Connect with us

Uncategorized

नोएडा के होटल में मिला नवजात का भ्रूण, कमरे में 2 दिन तक ठहरे थे युवक-युवती

नोएडा. दिल्ली से सटे नोएडा के एक होटल में एक नवजात का भ्रूण मिला है. बताया जा रहा है कि यह भ्रूण चार महीने का है. जानकारी के मुताबिक, होटल के जिस कमरे में भ्रूण मिला है उसमें दो दिन एक युवक-युवती ठहरा हुआ था. वहीं युवक के डॉक्टर होने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस ने दोनों की तलाश जारी कर दी है. इसके साथ ही पुलिस ने भ्रूण का पोस्टमॉर्टम भी कराया है. पूरी घटना फेज 3 थाना क्षेत्र के सेक्टर 71 OYO होटल की है.

वहीं, पुलिस को होटल से युवती का आधार कार्ड मिला है. आधार पर लिखे एड्रेस पर पुलिस पहुंची तो वहां जाकर पता चला कि यह एड्रेस उसकी मौसी का है. पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच तेज कर दी है.  पुलिस को एनसीआर में अवैध गर्भपात कराने वाले गैंग का शक है.

पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार जानकारी देते हुए बताया कि एक महिला व पुरुष होटल के एक कमरे में दो दिन रुके थे और जब वे होटल से गए, तब वहां के कर्मचारियों को कमरे से भ्रूण मिला. अधिकारियों के मुताबिक, कमरा लेने के लिए जमा कराए गए आधार कार्ड के विवरण से महिला का पता लगा लिया गया है, जबकि पुरुष का आधार कार्ड फर्जी निकला है.

थाना प्रभारी विवेक त्रिवेदी के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच के लिए पुलिस की कई टीमें बनाई गई हैं। उन्होंने बताया कि होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे और निगरानी प्रणाली की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है. त्रिवेदी के मुताबिक, पुलिस को शक है कि महिला के साथ आया व्यक्ति चिकित्सक था और उसने होटल के कमरे में महिला का अवैध रूप से गर्भपात किया था. बता दें कि बीते दिनों नोएडा में ओयो होटल में कई आपराधिक केस सामने आ चुके हैं.

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts