Connect with us

धर्म-संस्कृति

Aaj Ka Rashifal 08 February 2023: बुध सूर्य के शुभ संयोग से आज मिथुन, तुला समेत 6 राशियों में बना है लाभ योग

खबर शेयर करें -

आज का राशिफल बता रहा है कि 8 फरवरी बुधवार को बुध ग्रह के मकर राशि में सूर्य के साथ होने से मिथुन, तुला और वृश्चिक राशि के जातकों को लाभ और उन्नति का मौका मिलेगा। अन्य सभी राशियों के लिए आज सितारे क्या कह रहे हैं जानिए ऐस्ट्रॉलजर चिराग दारूवाला से।

आज का राशिफल 8 फरवरी दिन बुधवार को चंद्रमा का संचार सिंह राशि में होगा। चंद्रमा देर रात सिंह राशि से कन्या राशि में आएंगे जबकि गुरु आज उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के चौथे चरण में प्रवेश करेंगे और दिन भर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का प्रभाव बना रहेगा। बुध सूर्य मकर राशि में और शनि एवं शुक्र कुंभ राशि में रहेंगे। इन स्थितियों में आज मिथुन राशि वालों को लाभ के अवसर मिलेंगे। वृश्चिक और तुला राशि में भी शुभ लाभ की स्थिति रहेगी। जानिए ऐस्ट्रॉलजर चिराग दारूवाला से आपके लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

मेष राशि : मानसिक तनाव रहेगा

मेष राशि : मानसिक तनाव रहेगा

मेष राशि वाले छात्रों को आज पढ़ाई-लिखाई में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही संतान से भी कुछ निराशा हो सकती है, जिससे मानसिक तनाव रहेगा। कोई गुप्त शत्रु या विरोधी आपको परेशान कर सकता है, इसलिए सतर्क रहें। परिजनों के साथ खुशी-खुशी दिन शेयर करेंगे, जिससे चिंता कुछ कम होगी। घरेलू और प्रोफेशनल मामलों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ के योग रहेंगे।

आज भाग्य 74% आपके पक्ष में रहेगा। हरी मूंग का सेवन के साथ दान भी करें।

वृषभ राशि : कोई शुभ समाचार मिलेगा

वृषभ राशि : कोई शुभ समाचार मिलेगा

वृषभ राशि वालों का दिन आज शांतिपूर्ण रहेगा। आर्थिक रूप से लाभ के योग बनेंगे। राजकीय क्षेत्र में लाभ मिल सकता है और जनसंपर्क का पूरा लाभ मिलेगा। रोजगार के क्षेत्र में कोई शुभ समाचार मिलेगा। नए संपर्क से फायदा होगा और कारोबार व्यापार में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी खास मामले में आपके पिता का सहयोग और आशीर्वाद प्राप्त होगा। शाम के समय कुछ गलत लोगों से मिलने से परेशानी हो सकती है, इसलिए संभलकर रहें और निजी जीवन के लिए भी समय निकालें।

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशन गणेश स्तोत्र का रोज पाठ करें।

मिथुन राशि : आर्थिक रूप से स्थिति मजबूत होगी

मिथुन राशि : आर्थिक रूप से स्थिति मजबूत होगी

मिथुन राशि वालों को आज कोई विशेष वस्तु खोने या चोरी होने का भय रहेगा। पारिवारिक जीवन के साथ किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बनाएंगे। आर्थिक रूप से स्थिति मजबूत होगी और फैमिली बिजनस में धन में भी वृद्धि के स्पष्ट संकेत मिलेंगे। संतान को कोई अच्छी सफलता मिल सकती है। व्यापार में नए सौदे मिलने से लाभ की स्थिति बन सकती है। छात्रों को आगे की योजना बनाने में समय लगेगा, उसके लिए प्रयास करते रहें। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिल सकता है। दांपत्य जीवन में स्थितियां नियंत्रण में रहेंगी और दिन सुखद रहेगा।

आज भाग्य 94% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को 21 गांठ दूर्वा की अर्पित करें।

कर्क राशि : कार्यों में सफलता मिलेगी

कर्क राशि : कार्यों में सफलता मिलेगी

कर्क राशि वालों के आज खर्चे कुछ अधिक रहेंगे लेकिन दूसरी ओर अच्छा धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। रोजगार के क्षेत्र में आपको कुछ अवसर मिलेंगे। संतान को लेकर सभी कर्तव्यों का पालन ठीक से कर पाएंगे, जो लोग नया व्यापार कर रहे हैं, उन्हें अच्छा लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में जो काम आपके हाथ में है, उससे साख मजबूत होगी और कार्यों में सफलता मिलेगी। शाम को धार्मिक कार्यों में समय व्यतीत करेंगे।

आज भाग्य 98% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीगणेश चालीसा का पाठ करें।

सिंह राशि : खर्चों की अधिकता रहेगी

सिंह राशि : खर्चों की अधिकता रहेगी

 सिंह राशि वालों के लिए आज खर्चों की अधिकता रहेगी और सेहत में गिरावट आ सकती है। विरोधियों की संख्या बढ़ सकती है, लेकिन वे आपस में उलझे रहेंगे। नौकरी पेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में भाई-बहनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा और निजी जीवन में रोमांस बना रहेगा। लव लाइफ में आपके पार्टनर को मिली किसी भी सफलता से आप प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन सफलता से भरा रहेगा। आंखों में परेशानी हो सकती है और बेवजह भागदौड़ करनी पड़ सकती है। व्यापार में विदेशी माध्यमों से सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।

आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। गाय को हरा चारा और गुड़ खिलाएं।

कन्या राशि : कानूनी मामले में जीत होगी

कन्या राशि : कानूनी मामले में जीत होगी

कन्या राशि वाले आज नया वाहन खरीदने पर विचार करेंगे। वाकपटुता और कार्यकुशलता से अटके हुए काम आप निकाल पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी तूती बोलेगी। कुछ दोस्तों को आपकी जरूरत होगी और आप उनकी मदद करेंगे। रोजगार के लिए किए जा रहे प्रयासों में सफलता मिलेगी। संतान को लेकर चिंता थी, कुछ हद तक दूर होगी। किसी कानूनी मामले में जीत की खबर मिल सकती है, जिससे पारिवारिक जीवन में खुशी की लहर दौड़ जाएगी।

आज भाग्य 75% आपके पक्ष में रहेगा। मां दुर्गा की पूजा करें और दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

तुला राशि : आर्थिक स्थिति में सुधार

तुला राशि : आर्थिक स्थिति में सुधार

तुला राशि वालों के आस-पास की स्थिति सुखद वातावरण बनाएगी। परिजनों के बीच प्रेम की भावना रहेगी और कोई शुभ मांगलिक कार्य होने की संभावना बनेगी। लेनदेन की समस्या से निजात मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होने से कर्ज चुकाने में सफलता मिल सकती है। आपके हाथ में पैसा आ सकता है। निजी जीवन में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और किसी यात्रा पर जाने की स्थिति बनेगी। सरकारी मामलों में सफलता व आर्थिक लाभ संभव है।

आज भाग्य 68% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान गणेश की पूजा करें और दूर्वा के साथ सिंदूर अर्पित करें।

वृश्चिक राशि : मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी

वृश्चिक राशि : मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी

वृश्चिक राशि वालों को आज जोखिम भरे निवेश में सफलता मिल सकती है और किसी तीर्थ स्थान की यात्रा करने से मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। शादीशुदा जातकों को ससुराल पक्ष से संबंधों में मधुरता का लाभ मिलेगा और जीवनसाथी का सहयोग भी मिलेगा, लेकिन उनके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। कोट कचहरी के मामले में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे और रोजगार के क्षेत्र में परेशानियों से निजात मिलने के योग बनेंगे। व्यापार करने वालों को धन के नए स्रोतों से लाभ के संकेत मिलते हैं।

आज भाग्य 61% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

धनु राशि : विरोधी भी आपकी तारीफ कर सकते हैं

धनु राशि : विरोधी भी आपकी तारीफ कर सकते हैं

धनु राशि वाले विद्यार्थियों को आज सफलता प्राप्त करने के लिए अधिक प्रयास करने होंगे। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी भी आपकी तारीफ कर सकते हैं। शासन-प्रशासन के लोगों से निकटता का लाभ मिलेगा। ससुराल पक्ष से कोई लाभ मिलने की संभावना रहेगी। यदि आप पारिवारिक बिजनस करते हैं तो उसमें आगे बढ़ने के लिए परिजनों से चर्चा करेंगे। शाम को आपको कुछ सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने का मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा और जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार आएगा।

आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। गणेश पूजा के बाद गरीबों को वस्त्र और भोजन का दान करें।

मकर राशि : आर्थिक मामलों में सफलता

मकर राशि : आर्थिक मामलों में सफलता

मकर राशि वालों को आज सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा का एहसास होगा और पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। पारिवारिक और आर्थिक मामलों में अच्छी सफलता मिल सकती है। रोजगार के मामले में चल रहे प्रयास कारगर रहेंगे और नौकरी मिलने की संभावना बनेगी। आप जहां काम करते हैं, वहां साथ काम करने वाले लोगों का सहयोग और प्यार मिलेगा, जिससे आपका मन भावुक हो जाएगा। अगर आप अभी तक अविवाहित हैं तो कोई खुशखबरी मिलेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और शाम के समय किसी से बेवजह के झगड़े में न पड़ें।

आज भाग्य 94% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान गणेश की पूजा करें और गणेश चालीसा का पाठ करें।

कुंभ राशि : लव लाइफ में तनाव बढ़ सकता है

कुंभ राशि : लव लाइफ में तनाव बढ़ सकता है

कुंभ राशि वालों का पारिवारिक जीवन आज सुखद रहेगा और भाई-बहनों से भी संबंध सुधरेंगे। लेकिन वाणी पर नियंत्रण रखना होगा क्योंकि इससे लव लाइफ में तनाव बढ़ सकता है। आज कोई ऐसी खबर मिल सकती है, जिससे आपको अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। व्यापार में सुधारात्मक स्थितियां बनी रहेंगी। विदेश से कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना रहेगी। सेहत में गिरावट आ सकती है, इसे नजरअंदाज न करें। घर में मेहमानों के आने के अच्छे संकेत हैं, उनके मामले में कोई कमी नहीं छोड़ते।

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान गणेश की पूजा करें और गणेश चालीसा का पाठ करें।

मीन राशि : पैसों का लेनदेन करने से बचें

मीन राशि : पैसों का लेनदेन करने से बचें

मीन राशि वालों को आज जीवनसाथी से छोटी-छोटी बातों पर बहस करने से बचना चाहिए। छात्रों को भविष्य की नई योजनाओं पर काम करने का मौका मिलेगा और वे एकाग्रता के साथ तैयार करेंगे। किसी के साथ पैसों का लेनदेन करने से बचें। खासतौर पर अगर अपने सगे-संबंधियों से नहीं तो यह आपके संबंधों को खराब कर सकता है। धार्मिक यात्रा या दान-पुण्य करने का सौभाग्य प्राप्त हो सकता है, लेकिन यात्रा ज्यादा सुखद नहीं रहेगी, इसलिए संभलकर चलें। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन मजबूत रहेगा और व्यापार में लाभ की अच्छी स्थिति बन रही है।

आज भाग्य 62% आपके पक्ष में रहेगा। तुलसीजी को जल और दूध अर्पित करें और दीया जलाएं।
– ज्योतिष मित्र चिराग दारूवाला

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

More in धर्म-संस्कृति

Recent Posts

Facebook

Advertisement

Trending Posts

You cannot copy content of this page