जीवन सुखमय रहेगा।

आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्य चालीसा का पाठ करें, भगवान सूर्य को जल अर्पित करें।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts