Connect with us

Uncategorized

Aaj ka Rashifal, 1 January 2023: ग्रहण योग में साल का आरंभ, देखें हैपी न्यू ईयर कैसा रहेगा आपके लिए

Aaj ka Rashifal: आज का राशिफल 1 जनवरी दिन रविवार को चंद्रमा का संचार मंगल की राशि मेष में हो रहा है, जहां पहले से ही राहु मौजूद हैं। ऐसे में साल का आरंभ ग्रहण योग के साथ हो रहा है। ग्रहण योग की वजह से आज कुछ प्रतिकूल घटनाओं की आशंका रहेगी। सावधानी और सतर्कता का ध्यान रखें। लेकिन अच्छी बात यह भी है कि आज बुधादित्य, हंस योग और शश नामक शुभ योग होने से मिथुन राशि वाले मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे, मीन राशि वालों के लिए दिन शुभ रहेगा, धर्म-कर्म में रुचि लेंगे। आइए जानते हैं ज्योतिषमित्र चिराग दारूवाला से साल 2023 का पहला दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि: साहस में वृद्धि होगी

Aaj ka Rashifal, 1 January 2023: ग्रहण योग में साल का आरंभ, देखें हैपी न्यू ईयर कैसा रहेगा आपके लिए

साल का पहला दिन मेष राशि वालों के लिए अनुकूल रहेगा, आपके मन में प्रसन्नता का संचार होगा। शादीशुदा जातकों के वैवाहिक जीवन में आज प्रेम रहेगा। हालांकि लव लाइफ वालों में कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के साथ नए साल का जश्न मनाएंगे। बच्चों से प्यार से पेश आएंगे। काम में आपकी दक्षता आपको अच्छे परिणाम देगी और आपके साहस में वृद्धि होगी, जिससे आप चुनौतियों से लड़ने में सफल रहेंगे। आमदनी सामान्य रहेगी, इसलिए खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखें।

आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। जल में गुड़हल का फूल डालकर सूर्यदेव को अर्पित करें।

वृषभ राशि: कमजोरी महसूस होगी

Aaj ka Rashifal, 1 January 2023: ग्रहण योग में साल का आरंभ, देखें हैपी न्यू ईयर कैसा रहेगा आपके लिए

वृषभ राशि वालों के लिए साल का पहला दिन कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। लाभ प्राप्ति के लिए व्यवसाय में जोखिम लेने की सोचेंगे, जिससे आपको सफलता मिलेगी। व्यापारिक यात्रा पर जाने के योग बन सकते हैं लेकिन उसमें हानि हो सकती है, अत: सावधान रहें। कामकाज की अधिकता की वजह से मानसिक रूप से तनाव हो सकता है। कमजोरी महसूस होगी। काम के सिलसिले में दिन अनुकूल रहेगा। दांपत्य जीवन में आज किसी बात पर तनाव हो सकता है, लेकिन लव लाइफ वालों को सुखद परिणाम मिलेंगे और अपने पार्टनर से साल के पहले दिन बातचीत करने का भी मौका मिलेगा।

आज भाग्य 95% आपके पक्ष में रहेगा। जल में अक्षत और तिल मिलाकर सूर्यदेव को अर्पित करें।

मिथुन राशि: विशेष मुद्दे पर चर्चा करेंगे

Aaj ka Rashifal, 1 January 2023: ग्रहण योग में साल का आरंभ, देखें हैपी न्यू ईयर कैसा रहेगा आपके लिए

मिथुन राशि वाले आज मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे, जिससे काफी काम बनेंगे। अगर किसी कार्य में समस्या है तो एक साथ बैठकर सुलझा ली जाएगी। दांपत्य जीवन वालों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी और जीवनसाथी के साथ किसी विशेष मुद्दे पर चर्चा भी करेंगे। कामकाज में शॉर्टकट रास्ता अपनाने से बचें अन्यथा यह आपके लिए हानिकारक हो सकता है। नए साल के मौके पर परिवार में खास व्यंजन बनाए जाएंगे और परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। न्यू ईयर के मौके पर परिवार के सदस्यों के लिए कोई बढ़िया तोहफा ला सकते हैं।

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। कृष्ण भगवान को माखन-मिश्री का भोग लगाएं।

कर्क राशि: यात्रा करने से बचें

Aaj ka Rashifal, 1 January 2023: ग्रहण योग में साल का आरंभ, देखें हैपी न्यू ईयर कैसा रहेगा आपके लिए

नए साल के पहले दिन कर्क राशि वालों के मन में प्रसन्नता और घर में रौनक रहेगी। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा और परिजनों के बीच तालमेल अच्छा रहेगा। बड़े बुजुर्गों के साथ किसी नए काम पर विचार कर सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में अनुकूल स्थितियां रहेंगी। नौकरीपेशा जातक आज मस्ती के मूड में रहेंगे। आज कहीं की भी यात्रा करने से बचें। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें और क्रोध पर नियंत्रण रखें। लव लाइफ वालों को अच्छे परिणाम मिलेंगे, लेकिन शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन तनावपूर्ण हो सकता है लेकिन स्थिति संभल जाएगी।

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। नए साल पर पहली रोटी गौ माता को खिलाएं।

सिंह राशि: सुख और सहयोग बना रहेगा

Aaj ka Rashifal, 1 January 2023: ग्रहण योग में साल का आरंभ, देखें हैपी न्यू ईयर कैसा रहेगा आपके लिए

सिंह राशि वालों के लिए साल का पहला दिन अच्छा रहेगा क्योंकि भाग्य के सितारे आपका साथ देंगे। आज लंबे समय से अटकी योजनाएं काम करेंगी। कार्य में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और आय में भी वृद्धि होगी। खानपान की अनियमित आदतों के कारण शरीर अशांत महसूस कर सकता है और आप बीमार पड़ सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी के बीच सुख और सहयोग रहेगा। न्यू ईयर पर पुरानी बातों को याद करने और अपने पार्टनर के लिए प्यार का इजहार करने का मौका मिलेगा।

आज भाग्य 69% आपके पक्ष में रहेगा। बहते हुए जल में गुड़ और चावल मिश्रित करके प्रवाहित करें।

कन्या राशि: तनाव से मुक्ति मिलेगी

Aaj ka Rashifal, 1 January 2023: ग्रहण योग में साल का आरंभ, देखें हैपी न्यू ईयर कैसा रहेगा आपके लिए

न्यू ईयर के मौके पर कन्या राशि वालों को बहुत दिनों बाद अच्छा महसूस होगा। कामकाज के तनाव से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ में खुशनुमा पल आएंगे। पार्टनर का साथ मिलेगा और एक दूसरे को अच्छे से समझेंगे। संतान की उन्नति होगी और काम के सिलसिले में आपको भी बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में मैनेजमेंट आपके काम को अच्छे से देखेगा ताकि आपको कोई प्रोत्साहन मिल सके। नए साल के मौके पर दोस्तों के साथ मस्ती के मूड में रहेंगे।

आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। किसी जरूरतमंद को चावल का दान करें।

तुला राशि: सेहत का ध्यान रखें

Aaj ka Rashifal, 1 January 2023: ग्रहण योग में साल का आरंभ, देखें हैपी न्यू ईयर कैसा रहेगा आपके लिए

साल का पहला दिन तुला राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहेगा। प्यार भरा जीवन जीने वालों को आज अच्छे पल बिताने का मौका मिलेगा। रिश्ते में प्यार और रोमांस बढ़ेगा। शादीशुदा लोगों को संतान का सुख मिलेगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें और बीमार पड़ने से बचें। न्यू ईयर के मौके पर पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। हालांकि काम के सिलसिले में कुछ चुनौतियां आएंगी लेकिन पूरे मन से उनका सामना करेंगे। साल के पहले दिन किसी धार्मिक स्थल पर जाना पसंद करेंगे।

आज भाग्य 68% आपके पक्ष में रहेगा। मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।

वृश्चिक राशि: उत्साह का माहौल रहेगा

Aaj ka Rashifal, 1 January 2023: ग्रहण योग में साल का आरंभ, देखें हैपी न्यू ईयर कैसा रहेगा आपके लिए

वृश्चिक राशि वालों का साल के पहले दिन आत्मविश्वास मजबूत रहेगा और इसलिए आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार में सुख-शांति बढ़ेगी और न्यू ईयर की वजह से उत्साह का माहौल रहेगा। काम के सिलसिले में आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा और मेहनत से बहुत ही प्रोडक्टिव बना लेंगे। काफी संतुलित रखेंगे और अपने परिवार पर भी पूरा ध्यान देंगे। लव लाइफ में खुशियां रहेंगी लेकिन शादीशुदा जातकों के वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव हो सकता है।

आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। तुलसीजी को नियमित जल अर्पण करें और दीपक जलाएं।

धनु राशि: आय में वृद्धि से प्रसन्नता होगी

Aaj ka Rashifal, 1 January 2023: ग्रहण योग में साल का आरंभ, देखें हैपी न्यू ईयर कैसा रहेगा आपके लिए

साल के पहले दिन धनु राशि वाले खूब मेहनत करेंगे, जिससे काम के सिलसिले में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आपकी कार्यक्षमता सिद्ध होगी। आज आपका मन करेगा कि आप अपना मनपसंद काम पूरे मन से करें और उसमें आपको सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होने से प्रसन्नता रहेगी। परिवार के छोटों का सहयोग मिलेगा और परिवार में मान-सम्मान मिलेगा। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में सामंजस्य रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को आज चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आपके प्रिय के साथ अनबन हो सकती है।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। नए साल पर लक्ष्मीजी को खीर का भोग लगाएं।

मकर राशि: विशेष प्रेम महसूस करेंगे

Aaj ka Rashifal, 1 January 2023: ग्रहण योग में साल का आरंभ, देखें हैपी न्यू ईयर कैसा रहेगा आपके लिए

नए साल के मौके पर मकर राशि वाले अपने परिवार के सदस्यों के लिए विशेष प्रेम महसूस करेंगे और उनके लिए कोई बढ़िया उपहार ला सकते हैं। आप अपनी बातों से लोगों का दिल जीत लेंगे। संगीत में हाथ आजमा सकते हैं। लव लाइफ वालों को न्यू ईयर के मौके पर शुभ समाचार मिलेगा। शादीशुदा जातक कहीं बाहर खाना खाने जा सकते हैं। पहले की गई मेहनत का नतीजा आज आपके सामने आ सकता है और आपको कोई अच्छा फायदा मिल सकता है, इस वजह से न्यू ईयर का पहला दिन आपके लिए शुभ रहेगा।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। नए साल पर गुरुजन या वरिष्ठ लोगों का आर्शीवाद लें।

कुंभ राशि: आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा

Aaj ka Rashifal, 1 January 2023: ग्रहण योग में साल का आरंभ, देखें हैपी न्यू ईयर कैसा रहेगा आपके लिए

कुंभ राशि वालों के लिए साल का पहला दिन अच्छा रहेगा। धन का आगमन होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ आमदनी बढ़ाने के लिए कोई नई योजना बना सकते हैं। पारिवारिक जीवन की बात करें तो थोड़ा तनाव नजर आ रहा है, लेकिन कोई गंभीर समस्या नहीं है, इसलिए चिंता करने की जरूरत नहीं है। काम के सिलसिले में आज आप कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहेंगे। न्यू ईयर के मौके पर दोस्तों के साथ कहीं बाहर जा सकते हैं।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें और गरीबों में दान करें।

मीन राशि: धार्मिक कार्य में हिस्सा लेंगे

Aaj ka Rashifal, 1 January 2023: ग्रहण योग में साल का आरंभ, देखें हैपी न्यू ईयर कैसा रहेगा आपके लिए

साल के पहले दिन मीन राशि वाले अपनी सेहत का ध्यान रखें और किसी भी तरह के इंफेक्शन से बचें। गृहस्थ जीवन आपको खुशियां देगा और जीवनसाथी आपको खुश रखने की कोशिश करेंगे। न्यू ईयर के मौके पर उनके साथ किसी धार्मिक कार्य में हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी सामाजिकता में भी सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में आज कड़ी मेहनत करेंगे और इसका अच्छा फायदा भी आपको मिलेगा। परिवार का माहौल प्यार भरा रहेगा और घर की जिम्मेदारियों को आप बखूबी समझेंगे।

आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्य चालीसा का पाठ करें और सूर्य देव को जल अर्पित करें।

– ज्योतिष मित्र चिराग दारूवाला (पुत्र बेजन दारूवाला)

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts