Connect with us
आज का राशिफल 12 मई 2023 : शुक्रवार 12 मई को कर्क और तुला राशि वालों के लिए शुभ योग बन रहे हैं और भाग्‍य आपका साथ दे रहा है। आज आपके सभी कार्य सरलता से पूर्ण हो जाएंगे और परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का दिन कैसा बीतेगा।

धर्म-संस्कृति

Aaj Ka Rashifal, 12 May 2023: मकर से कुंभ में जाते हुए चंद्रमा आज तुला राशि के लिए लाभकारी रहेंगे, जानें आपका दिन कैसा बीतेगा

खबर शेयर करें -

Daily Rashifal, 12 May 2023: आजचंद्रमा दिन भर मकर राशि में संचार करेंगे मध्य रात्रि में चंद्रमा का प्रवेश कुंभ राशि में होगा जबकि आज श्रवण नक्षत्र का प्रभाव बना रहेगा। ग्रह-नक्षत्रों के इस बदलाव से कर्क राशि वालों की भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी, तुला राशि वाले भी आज शुभ स्थिति का लाभ ले पाएंगे। आइए जानते हैं, ऐस्‍ट्रॉलजर चिराग दारूवाला से ज्योतिषीय गणना के अनुसार, मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

मेष राशि : अधिकारी से आपकी बहस हो सकती है

मेष राशि : अधिकारी से आपकी बहस हो सकती है

मेष राशि वाले आज किसी काम को पूरा करने के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। नौकरी में आज किसी अधिकारी से आपकी बहस हो सकती है, लेकिन आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। यदि आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ था तो शाम के समय वह पूरा हो सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद रंग के कपड़े पहनकर माता लक्ष्मी की पूजा करें।

वृषभ राशि: मौज-मस्ती और सैर-सपाटे में बिताएंगे

वृषभ राशि: मौज-मस्ती और सैर-सपाटे में बिताएंगे

वृषभ राशि वाले आज परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको संभलकर काम करने की जरूरत होगी। कारोबार में यदि कोई सौदा तय होता है तो आपको कई बार सोचने की जरूरत है, अन्यथा भविष्य में वे सौदे आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। रात का समय आप दोस्तों के साथ मौज-मस्ती और सैर-सपाटे में बिताएंगे। यदि आपकी बहन की शादी में कोई रुकावट आ रही थी तो वह आज समाप्त हो जाएगी।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। नीम के पेड़ पर जल अर्पित करें।

मिथुन राशि : नया सीखने का अवसर भी प्राप्त होगा

मिथुन राशि : नया सीखने का अवसर भी प्राप्त होगा

मिथुन राशि वालों का आज का दिन खास रहने वाला है क्योंकि आप कारोबार में कुछ नया करने की सोचेंगे और इसका फायदा जरूर मिलेगा। संतान पक्ष से पूरा सुख और सहयोग मिलेगा। यदि कोई कर्ज चल रहा था तो आज उसे चुकाने में कुछ सफलता मिलेगी। काम को लेकर मन में कुछ नई प्लानिंग भी करेंगे। आज आपको कुछ नया सीखने का अवसर भी प्राप्त होगा, लेकिन बेवजह के खर्चे से बचना होगा। विपरीत लिंग के किसी मित्र से कटुता हो सकती है, इसलिए बोलने से पहले संभलकर बोलें।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद वस्त्र, आटा, चावल, चीनी आदि चीजों का दान करें।

कर्क राशि : मन को शांति मिलेगी

कर्क राशि : मन को शांति मिलेगी

कर्क राशि वालों का आज काम बनता चला जाएगा। आज के दिन केवल उन्हीं कामों को करने की सोचें, जो आपको प्रिय हों, शाम से लेकर रात तक का समय अध्यात्म और धार्मिक कार्यों में व्यतीत करेंगे और आपके मन को शांति मिलेगी। आज भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और कोई काम बन जाने से मन में प्रसन्नता रहेगी। नौकरी पेशा जातकों की सहकर्मियों के साथ प्रगाढ़ता बढ़ेगी। आज आप धार्मिक कार्यों पर भी कुछ धन खर्च करेंगे।

आज भाग्य 62% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का पूजन करें।

सिंह राशि: व्यापार में नए अवसर आएंगे

सिंह राशि: व्यापार में नए अवसर आएंगे

सिंह राशि वाले व्यापारियों के लिए आज का दिन व्यापार में नए अवसर लेकर आएगा, जिसका लाभ आपको भविष्य में मिलेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर पाएंगे, जिससे आपको भविष्य की चिंता कम रहेगी। छात्रों को शिक्षा में कुछ आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। शाम के समय आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं और उसमें भी आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में मित्रों के सहयोग से अनुकूलता प्राप्त होगी। आप अपनी सूझबूझ और विवेक से जो भी फैसला लेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी।

आज भाग्य 69% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी को बताशा, मखाना, कौड़ी अर्पित करें।

कन्या राशि : आपकी अर्थव्यवस्था मजबूत होगी

कन्या राशि : आपकी अर्थव्यवस्था मजबूत होगी

कन्या राशि वालों का आज परिजनों के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। कोई बना बनाया काम बिगड़ सकता है, लेकिन बेहतर होगा कि आप कोई भी कदम उठाने से पहले सावधानी बरतें। आज अकारण ही आपके कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं, लेकिन वे आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। आपकी अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और आप कुछ पैसे बचाने में भी सफल रहेंगे। जीवनसाथी को कुछ बीमारियां परेशान कर सकती हैं।

आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद चंदन का तिलक लगाएं और भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल दें।

तुला राशि : अधिकारों में आज वृद्धि होगी

तुला राशि : अधिकारों में आज वृद्धि होगी

तुला राशि वालों को राजनीतिक कंपटीशन में जीत मिलेगी और आपके काम भी समय पर पूरे होंगे। अगर आप किसी तरह का कर्ज लेने का मन बना रहे हैं तो वह आज आसानी से मिल सकता है। नौकरी पेशा जातकों के अधिकारों में आज वृद्धि होगी और अधिकारी भी उनसे प्रसन्न रहेंगे, लेकिन शाम के समय किसी भी वाद-विवाद में पड़ने से बचें, अन्यथा यह वाद-विवाद कानूनी हो सकता है। शाम से रात तक का समय आप किसी मांगलिक समारोह में बिताएंगे और आपका मन भी आज प्रसन्न रहेगा।

आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। घर के मुख्य द्वार पर गुलाल छिड़ककर दो मुखी दीपक जलाएं।

वृश्चिक राशि : व्यापार में अधिक मुनाफ़ा होगा

वृश्चिक राशि : व्यापार में अधिक मुनाफ़ा होगा

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अलग तरह से फायदेमंद हो सकता है। यदि आपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार दिया था तो वह आपको वापस मिल सकता है और व्यापार में अधिक मुनाफ़ा होगा। व्यापार के सिलसिले में भी यात्रा करनी पड़ सकती है, जिससे आपको सफलता मिलेगी। आज संयोग से आपकी मुलाकात किसी बड़े अधिकारी या नेता से हो सकती है। जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। संतान के विवाह में आ रही बाधा समाप्त होगी।

आज भाग्य 96% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी को केसर युक्त खीर का भोग लगाएं।

धनु राशि : भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा

धनु राशि : भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा

धनु राशि वालों के ज्ञान में आज वृद्धि होगी और काम में आ रही रुकावट भी दूर होगी। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा और किसी खास मेहमान का आगमन भी होगा। नए व्यापार को लेकर नई योजनाएं बनाएंगे और उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। पिता के स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहना होगा। शाम को आप किसी सेमिनार या चर्चा में भाग ले सकते हैं।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। कमल गट्टे की माला से माता लक्ष्मी के मंत्रों का जप करें।

मकर राशि : पराक्रम में आज वृद्धि होगी

मकर राशि : पराक्रम में आज वृद्धि होगी

मकर राशि वालों के पराक्रम में आज वृद्धि होगी, जिससे यश चारों ओर फैलेगा और आपके शत्रुओं का नाश होगा। व्यापार में किसी भी तरह के लेन-देन में सावधानी बरतें अन्यथा पैसा कहीं अटक सकता है। आज रूठे जीवनसाथी को मनाने की पूरी कोशिश करेंगे। संतान के भविष्य को लेकर चिंता हावी हो सकती है। नौकरी की दिशा में काम करने वाले लोगों को आज नए अवसर मिलेंगे।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें और शमी का पत्ता अर्पित करें।

कुंभ राशि : आलस्य को दूर भगाना होगा

कुंभ राशि : आलस्य को दूर भगाना होगा

कुंभ राशि वालों के आज पुराने और रुके हुए कार्यों के पूरा होने की प्रबल संभावना है, लेकिन आपको आलस्य को दूर भगाना होगा। दूसरों के सामने अपनी बात साबित करने में सफल रहेंगे। शाम को आपको किसी धार्मिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। मन में शुभ भाव जाग्रत होंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बातें आज आगे बढ़ सकती हैं।

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। गरीबों को वस्त्र एवं भोजन दान करें।

मीन राशि : आज का दिन अनुकूल रहेगा

मीन राशि : आज का दिन अनुकूल रहेगा

मीन राशि वालों को आज संतान पक्ष से कुछ हर्षवर्धक समाचार सुनने को मिल सकता है। व्यापार के दृष्टिकोण से आज का दिन अनुकूल रहेगा। धन लाभ भी अधिक होगा, लेकिन स्वास्थ्य में कुछ रोग परेशान कर सकते हैं, इसलिए बेहतर होगा कि आप सावधान रहें और खान-पान पर ध्यान दें। गुरुओं की सेवा करने से विद्यार्थियों को गुप्त ज्ञान की प्राप्ति होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ती हुई नजर आएगी। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो उसमें भी आपको सफलता मिलेगी।

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। लोहे के बर्तन में जल, चीनी, दूध, घी मिलाकर पीपल की जड़ में डालें।

ज्योतिष मित्र चिराग दारूवाला

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

More in धर्म-संस्कृति

Recent Posts

Facebook

Advertisement

Trending Posts

You cannot copy content of this page