Connect with us
आज का राशिफल 15 अप्रैल 2023 : शनिवार के दिन चंद्रमा का संचार मकर उपरांत कुंभ राशि राशि में होगा। चंद्रमा का इस तरह संचार कई राशियों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। इसी के साथ आइए जानते हैं आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ साबित होने वाला है।

धर्म-संस्कृति

Aaj ka Rashifal, 15 April 2023: वृष और मिथुन राशि के लिए लाभकारी दिन, जानें आपके तारे क्या कहते हैं

खबर शेयर करें -

Aaj Ka Rashifal 15 April 2023: आज शनिवार 15 अप्रैल का दिन वृषभ और मिथुन राशि के लिए लाभकारी रहेगा। वृषभ राशि वालों को शुभ समाचार मिल सकता है। मेष राशि में चतुर्ग्रही योग बनने से मेष राशि वालों कार्यक्षेत्र में दबाव महसूस करेंगे लेकिन कार्यक्षेत्र में सहयोग और सहकर्मियों से इनके रिश्ते बेहतर होंगे। आइए जानते हैं शनिवार 15 अप्रैल का दिन मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि: बेहतर अवसर मिलेंगे

मेष राशि: बेहतर अवसर मिलेंगे

मेष राशि वालों को आज नौकरी एवं व्यवसाय में काम का दबाव महसूस होगा, लेकिन व्यस्तता के बीच बेहतर प्रबंधन से अपने व्यक्तिगत जीवन में पार्टनर और बच्चों के लिए खुशी के पल निकाल लेंगे। कार्यक्षेत्र में अगर किसी से मनमुटाव चल रहा है तो आज उनके साथ आपका रिश्ता सुधरेगा आप दोनों एक दूसरे की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ा सकते हैं। व्यापार करने वाले लोगों को आज कुछ बेहतर अवसर मिलेगा जिससे आनंद महसूस करेंगे। लेकिन सेहत के मामले में सतर्कता बरतें, संयमित खान-पान आपके लिए बेहद जरूरी रहेगा।

आज भाग्य 91 प्रतिशत तक आपके पक्ष में रह सकता है। शिवलिंग और पीपल की पूजा करें, दूध अर्पित करें।

वृषभ राशि: कोई शुभ समाचार मिलेगा

वृषभ राशि: कोई शुभ समाचार मिलेगा

15 अप्रैल का दिन वृष राशि के जातकों के लिए उत्साहवर्धक रहेगा। आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। सामाजिक कार्यों में आप सक्रिय रहेंगे। छात्रों को शिक्षकों से पूरा सहयोग मिलेगा जिससे शिक्षा के क्षेत्र में प्रदर्शन बेहतर होगा। कारोबार में किसी अनुभवी अथवा वरिष्ठ व्यक्ति से सलाह और सहयोग की दरकार हो सकती है जिसका आपको लाभ भी मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी बेहतर रहेगी, लेकिन न चाहते हुए भी आपको कुछ अनचाहे खर्च करने पड़ सकते हैं। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलेगा।

आज भाग्य 82 प्रतिशत तक आपके पक्ष में रहेगा। शनि चालीसा का पाठ करें, काली गाय को रोटी गुड़ खिलाएं।

मिथुन राशि: स्नेह और सहयोग मिलेगा

मिथुन राशि: स्नेह और सहयोग मिलेगा

आज शनिवार 15 अप्रैल का दिन मिथुन राशि के लोगों के लिए शुभ फलदायी रहेगा। व्यापार में कुछ नई डील फाइनल हो सकती है, इससे मन में प्रसन्नता का भाव बना रहेगा। जीवनसाथी के लिए आज कोई उपहार खरीद सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों को धन लाभ मिलेगा। भाई-बहनों की शादी की बात चल रही है तो आज इस संदर्भ में बात आगे बढ़ सकती है। परिवार में खुशी के पल बिताएंगे। भाई बहनों से स्नेह और सहयोग मिलेगा।

आज भाग्य 89 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। शनि स्तोत्र का पाठ करें।

कर्क राशि: संयम से काम लें

कर्क राशि: संयम से काम लें

कर्क राशि के जातक आज मानसिक रूप से कुछ विचलित रह सकते हैं। ऐसे में आज इन्हें धैर्य और संयम से काम लेना चाहिए। विरोधी आज सक्रिय रहेंगे तो इनके प्रति भी आपको सतर्क रहने की जरूरत है। नौकरी पेशा जातकों को आज धन लाभ मिलेगा। किसी को उधार दे रखा है तो आज धन वापस मिल सकता है, प्रयास कीजिए। दोस्तों के साथ आपको तालमेल बनाकर रखना होगा, क्योंकि इनसे संबंध बिगड़ने की आशंका दिखती है। आज कुछ जरूरी चीजों की खरीदारी भी आप कर सकते हैं।

आज भाग्य 79 प्रतिशत तक आपके पक्ष में रहेगा। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

सिंह राशि: वाणी और व्यवहार में रखें

सिंह राशि: वाणी और व्यवहार में रखें

सिंह राशि के सितारे आज चमकते नजर आ रहे हैं। नौकरी और व्यवसाय में स्थिति अनुकूल रहेगी, तरक्की के अवसर पाएंगे। अपकी योजना सफल होगी। आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। आय व्यय में संतुलन बनाए रख पाएंगे। कहीं से रुका हुआ धन भी आपको मिल सकता है। परिवार में शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन संभव है। वैसे आपके लिए सलाह है कि वाणी और व्यवहार में नम्रता बनाए रखें। साथ ही ध्यान रखें कि, आज जल्दबाजी में किया गया काम और निर्णय मुश्किल में डाल सकता है इसलिए संयम से काम लें।

आज भाग्य 87 प्रतिशत तक आपके पक्ष में रहेगा। सूर्य को जल अर्पित करें और गाय को गुड़ खिलाएं।

कन्या राशि: कुछ नया काम मिलेगा

कन्या राशि: कुछ नया काम मिलेगा

आज कन्या राशि के जातक संतान के भविष्य को लेकर सोच विचार में रहेंगे और इस विषय में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। परिवार में माता और मातृ पक्ष के संबंधियों से आज वाद-विवाद बचना चाहिए नहीं तो कहासुनी हो सकती है। आज काम में सफलता पाने के लिए गंभीरता पूर्वक काम पर फोकस करना होगा। सेल्स मार्केटिंग और अकाउंट से जुड़े लोगों को कुछ नया काम मिल सकता है और व्यस्त हो सकते हैं। सेहत के मामले में अपना ध्यान रखें। सर्दी जुकाम और दबी हुई परेशानी फिर उभर सकती है।

आज भाग्य 77 प्रतिशत तक आपके पक्ष में होगा। हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें और गणेशजी को दूर्वा चढ़ाएं।

तुला राशि: भाग्य का पूरा साथ मिलेगा

तुला राशि: भाग्य का पूरा साथ मिलेगा

आज के दिन तुला राशि के जातक अपने रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। अगर आज आप कोई निवेश करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए भी दिन अच्छा रहेगा और आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े जातकों को आज लाभ मिलेगा, कमाई में वृद्धि हो सकती है। कहीं से धन की प्राप्ति भी संभव है। लंबी दूरी की यात्रा का योग भी बन रहा है। कृषि कार्य से जुड़े लोगों को आज विशेष लाभ मिलता नजर आ रहा है। आज शाम को परिजनों के बीच किसी बात चर्चा हो सकती है।

आज भाग्य 89 प्रतिशत तक आपके पक्ष में रहेगा। दुर्गा चालीसा का पाठ करें, काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

वृश्चिक राशि: सोचे समझकर फैसला लें

वृश्चिक राशि: सोचे समझकर फैसला लें

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रह सकता है। इसलिए बिना सोचे समझे कोई भी फैसला न लें, नहीं तो यह आपको मुश्किल में डाल देगा। कारोबार में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए आज आपको अपने पिता की सलाह की जरूरत पड़ेगी। अगर आप कोई डील फाइनल करने वाले हैं तो वह भी आज थोड़ी मुश्किल से पूरी हो जाएगी। आर्थिक मामलों में दिन खर्चीला रह सकता है। जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा, जो आपको मानसिक बल प्रदान करेगा।

आज भाग्य 71 प्रतिशत तक आपके पक्ष में रहेगा। मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं, शनि स्तोत्र का पाठ करें।

धनु राशि: नए लोगों से संपर्क होगा

धनु राशि: नए लोगों से संपर्क होगा

धनु राशि वालों के लिए आज सितारे कह रहे हैं कि, यदि आपका कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो वह आज समाप्त हो जाएगा। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, कुछ नए लोगों से भी आपका संपर्क हो सकता है। आज जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मतभेद होने की भी आशंका है। अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए दिन अच्छा है इसलिए आलस्य का त्याग कर आगे बढ़ें।

आज भाग्य 71 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा कीजिए और पीले चंदन का तिलक लगाइए।

मकर राशि: अच्छी इनकम होगी

मकर राशि: अच्छी इनकम होगी

मकर राशि वालों के लिए आज सितारे कह रहे हैं कि इन्हें कार्यक्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा। कारोबार में आज इनकी अच्छी इनकम होगी। आज वक्त आपके साथ है इसलिए निर्णय लेने में बहुत सोच विचार न करें और ना काम को टालें। आज आप राजनीतिक क्षेत्र में भी प्रतिष्ठा और प्रसिद्धि पा सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को आज कार्यक्षेत्र में संभलकर रहना होगा, नहीं तो विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। पारिवारिक जीवन में आपका किसी बात पर जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है, लेकिन स्थिति गंभीर नहीं होगी। शॉपिंग भी आज कर सकते हैं।

भाग्य आज 82 प्रतिशत तक आपके पक्ष में रहेगा। पीपल की पूजा करना लाभप्रद रहेगा।

कुंभ राशि: अवसर और लाभ मिलेगा

कुंभ राशि: अवसर और लाभ मिलेगा

कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में चली आ रही समस्य़ाओं का समाधान निकालने में कामयाब होंगे। इंश्योरेंस और फाइनेंस के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को आज बेहतर अवसर और लाभ मिलेगा। व्यापार के सिलसिले में कुछ यात्रा करनी पड़ सकती है। महिलाओं को मायके पक्ष से सहयोग और लाभ मिल सकता है। छात्रगण आज अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। जीवनसाथी की सलाह से किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।

आज भाग्य 80 प्रतिशत तक आपके पक्ष में रहेगा। काले तिल से भगवान विष्णु की पूजा करें और जरूरतमंदों को अन्न दान दें।

मीन राशि: खान-पान का आनंद लेंगे

मीन राशि: खान-पान का आनंद लेंगे

आज मीन राशि वाले अपनी चतुराई से सभी समस्याओं का समाधान निकाल पाएंगे। साथ ही आज आपकी सफलता को देखकर लोगों के मन में आपके प्रति द्वेष का भाव भी आ सकता है। लेकिन आपको उनकी परवाह न करते हुए आगे बढ़ना है। आज माता के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है। पारिवारिक जीवन में प्रेम और तालमेल रहेगा। रुचिकर खान-पान का आनंद लेंगे। घर के बड़ों से आशीर्वाद मिलेगा।

आज भाग्य 91 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। माता पिता से आशीर्वाद लें, भगवान विष्णु की पूजा करें।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

More in धर्म-संस्कृति

Recent Posts

Facebook

Advertisement

Trending Posts

You cannot copy content of this page