Connect with us

Uncategorized

Aaj ka Rashifal 14 January : मकर राशि में आज सूर्य का प्रवेश, देखिए संक्रांति का किस राशि पर कैसा प्रभाव

शनिवार 14 जनवरी को चंद्रमा कन्या राशि में संचार करेंगे। जबकि आज सूर्य चित्रा नक्षत्र में मकर राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य का वाहन वाराह होगा। जबकि आज हस्त उपरांत चित्रा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। इन ग्रह स्थितियों के बीच मकर संक्रांति का दिन आपके लिए कैसा रहेगा जानिए ऐस्ट्रॉलजर चिराग दारूवाला से।

मेष राशिफल : भाग्य का मिलेगा साथ

Aaj ka Rashifal 14 January : मकर राशि में आज सूर्य का प्रवेश, देखिए संक्रांति का किस राशि पर कैसा प्रभाव

आज सितारों की स्थिति बताती है कि मेष राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। आज आपको रुचिकर भोजन का आनंद मिल सकता है। घर में मित्रों और परिचितों के आगमन से खुशी का माहौल रहेगा। आर्थिक मामलों में आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में सितारे कुछ सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं। मौज-मस्ती में जोखिम वाले काम में हाथ न डालें। कारोबार के मामले में दिन अच्छा रहेगा। कमाई बढ़ने से आनंदित होंगे। नौकरी में भी आपको आज शुभ स्थिति का लाभ मिलेगा।

वृषभ राशिफल : खुशियों से भरा रहेगा दिन

Aaj ka Rashifal 14 January : मकर राशि में आज सूर्य का प्रवेश, देखिए संक्रांति का किस राशि पर कैसा प्रभाव

वृषभ राशि वालों के लिए आज दिन कुछ अलग सा रहेगा। आप कुछ लीक से हटकर करने के लिए उत्साहित रहेंगे। पारिवारिक जीवन उतार-चढ़ाव के बीच आनंद और खुशियों से भरा रहेगा। आत्मविश्वास भी आपमें आज भरपूर रहेगा। आर्थिक मामलों की बात करें तो आज दिन खर्चीला रह सकता है। लव लाइफ के मामले में आज का दिन सुखद और आनंददायक रहेगा।
आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। माता के चरण स्पर्श करके आशीर्वाद लें।

मिथुन राशिफल : व्यर्थ के खर्चों से होगी परेशानी

Aaj ka Rashifal 14 January : मकर राशि में आज सूर्य का प्रवेश, देखिए संक्रांति का किस राशि पर कैसा प्रभाव

आज का दिन मिथुन राशि के लिए कुछ उलझन भरा रह सकता है। आज किसी बात को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं। दिन कुछ खर्चीला रहेगा, अनावश्यक व्यय के कारण से मूड खराब होगा। किसी बात को लेकर चिंता बनी रहेगी। विरोधियों से आपको सतर्क रहने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन के मामले में दिन आनंदपूर्ण रहेगा। मित्रों और सहकर्मियों से सहयोग बना रहेगा। लेकिन सेहत के मामले में आपको ध्यान देने की जरूरत है। कुछ धार्मिक और पुण्य के काम भी आपके हाथों हो सकता है।
आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें और सूर्य देव को जल दें।

कर्क राशिफल : आज धन लाभ के शुभ संयोग

Aaj ka Rashifal 14 January : मकर राशि में आज सूर्य का प्रवेश, देखिए संक्रांति का किस राशि पर कैसा प्रभाव

आज ग्रहों की स्थिति कर्क राशि वालों के लिए रहने वाली है। धन लाभ के शुभ संयोग बनेंगे। व्यापार करने वालों को आज कारोबार में अच्छा मुनाफा होगा और जो लोग नौकरी करते हैं उन्हें भी आज कहीं से धन मिल सकता है। कार्यों में सफलता मिलेगी। लव लाइफ के मामले में आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके रिश्ते में नजदीकियां बढ़ेगी और आप गिफ्ट का आदान-प्रदान भी हो सकता है।
आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल पर दूध मिश्रित पानी चढ़ाएं।

सिंह राशिफल : कार्यक्षेत्र में आत्मविश्वास बना रहेगा

Aaj ka Rashifal 14 January : मकर राशि में आज सूर्य का प्रवेश, देखिए संक्रांति का किस राशि पर कैसा प्रभाव

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपका आत्मविश्वास बना रहेगा। काम के प्रति आप सजग रहेंगे और समय पर कार्य पूरा होने से मानसिक संतोष महसूस करेंगे। लेकिन सलाह है कि आज अति आत्मविश्वास से बचें, यह हानिकारक हो सकता है। आज आपको जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। रुका हुआ कार्य बनेगा। घर के कामों में भी कुछ व्यस्तता रहेगी।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्य चालीसा का पाठ करें, गरीब व्यक्ति को अन्न दान दें।

कन्या राशिफल : लंबी यात्रा का प्लान बनेगा

Aaj ka Rashifal 14 January : मकर राशि में आज सूर्य का प्रवेश, देखिए संक्रांति का किस राशि पर कैसा प्रभाव

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। लंबी यात्रा का प्लान बनेगा और दोस्तों के साथ आप खूब मौज-मस्ती कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग से सहयोग पा सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। पिता से सहयोग मिलेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी और आप घर की जिम्मेदारियों को पूरा करने का पूरा प्रयास करेंगे। संतान से सुख और सहयोग प्राप्त करेंगे। ससुराल पक्ष को लेकर कुछ उलझन रहेगी।
आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। तुलसी को जल दें, तिल का दान दें।

तुला राशिफल : आर्थिक मामलों में संभलकर रहें

Aaj ka Rashifal 14 January : मकर राशि में आज सूर्य का प्रवेश, देखिए संक्रांति का किस राशि पर कैसा प्रभाव

आज का दिन तुला राशि के लिए सामान्य रहेगा। ग्रहों की स्थिति बता रही है कि आर्थिक मामलों में संभलकर चलें नहीं तो धन की हानि हो सकती है। खानपान के मामले में सेहत का ध्यान रखें, अधिक तैलीय और मसालेदार भोजन से परहेज रखें। घर में सुख-शांति रहेगी, जीवनसाथी से स्नेह और सहयोग बना रहेगा। घर के बड़ों से आशीर्वाद लें, इनकी सेहत का भी ध्यान रखें।
आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें और घी का दीप जलाएं।

वृश्चिक राशिफल : आज होगा खूब खर्चा

Aaj ka Rashifal 14 January : मकर राशि में आज सूर्य का प्रवेश, देखिए संक्रांति का किस राशि पर कैसा प्रभाव

आज वृश्चिक राशि के लोग पूर्व में किए हुए गलतियों को सुधारने का काम करेंगे और छूट गए काम को पूरा करने की कोशिश करेंगे। ऑनलाइन शॉपिंग साइट से जरा दूरी ही बनाकर रखें नहीं तो आज आपके खर्चे हो सकते हैं। परिजनों के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। आज आप किसी भी तरह की प्रतियोगिता में सफल हो सकते हैं। किसी सरकारी योजना का लाभ मिलने का भी संयोग बनता दिख रहा है। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। लेकिन काम के सिलसिले में दिन बहुत ही अनुकूल रहेगा और आज आप जितना अधिक प्रयास करेंगे, उससे बढ़कर ही सफलता पाएंगे।
आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु को काले तिल अर्पित करें।

धनु राशिफल : आज सफल रहेंगे आपके प्रयास

Aaj ka Rashifal 14 January : मकर राशि में आज सूर्य का प्रवेश, देखिए संक्रांति का किस राशि पर कैसा प्रभाव

आज के दिन गणेशजी कहते हैं कि, आज आप बेवजह भ्रमित रहेंगे। संतान को लेकर कुछ परेशानी और चिंता रह सकती है। लव लाइफ में कुछ कन्फ्यूजन हो सकता है। मानसिक रूप से आज आप उलझन में रहेंगे ऐसे में कोई बड़ा निर्णय आज आपको नहीं लेना चाहिए और दिन संयम से बिताना चाहिए। खर्चे बढ़ने के योग दिख रहे हैं, संभलकर चलें। वैसे आज सितारों की स्थिति बताती है कि आपको अपने प्रयास में सफलता मिलेगी जिस काम को दिल लगाकर करेंगे उसमें सफलता पाएंगे।
आज भाग्य 67% आपके पक्ष में रहेगा। शिवजी की पूजा करें, शनि चालीसा का पाठ भी करें।

मकर राशिफल : लव लाइफ रहेगी रोमांटिक

Aaj ka Rashifal 14 January : मकर राशि में आज सूर्य का प्रवेश, देखिए संक्रांति का किस राशि पर कैसा प्रभाव

मकर राशि वालों के लिए आज लोहड़ी का दिन बहुत अच्छा रहेगा। लव लाइफ में आप जीवनसाथी के साथ हसीन पल बिताएंगे। कुछ वादे भी कर सकते हैं लेकिन जोश में होश बनाए रखना चाहिए। इनकम के लिहाज से आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा और आपको लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। बीमार लोगों की सेहत में सुधार आएगा और आप लोगों की भलाई के लिए कुछ करने की कोशिश कर सकते हैं। परिवार का माहौल सकारात्मक रहेगा।
आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। तिल, गुड़ का दान करें।

कुंभ राशिफल : पारिवारिक जीवन में रहेगा तालमेल

Aaj ka Rashifal 14 January : मकर राशि में आज सूर्य का प्रवेश, देखिए संक्रांति का किस राशि पर कैसा प्रभाव

कुंभ राशि वालों के लिए आज ग्रहों की स्थिति बता रही है कि, पारिवारिक जीवन में आपको तालमेल बनाकर चलने की जरूरत है। परिवार में किसी बात को मुद्दा बनाकर बहुत गहरी बातचीत हो सकती है जिससे आप मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। काम के सिलसिले में आपको आज कुछ समस्या से जूझना पड़ सकता है। इसलिए काम में आपका मन कम लगेगा और आपका प्रदर्शन कमजोर रह सकता है। पैसों को लेकर कोई समस्या नहीं आएगी जबकि खर्चा भी बना रहेगा। आप में अच्छा आत्मविश्वास देखने को मिलेगा। सभी चुनौतियों का डटकर साहसपूर्वक सामना करेंगे और आपका व्यक्तिगत जीवन आपको खुशियां दे सकता है।
आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। शनिदेव का तिल के तेल से अभिषेक करें।

मीन राशिफल : नए लोगों से होगी मुलाकात

Aaj ka Rashifal 14 January : मकर राशि में आज सूर्य का प्रवेश, देखिए संक्रांति का किस राशि पर कैसा प्रभाव

मीन राशि के लिए आज गणेशजी कह रहे हैं कि ग्रहों की चाल इस बात का संकेत कर रही है कि, आज आपको कुछ नए लोगों से मिलने का मौका मिल सकता है। मित्रों के साथ भी आपका सुखद समय व्यतीत हो सकता है। काम के सिलसिले में आप काफी मजबूत नजर आएंगे और सरकारी क्षेत्र से आपको लाभ मिल पाएगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में प्रेम और आनंद बना रहेगा। आमदनी अच्छी होने से आप काफी प्रसन्न नजर आएंगे।
आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग पर दूध और सफेद तिल चढ़ाएं।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts