Connect with us

Uncategorized

Aaj ka Rashifal 13 January: मंगल मार्गी बुध भी हुए उदित, जानें आज किस राशि पर कैसा रहेगा मंगल बुध का प्रभाव

आज का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष और मिथुन राशि के लिए शुभ दिन बता रहा है। आज मंगल के मार्गी होने और बुध के उदित होने से तथा चंद्रमा के कन्या राशि में संचार करने से बेहद शुभ स्थिति बनी है। ऐसे में आज 13 जनवरी शुक्रवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा जानिए ऐस्ट्रॉलजर चिराग दारूवाला से।

मेष राशिफल : सोची हुई चीजें होंगी पूरी

Aaj ka Rashifal 13 January: मंगल मार्गी बुध भी हुए उदित, जानें आज किस राशि पर कैसा रहेगा मंगल बुध का प्रभाव

मेष राशि के जातकों के लिए ग्रहों की स्थिति बता रही है कि आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज स्थितियां आपके पक्ष में रहने वाली है। लंबे समय से सोची हुई कोई बात आज पूरी हो सकती है। जिससे आप बहुत प्रसन्न रहेंगे। आज का दिन व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए काफी लाभदायक रहने वाला है। इतना ही नहीं आज आप बिजनेस के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं। दांपत्य जीवन में भी प्यार देखने को मिलेगा और जीवनसाथी आपसे कोई प्रॉपर्टी खरीदने के लिए कह सकता है।
आज भाग्य 60% आपके पक्ष में रहेगा। भूखे लोगों को खाना खिलाये ।

वृषभ राशिफल : आज होंगा खर्चे

Aaj ka Rashifal 13 January: मंगल मार्गी बुध भी हुए उदित, जानें आज किस राशि पर कैसा रहेगा मंगल बुध का प्रभाव

वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा खर्च कराने वाला रहेगा। आज मुमकिन है कि आपको अपने जीवनसाथी के साथ शॉपिंग पर जाना पड़े। जिसका असर आपकी जेब पर भी दिखाई देगा। आपको सलाह है कि फिलहाल अपनी सेहत का ख्याल रखे। आर्थिक मामलों में आज का दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर रह सकता है। आज किसी बात को लेकर अति आत्मविश्वास में न रहें। आज कामकाज के सिलसिले में आज का दिन आपके लिए सहयोगी साबित होगा। वैवाहिक लोगों के जीवन में आज तनाव थोड़ा बढ़ सकता है।
आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की 108 बार माला का जाप करे।

मिथुन राशिफल : आर्थिक मामलों में पक्ष में रहेगा दिन

Aaj ka Rashifal 13 January: मंगल मार्गी बुध भी हुए उदित, जानें आज किस राशि पर कैसा रहेगा मंगल बुध का प्रभाव

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में पक्ष में रहने वाला है। आज आपके सामने कम ही आर्थिक चुनौतियां रहेंगी और आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। आज व्यापार में भी लाभ के अच्छे योग रहने वाले हैं। प्रेम जीवन में रह रहे लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। दरअसल, आज आपको अपनों के साथ समय बिताने का अच्छा मौका मिलेगा। आज आप अपने पार्टनर के साथ डिनर डेट पर जाने का भी प्लान बना सकते हैं। शादीशुदा लोगों को आज अपनी संतान को लेकर कोई बड़ी खुशी मिल सकती है।
आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। शनिदेव के दर्शन करें और तेल चढ़ाएं।

कर्क राशिफल : काम में काफी व्यस्त रहेंगे आप

Aaj ka Rashifal 13 January: मंगल मार्गी बुध भी हुए उदित, जानें आज किस राशि पर कैसा रहेगा मंगल बुध का प्रभाव

ग्रहों की स्थिति बता रही है कि आज का दिन कर्क राशि के लोगों के लिए सामान्य रहेगा। आज इस राशि के पेशेवर व्यक्तियों के दिन बहुत ही अनुकूल रहने वाला है। आज आप अपने काम में काफी व्यस्त रह सकते हैं। साथ ही आज आप आर्थिक रूप से काफी मजबूत दिखाई देंगे। पारिवारिक लोगों के लिए भी आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज अपनी माता के प्रति आप विशेष लगाव महसूस करें। आज घर परिवार में जमीन-जायदाद से जुड़ी कोई बातचीत चल सकती है, जिससे आपको लाभ भी मिल सकता है। आपके करियर के लिए बेहतर दिन है। निजी जीवन भी संतोषजनक रहेगा।
आज भाग्य 96% आपके पक्ष में रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें ।

सिंह राशिफल : विदेश से जुड़ा शुभ समाचार मिलेगा

Aaj ka Rashifal 13 January: मंगल मार्गी बुध भी हुए उदित, जानें आज किस राशि पर कैसा रहेगा मंगल बुध का प्रभाव

सिंह राशि के लोगों के लिए आज विदेश से जुड़ा कोई शुभ समाचार लेकर आ सकता है। आज विदेश जाने की कोई खबर आपको मिल सकती है। दरअसल, आज काम के सिलसिले में आपको किसी लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। अपनी सेहत का ख्याल रखें आपको खांसी जुकाम जैसा संक्रामक रोग के कारण परेशानी हो सकती है। आज सेहत के मामले में लापरवाही करना आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए दिन अनुकूल है। निजी जीवन प्यार भरा रहेगा लेकिन विरोधियों से सावधान रहें।
आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मी जी को खीर का भोग लगाए।

कन्या राशिफल : तनाव हावी न होने दें

Aaj ka Rashifal 13 January: मंगल मार्गी बुध भी हुए उदित, जानें आज किस राशि पर कैसा रहेगा मंगल बुध का प्रभाव

कन्या राशि वालों के लिए सलाह है कि आज किसी भी बात को लेकर खुद पर तनाव को हावी न होने दे। मानसिक तौर पर खुद को स्वस्थ रखने की कोशिश करें। तनाव के कारण आपकी आर्थिक स्थिति और आपका कारोबार भी काफी प्रभावित हो सकती है। आज कामकाज के मामले में खुद पर पूरा भरोसा रखें ताकि आप अच्छे से काम कर सकें। आज आपको अपनी ससुराल जाने की मौका भी मिल सकता है।
आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। किसी जरुरत मंद को चावल का दान करे।

तुला राशिफल : आज प्रमोशन के योग

Aaj ka Rashifal 13 January: मंगल मार्गी बुध भी हुए उदित, जानें आज किस राशि पर कैसा रहेगा मंगल बुध का प्रभाव

तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपको प्रमोशन भी मिल सकता है या व्यापार में अच्छे लाभ के योग भी बनेंगे। निजी जीवन खुशियों से भरा रहेगा और आपका जीवन साथी आपके रंग में रंगा हुआ नजर आएगा। आज वे आपको काम की कुछ सलाह भी दे सकते हैं, जो आपके व्यापार के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगी। यदि आपका जीवनसाथी कोई काम करना चाहता है तो आपके लिए अच्छा होगा कि आप उनका साथ दें।
आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। शिव जाप माला का पाठ करे।

वृश्चिक राशिफल : कर्ज लेने से बचें

Aaj ka Rashifal 13 January: मंगल मार्गी बुध भी हुए उदित, जानें आज किस राशि पर कैसा रहेगा मंगल बुध का प्रभाव

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए ग्रहों की चाल संकेत दे रही है कि आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको सलाह है कि किसी से भी कोई कर्ज न लें। क्योंकि, ऐसा करना आपके लिए सिर दर्द का कारण बन सकता है। आज आपके खर्चों में भी काफी बढ़ोतरी होगी। इसलिए आर्थिक रूप से दिन थोड़ा निराशाजनक रह सकता है। लेकिन मानसिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे और एक साथ कई काम निपटा लेंगे। नौकरी के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आपको अपने सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं, लेकिन आज आप हर चुनौती का सामना ठीक से और अपने आत्मविश्वास से कर पाएंगे।
आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। तुलसी जी को नियमित जल अर्पण करें और दिया जलाय।

धनु राशिफल : आमदनी के मामले में अच्छा दिन

Aaj ka Rashifal 13 January: मंगल मार्गी बुध भी हुए उदित, जानें आज किस राशि पर कैसा रहेगा मंगल बुध का प्रभाव

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आप जिससे प्यार करते हैं आज उससे खुलकर अपने दिल की हर बात कह सकते हैं और आज वह भी आपके प्यार में डूबा हुआ नजर आएगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो बच्चे भी आज आपके लिए कुछ सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। आज आमदनी के मामले में दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। जिससे आज आप खुद को मजबूत स्थिति में पाएंगे। नौकरीपेशा जातक आज अपनी नौकरी में बदलाव का विचार बना सकते हैं।
आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। गुरुजन या वरिष्ठ लोगों का आर्शीवाद लें।

मकर राशिफल : प्रॉपर्टी से जुड़ी मिलेगी खुशखबरी

Aaj ka Rashifal 13 January: मंगल मार्गी बुध भी हुए उदित, जानें आज किस राशि पर कैसा रहेगा मंगल बुध का प्रभाव

मकर राशि के लोगों को आज प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई बड़ी जानकारी आपको मिल सकती है, जिससे आप काफी प्रसन्न रहेंगे या यदि आप अपना घर खरीदने की योजना बना रहे थे तो आज उसमें सफलता मिलने के पूरे योग हैं। आर्थिक रूप से भी आज आपका दिन मजबूत रहेगा और कार्यक्षेत्र में आप अपने लिए बोलेंगे। यानी आज आपका दिन कई मायनों में अच्छा रहेगा। परिवार में भी तालमेल अच्छा रहेगा और माता का प्रेम आपको मिलेगा।
आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा।गणेशजी को लड्डू का भोग लगाए।

कुंभ राशिफल : आज आत्मविश्वास बढ़ेगा

Aaj ka Rashifal 13 January: मंगल मार्गी बुध भी हुए उदित, जानें आज किस राशि पर कैसा रहेगा मंगल बुध का प्रभाव

कुंभ राशि के लोगों के लिए सितारों की चाल बता रही है कि आज आपमें आत्मविश्वास काफी ज्यादा ऊंचा रहने वाला है। जिससे आप व्यापार में कोई बड़ा जोखिम उठाने से पीछे नहीं हटेंगे, लेकिन किसी भी तरह का निवेश करते समय सावधानी बरतें, नुकसान भी हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार होगा, जिससे आप काफी प्रसन्न महसूस करेंगे। दांपत्य जीवन में आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आपके और आपके जीवनसाथी के बीच अहंकार की लड़ाई हो सकती है। नौकरीपेशा लोग अपने साथ काम करने वाले लोगों के सहयोग से आज बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।
आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल पर दूध मिश्रित पानी चढ़ाएं।

मीन राशिफल : आज निवेश करने से बचें

Aaj ka Rashifal 13 January: मंगल मार्गी बुध भी हुए उदित, जानें आज किस राशि पर कैसा रहेगा मंगल बुध का प्रभाव

मीन राशि के लोगों के लिए ग्रहों की स्थिति आज आपके पक्ष में रहने वाली है। जिससे आर्थिक लाभ होने के प्रबल योग बनेंगे। आज आप कोई बड़ी पॉलिसी खरीद सकते हैं या धन संचय की किसी योजना में निवेश कर सकते हैं। परिवार का माहौल काफी अच्छा रहेगा और परिवार में प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने की बात हो सकती है। धन का आगमन होगा और आज आप अच्छे भोजन का आनंद उठाएंगे। आज का दिन व्यापार में भी अनुकूलता लेकर आएगा। भाग्य के प्रबल होने से काम बनते-बिगड़ते रहेंगे जिससे आप भी मजबूत बने रहेंगे।
आज भाग्य 74% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करे।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts